Union Budget 2024 Live Streaming Online: अंतरिम बजट लाइव स्ट्रीमिंग, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भाषण के पल-पल की अपडेट

Union Budget 2024 Live Streaming Online in Hindi: केंद्रीय बजट टाइम्स नाउ नवभारत के टीवी चैनल और यूट्यूब चैनल पर भी प्रसारित किया जाएगा। यदि आप बजट 2024 की पल-पल की अपडेट देखना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट पर भी सभी जानकारी उपलब्ध रहेगी। Budget 2024: कहां, कैसे और कितने बजे देखें LIVE अंतरिम बजट (union budget 2024 live streaming in Hindi)

Budget 2024 Date Time And Watch Live

Budget 2024 Date Time And Watch Live

Union Budget 2024 Live Streaming Online Watch Live: केंद्र सरकार 1 फरवरी यानी कल संसद में केंद्रीय बजट 2024 पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी यह उनका छठा बजट होगा। अन्य वर्षों के विपरीत, इस साल का बजट का बजट खास है क्योंकि इसी साल अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। उम्मीद है कि पूर्ण बजट आम चुनाव के बाद सत्ता संभालने वाली नई सरकार द्वारा पेश किया जाएगा। हालांकि चुनावी वर्ष में अंतरिम बजट से महत्वपूर्ण नीतिगत बदलाव और बड़ी घोषणाओं होने की उम्मीद कम ही है, लेकिन सभी की निगाहें निर्मला सीतारमण के बजट भाषण पर होंगी। यहां हम बजट 2024 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दे रहे हैं।

बजट 2024: कब और कितने बजे पेश होगा(Budget 2024 Date and Time Latest Updates)

वित्त वर्ष 2024-2025 का अंतरिम बजट गुरुवार 1 फरवरी को लोकसभा में पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे बजट पेश करेंगी।

Budget 2024: कहां देखें लाइव(Budget 2024 Live Updates)

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए दर्शक संसद टीवी और डीडी न्यूज देख सकते हैं। वहीं प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) भी अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल और वेबसाइट के माध्यम से बजट का ऑनलाइन प्रसारण करेगा। New Income Tax Slab 2024 2025 for Salaried Employees
केंद्रीय बजट टाइम्स नाउ नवभारत के टीवी चैनल और यूट्यूब चैनल पर भी प्रसारित किया जाएगा। यदि आप बजट 2024 की पल-पल की अपडेट देखना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट पर भी सभी जानकारी उपलब्ध रहेगी।
इस वर्ष भी बजट 2024 को "पेपरलेस फॉर्म" में प्रस्तुत किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण समाप्त होने के बाद, केंद्रीय बजट डॉक्यूमेंट आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर आसानी से देखा जा सकता है। इसे आप अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में पढ़ सकते हैं।
बजट डॉक्यूमेंट फॉर्मेट में डाउनलोड करने के लिए आप सीधे केंद्रीय बजट वेब पोर्टल (www.indiabudget.gov.in) पर जा सकते हैं या ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। यदि आप एंड्रॉयड यूजर्स हैं तो गूगल प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड कर सकते हैं और iOS यूजर्स इसे एप्पल ऐप स्टोर पर पा सकते हैं। ऐप और आधिकारिक दस्तावेज के डाउनलोड लिंक सहित सभी जानकारी यहां प्राप्त की जा सकती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | बजट 2024 (business News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

Vishal Mathel author

विशाल मैथिल, टाइम्स नाउ नवभारत ( Timesnowhindi.com) में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर नवंबर 2023 से जुड़ें हैं। इससे पहले वह दैनिक भास्कर, अमर उजाला मध्यप्रद...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited