लाइव अपडेट्स

Dhanteras 2024 Gold Purchase Time LIVE Updates: सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव जारी, धनतेरस पर कहां पहुंचा रेट, देखें आज का दाम

Dhanteras 2024 Gold Purchase Live, Gold Purchase Muhurat, Gold, Silver Laxmi Ganesh Buying, Muhurat Trading 2024 BSE and NSE Timing: धनतेरस का त्योहार दिवाली से दो दिन पहले आता है। इस दिन कहते हैं कि खरीदी गई कीमती वस्तु में 13 गुना ज्यादा बढ़ोतरी होती है। धनरेतस के दिन मुख्य रूप से सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में यदि आप भी धनतेरस के दिन सोने-चांदी की खरीदारी करना चाहते हैं तो इसकी कीमत जानना बहुत जरूरी है।

Dhanteras 2024 Gold Purchase Time LIVE Updates: सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव जारी, धनतेरस पर कहां पहुंचा रेट, देखें आज का दाम

आशीष कुशवाहा

dhanteras 2024, dhanteras 2024 gold purchase time, dhanteras gold Laxmi ganesh buying timing, Bombay Stock Exchange, National Stock Exchange, Muhurat Trading Diwali: सोमवार को सोना-चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है। इससे दिवाली से पहले सोने-चांदी ने नया रिकॉर्ड हाई छू चुका है। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार सोमवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 78505 रुपए पर पहुंच गया।

Oct 28, 2024 | 05:44 PM IST

Dhanteras 2024: पिछले साल धनतेरस पर कितना था सोने का रेट

पिछले साल धनतेरस के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के दाम 56,000 रुपये और 61,090 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था। वहीं दूसरी ओर मुंबई में भी सोने के यही रेट रहे थे।
Oct 28, 2024 | 05:24 PM IST

Silver Rate Today: कहां पहुंचा चांदी का रेट

चांदी का रेट 96000 रु के ऊपर है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार सोमवार को चांदी का रेट 96086 रु पर पहुंच गया है।
Oct 28, 2024 | 05:25 PM IST

<b>Gold Rate Today: शाम को कितने पर बंद हुए सोने के रेट</b>

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार सोमवार की शाम को 24 कैरेट सोने का दाम 78245 रु पर बंद हुआ। वहीं 22 कैरेट सोने का दाम 71672 रु पर बंद हुआ।
Oct 28, 2024 | 05:25 PM IST

<b>Gold Price Today:</b> कहां पहुंचे सोने के रेट

सोमवार को दोपहर तक 24 कैरेट सोने का दाम 78505 रु पहुंच गया है। ये रेट इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार है। 22 कैरेट सोने का रेट इस समय 71911 रु पर है।
Oct 28, 2024 | 04:46 PM IST

जानिए क्या होता है गोल्ड हॉलमार्क


जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है।
Oct 28, 2024 | 03:15 PM IST

सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें?


सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। कैरेट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।
Oct 28, 2024 | 03:14 PM IST

Malabar Gold & Diamonds का ऑफर


मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने दिवाली के मौके पर हर खरीदारी पर गोल्ड कॉइन ऑफर कर रही है। साथ ही उन्हें कंपनी की तरफ से गोल्ड रेट प्रोटेक्शन प्लान भी मिलेगा। यह उन्हें सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव से बचाएगा। यह ऑफर गोल्, डायमंड और दूसरी महंगी ज्वैलरी की खरीदारी पर उपलब्ध है। इस ऑफर का फायदा 3 नवंबर तक उठाया जा सकता है।
Oct 28, 2024 | 03:14 PM IST

धनतेरस पर कहां मिल रहा है सबसे ज्यादा डिस्काउंट

कंपनी हर 50,000 रुपये की सोने की ज्वैलरी की खरीदारी पर 200 मिलीग्राम का सोने का सिक्का देगी। प्रेशस (Precious), अनकट और पोल्की ज्वैलरी खरीदने पर 300 मिलीग्राम का सोने का सिक्का मिलेगा। डायमंड ज्वैलरी खरीदने पर ग्राहकों को 400 एमजी का सोने का सिक्का मिलेगा।
Oct 28, 2024 | 03:11 PM IST

धनतेरस सोने की खरीदारी का मुहूर्त 2024 (Dhanteras Gold Purchasing Muhurat 2024)


धनतेरस के दिन सोने की खरीदारी का शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर 2024 की सुबह 10:31 से अगले दिन की सुबह 6:31 बजे तक रहेगा। तो वहीं धनतेरस पर खरीदारी का प्रदोष काल मुहूर्त शाम 5:38 से 6:55 तक रहेगा। दूसरा मुहूर्त शाम 6:31 से रात 8:13 तक रहेगा।

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited