होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले, DA पर जल्द ऐलान की उम्मीद

DA hike news 2023: आम तौर साल में दो बार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की जाती है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में अहम फैसला किया सकता है।

केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की उम्मीद

DA hike news 2023: होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को नरेंद्र मोदी सरकार बड़ा तोहफा दे सकती है। इसके बारे में जल्द ऐलान भी हो सकता है। मोदी सरकार डीए के संबंध में बड़ा फैसला कर सकती है। बता दें कि इससे पहले डीए में चार फीसद का इजाफा हुआ था। बताया जा रहा है कि 1 मार्च को कैबिनेट की बैठक होने वाली है और इस विषय पर ऐलान हो सकता है। हालांकि अभी तक औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। अगर सरकार डीए में बढ़ोतरी का फैसला करती है तो कर्मचारियों को जनवरी और फरवरी का एरियर भी मिलेगा।
संबंधित खबरें

चार फीसद बढ़ोतरी की उम्मीद

संबंधित खबरें
कर्मचारी संगठनों को उम्मीद है कि चार फीसद डीए में बढ़ोतरी हो सकती है। अगर ऐसा होता है कि डीए 42 फीसद हो जाएगा और उसका फायदा सैलरी और पेंशन में होगा। सरकार के फैसले से करीब 43 लाख कर्मचारी और 63 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। आमतौर पर जनवरी और जुलाई में डीए और डीआर में बढ़ोतरी की परिपाटी रही है। लेकिन हाल के कुछ वर्षों में इसमें बदलाव देखा गया है।
संबंधित खबरें
End Of Feed