Delhi Budget 2023:दिल्ली में 26 नए फ्लाईओवर, मोहल्ला बस के ऐलान के साथ 78 हजार करोड़ का बजट पेश

Delhi Budget 2023:वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने अपने पिटारे में से इस साल मोहल्ला बस का तोहफा निकाला है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए 26 नए फ्लाईओवर, 3 डबल डेकर फ्लाईओवर , अंडर पास और पुल बनाने का ऐलान किया है।

delhi budget 2023 highlights

दिल्ली के बजट की प्रमुख बातें

Delhi Budget 2023: दिल्ली सरकार ने साल 2023-24 के लिए बजट पेश कर दिय है। इसके तहत अरविंज केजरीवाल सरकार ने साफ-सुंदर और आधुनिक दिल्ली की थीम पर 78 हजार करोड़ रुपे का बजट पेश किया है। वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने अपने पिटारे में से इस साल मोहल्ला बस का तोहफा निकाला है। जो कि मोहल्ले में चलेंगी। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए 26 नए फ्लाईओवर, 3 डबल डेकर फ्लाईओवर , अंडर पास और पुल बनाने का ऐलान किया है। इसके पहले साल 2022-23 में दिल्ली सरकार ने 75,300 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था।
अब तक की प्रमुख बातें
  • वित्त मंत्री के अनुसार साल 2023 तक 1600 ई-बसें दिल्ली की सड़कों पर दौडेंगी। इसके अलावा 26 नए फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। इसके अलावा 3 डबल डेकर फ्लाईओवर भी बनेंगे। इसके साथ ही पुल और अंडरपास बनाए जाएंगे। सड़कों और पुलों से जुड़ी योजनाओं के लिए 3126 करोड़ का आवंटन।
  • इसी तरह बजट में में मोहल्ला बसों का ऐलान किया गया है। इसके लिए 3,500 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। जो मोहल्लों में कनेक्टिविटी के चलाई जाएंगी। और वह साइज में छोटी बसें होगीं।
  • दिल्ली के हर घर को सीवर से जोड़ने का भी ऐलान किया गया है। इसके तहत हर घर को मुफ्त सीवर सुविधा उपलब्ध होगी। मार्च 2024 तक प्रतिदिन 890 मिलियन गैलन सीवेज का ट्रीटमेंट होगा।
  • आनंद विहार और सराय काले खां में वर्ल्‍ड क्‍लास ISBT बनेगा। इसके अलावा द्वारका में ISBT को डेवलप किया जाएगा।
  • यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता करीब 41 फीसदी बढ़ेगी।
  • स्थानीय निकायों को 8,241 करोड़ रुपये मिलेंगे।
  • सड़कों को साफ रखने के लिए कुल 70 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें, 210 वॉटर स्प्रिंकलर सह एंटी स्मॉग लगाई जाएं
  • दिल्ली के तीनों कूड़े के पहाड़ों को दो साल में खत्म किया जाएगा। इसके तहत दिसंबर 2023 तक ओखला लैंडफिल साइट, दिसंबर 2024 तक गाजीपुर लैंडफिल साइट और मार्च 2024 तक भलस्वा लैंडफिल साइट को खत्म किया जाएगा।
शिक्षा क्षेत्र में 21 फीसदी बढ़ा आवंटन
वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने 16575 करोड़ रुपया का आवंटन शिक्षा क्षेत्र के लिए किया है। इसके तहत 12 नए एप्लाइड लर्निंग स्कूल शुरू किए जाएंगे। जिसमें नौवीं कक्षा से दाखिला मिलेगा इसके अलावा सभी प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, टीचर और दूसरे टीचिंग स्टाफ को नए टैबलेट उपलब्ध कराएंगे। आने वाले साल में 37 डॉ. आंबेडकर एक्सीलेंस स्कूल बनाए जाएंगे। इस बार शिक्षा के बजट में 21 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।
30 साल में पहली बार टला बजट
इसके पहले दिल्ली बजट को मंगलवार यानी 21 फरवरी को पेश होना था। लेकिन सोमवार रात मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 21 मार्च को बजट पेश नहीं होने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि गृह मंत्रालय ने दिल्ली का बजट पेश होने से रोक दिया। दरअसल, दिल्ली के बजट में कई ऐसे प्रावधान थे जिसे चिह्नित करते हुए गृह मंत्रालय ने उस पर जवाब मांगा था।
केजरीवाल के आरोपों के बाद उप राज्यपाल कार्यालय के तरफ से सफाई आई कि को कुछ टिप्पणियों के साथ बजट को मंजूरी दी गई थी और फाइल मुख्यमंत्री को भेजी गई। इसके बाद दिल्ली सरकार ने गृह मंत्रालय को एक पत्र भेजकर राष्ट्रपति की मंजूरी मांगी। और उसके बयान के अनुसार मुख्यमंत्री की ओर से फाइल भेजने का वह इंतजार कर रहे थे। हालांकि इस आरोप-प्रत्यारोप के बीच बजट एक दिन टल गया और मंगलवार को औपचारिकताएं पूरी होन के बाद पेश किया गया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | बिजनेस (business News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited