Budget 2023: 300 नई वंदे भारत ट्रेनों की हो सकती है घोषणा, ये है सरकार का प्लान
Budget 2023: सरकार का लक्ष्य है कि सभी मौजूदा राजधानी, शताब्दी और सुपर एक्सप्रेस ट्रेनों के बजाय देश में वंदे भारत ट्रेनें (Vande Bharat train) दौड़े।

Budget 2023: 300 नई वंदे भारत ट्रेनों की हो सकती है घोषणा
इन रूट्स पर चल रही है वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat train route)
लंबी अवधि के रोडमैप को हासिल करने के लिए रेल मंत्रालय (Railway Ministry) वंदे भारत ट्रेनों के प्रोडक्शन में व्यापक वृद्धि करने की योजना बना रहा है। मौजूदा समय में कुछ ही वंदे भारत ट्रेनें सेवा में हैं। वर्तमान में दिल्ली - वाराणसी, दिल्ली - जम्मू, गांधीनगर - मुंबई, अंब-अंदौरा (हिमाचल प्रदेश) -दिल्ली, बेंगलुरु - चेन्नई, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) - नागपुर (महाराष्ट्र) और हावड़ा - जलपाईगुड़ी मार्गों पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चल रही है।
ये है सरकार का प्लान
शुरुआत में वंदे भारत ट्रेनों को 500 किलोमीटर तक की सीमा वाले सेक्शन पर चलाने की योजना बनाई जा रही है। आगे चलकर रेल मंत्रालय 500 किलोमीटर से ज्यादा लंबे रूटों पर वंदे भारत ट्रेनों के स्लीपर संस्करण को चलाने की योजना बना रहा है। मालूम हो कि भारतीय रेलवे ने अगस्त 2023 तक 75 वंदे भारत ट्रेनों के निर्माण का लक्ष्य रखा है। वित्त वर्ष 2023 - 24 में 100 से ज्यादा वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण किया जाएगा।
यहां हो रहा है ट्रेनों का प्रोडक्शन
वंदे भारत रेक के लिए उच्च उत्पादन क्षमता के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रोडक्शन इन कारखानों में होगा - इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (चेन्नई), मॉडर्न कोच फैक्ट्री (रायबरेली), रेलवे निर्माण इकाई (सोनीपत) और विनिर्माण इकाई लातूर में।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | बिजनेस (business News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खा...और देखें

Adani Group: अडानी ग्रुप ने पिछले वित्त वर्ष में चुकाया 58104 करोड़ रुपये का टैक्स, FY23 में रहा था 46610 करोड़ रु

IPO Market 2024: साल 2024 में IPO मार्केट का लीडर बना भारत, कंपनियों ने जुटाए 1.69 लाख करोड़ रु

Upcoming IPO: अगले हफ्ते आएंगे 3 IPO, पैसा रखें तैयार, सिर्फ 44 रु का होगा सबसे सस्ता शेयर

Top 10 Market Cap Companies: टॉप 10 में से 8 कंपनियों की मार्केट कैप 1.65 लाख करोड़ रु घटी, TCS को सबसे ज्यादा नुकसान

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में कई बड़े बदलावों की मांग, हर 5 साल में बढ़ेगी पेंशन ! जानें और क्या-क्या
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited