Byju's Layoffs: बायजू में इस बार 500 लोगों की होगी छंटनी, अब तक 3000 से ज्यादा की गई नौकरी

Byju's Layoffs: बायजू में एक बार फिर छंटनी करने जा रही है। इस बार कंपनी करीब 500 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है। संकट से जूझ रही कंपनी अब तक 3,000-3,500 लोगों की छंटनी पहले ही कर चुकी है।

buyju's layoffs

बायजू में फिर छंटनी

Byju's Layoffs:वित्तीय संकट से घिरे एडुटेक प्लेटफॉर्म बायजू (Byju's ) एक बार फिर छंटनी करने जा रही है। इस बार कंपनी करीब 500 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है। कंपनी का कहना है कि एक बार से कारोबार पटरी पर लाने की कोशिशों के बीच यह कदम उठाया जा रहा है। कारोबार पुनर्गठन की कोशिशों का हिस्सा है। इसकी शुरुआत 15-20 दिन पहले हुई थी और इस प्रक्रिया में करीब 500 कर्मचारी प्रभावित हो सकते हैं। इस छंटनी से शिक्षकों और कुछ ट्यूशन केंद्रों पर असर होगा। सूचना है कि कुछ प्रभावित कर्मचारियों को फोन पर छंटनी की सूचना दे दी गई है। लेकिन छंटनी के संबंध में बायजू ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

3000 से ज्यादा की पहले हो चुकी है छंटनी

सूत्रों ने कहा कि यह छंटनी कारोबार पुनर्गठन की कोशिशों का हिस्सा है। इसकी शुरुआत 15-20 दिन पहले हुई थी और इस प्रक्रिया में करीब 500 कर्मचारी प्रभावित हो सकते हैं।नौकरी में कटौती का नया राउंड म बिक्री कार्यों, शिक्षकों और कुछ ट्यूशन केंद्रों को प्रभावित करेगा।हालांकि सूत्रों ने कहा कि बायजू को बेहद खराब स्थिति में ही आगे चीजों को सुसंगत करने की जरूरत पड़ सकती है।ऐसी सूचना है कि कुछ प्रभावित कर्मचारियों को फोन पर छंटनी की सूचना दे दी गई है। लेकिन छंटनी के संबंध में बायजू ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। अब तक लगभग 3,000-3,500 लोगों के छंटनी से प्रभावित होने के बाद भी 1,000-1,500 लोगों की और छंटनी की आशंका बनी हुई है।

सैलरी भी हो रही है लेट

बायजू के प्रवक्ता ने एक ईमेल प्रतिक्रिया में कहा कि हम ऑपरेशन को सरल बनाने, लागत कम करने और बेहतर नकदी प्रवाह प्रबंधन के लिए अक्टूबर, 2023 में घोषित कारोबार पुनर्गठन प्रक्रिया के अंतिम चरण में हैं।कुछ निवेशकों के साथ कानूनी विवादों में उलझी बायजू के प्रवक्ता ने कहा कि उसे उस ‘दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति’ पर खेद है जिसमें कंपनी को मजबूर होना पड़ा है।बायजू ने पहले संकेत दिया था कि कारोबार सुधार की कवायद लगभग 4,500 लोगों को प्रभावित करेगी। पिछले साल अक्टूबर और नवंबर में करीब 2,500-3,000 लोगों को नौकरी से निकाला गया था।बायजू ने हाल ही में अपने कर्मचारियों को मार्च का वेतन देने में देरी होने की सूचना दी थी। कंपनी कर्मचारियों को आठ अप्रैल तक वेतन देने की कोशिशों में लगी है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | बिजनेस (business News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN बिजनेस डेस्क author

    TNN बिजनेस डेस्कऔर देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited