Bank Holiday October 2024 List: अक्टूबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की लिस्ट
Bank Holiday October 2024 List: अक्टूबर 2024 में कई त्योहारों और खास कारणों की वजह से कई दिन बैंक बंद रहेंगे। इस महीने कुल आठ दिन बैंक बंद रहेंगे। सभी रविवार, सेकेंड और फोर्थ सटरडे मिलाकर कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसलिए बैंकों के लिए घर से निकलने से पहले यहां छुट्टियों की लिस्ट देख लें।

अक्टूबर 2024 में कौन-कौन दिन बंद रहेंगे बैंक
Bank Holiday October 2024 List: अक्टूबर का महीना कई तरह के त्योहारों और उत्सवों से भरा होता है। इसलिए इस महीने कई सरकारी दफ्तर छुट्टियों में बंद होते हैं। ऐसे अगर आप बिना जाने आज छुट्टी है या नहीं ऑफिस पहुंच जाते हैं तो आपको बिना काम पूरा किए आपको वापस लौटना पड़ता है। इसलिए हमने आपकी मदद के लिए अक्टूबर 2024 के लिए छुट्टियों की एक विस्तृत लिस्ट तैयार की है। ताकि आपको कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। हमारी लिस्ट में सार्वजनिक और बैंक दोनों तरह की छुट्टियाँ शामिल हैं। अपने परिवार या दोस्तों के साथ यात्रा की योजना बनाते समय छुट्टियों की तारीखों को पहले से अच्छी तरह से जानना आपके के लिए फायदेमंद होगा। यह आपको कौन से दिन क्या करना है इसकी योजना बनाने, किसी तरह की बुकिंग करने और आसानी से जरूरी व्यवस्था करना आसान बनाता है।
अक्टूबर 2024 में बैंकों की छुट्टियां
वर्ष के दसवें महीने यानी अक्टूबर में देश में कई त्यौहार मनाए जाते हैं। इसको देखते हुए अक्टूबर के महीने में कार्य दिवसों की संख्या वर्ष के अन्य महीनों की तुलना में कम है। नीचे अक्टूबर 2024 में मनाए जाने वाले त्यौहारों की लिस्ट दी गई है। अगले महीने अक्टूबर में बैंक 15 दिन बंद रहने वाले हैं। इन 15 दिनों की छुट्टी में सभी रविवार, सेकेंड सटरडे और फोर्थ सटेरडे की छुट्टियां शामिल हैं। अक्टूबर 2024 में कई त्योहारों और स्पेशल मौकों की वजह से बैंक 8 दिन बंद रहने वाले हैं। अक्टूबर महीने में गांधी जयंती, नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस और दिवाली जैसे त्योहार शामिल हैं।
अक्टूबर 2024 में बैंकों छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holiday October 2024 List)
- 1 अक्तूबर (मंगलवार): जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के कारण छुट्टी।
- 2 अक्टूबर (बुधवार): महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय छुट्टी।
- 3 अक्टूबर (गुरुवार): शारदीय नवरात्रि और महाराजा अग्रसेन जयंती।
- 6 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी।
- 10 अक्टूबर (गुरुवार): महा सप्तमी।
- 11 अक्टूबर (शुक्रवार): महानवमी।
- 12 अक्टूबर (शनिवार): दशहरा और सेकेंड सटरडे।
- 13 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी।
- 14 अक्तूबर (सोमवार): दुर्गा पूजा (दसैन) और गंगटोक में दशहरा।
- 16 अक्टूबर (बुधवार): लक्ष्मी पूजा (अगरतला, कोलकाता)।
- 17 अक्टूबर (गुरुवार): महर्षि वाल्मीकि जयंती।
- 20 अक्तूबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी।
- 26 अक्टूबर (शनिवार): विलय दिवस (जम्मू और कश्मीर) और सेकेंड सटरडे।
- 27 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी।
- 31 अक्टूबर (गुरुवार): दिवाली, नरक चतुर्दशी और सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती।
इस तरह अक्टूबर में बैंक कुल 15 दिन बंद रहेंगे। जिसमें सेकेंड और फोर्थ सटरडे भी शामिल है। इस महीने रविवार होंगे जिसमें विकली ऑफ होता है। इसके अलावा कई राज्यों में लोकल त्योहारों के कारण भी संबंधित राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में से कुछ नेशनल, कुछ राज्य विशेष और त्योहारों की वजह हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | बिजनेस (business News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |
रामानुज सिंह अगस्त 2017 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। यहां वे असिस्टेंट एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। वह बिजनेस टीम में ...और देखें

Patanjali: बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद ने की 'इंश्योरेंस सेक्टर' में एंट्री, खरीदी अदार पूनावाला की कंपनी

Gold-Silver Price Today 13 March 2025: सोना-चांदी की कीमतों में कितनी आई तेजी, जानें अपने शहर के रेट

Gensol Engineering का 600 करोड़ रुपये का फंडरेज प्लान, 1:10 अनुपात में शेयर स्प्लिट की घोषणा

IndiGo की पैरेंट कंपनी का बड़ा दांव! 394 करोड़ का निवेश, शेयर में जबरदस्त उछाल

Stock Under Rs 20 : 5 साल में 1000 फीसदी उछला, 20 रु से कम के इस पेनी स्टॉक में आज दिखी 5 फीसदी की बढ़त
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited