पॉली हाउस से करें लाखों में कमाई,10 फीसदी निवेश और 90% तक सब्सिडी, ये सरकारें दे रही हैं पैसा

यदि आप खेती में दिलचस्पी रखते हैं तो पॉली हाउस एक अच्छा बिजनेस आइडिया हो सकता है। इसके लिए आपक सरकार को 90 फीसदी तक मदद मिल जाएगी। राज्य सरकारें इसके लिए सब्सिडी देती हैं।

polyhouse business

पॉली हाउस शुरू करने के लिए राज्य सरकारें सब्सिडी देती हैं

मुख्य बातें
  • पॉली हाउस के लिए मिलती है 90 फीसदी तक सब्सिडी
  • हिमाचल प्रदेश सरकार 85 फीसदी मदद करती है
  • पॉली हाउस में कई तरह की सब्जियां उगाई जाती हैं
New Business Ideas with Low Investment : अधिकतर लोग केवल खुले मैदान में खेती करने के बारे में जानते हैं। पॉली हाउस या ग्रीनहाउस जैसे प्रोटेक्टेड एंवायरमेंट में खेती करने के बारे में कम ही लोग जानते हैं। पॉली हाउस माइक्रोन पॉलिथीन शीट से ढंका एक फ्रेम स्ट्रक्चर होता है। इनमें सब्जियों, फूलों, सजावटी पौधे, विदेशी फल उगाये जाते हैं। अच्छी बात यह है कि भारत में राज्य सरकारें भी पॉली हाउस खेती को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी देती हैं। आप भी ये कारोबार शुरू कर सकते हैं।
इन सब्जियों की होती है पैदावार
स्ट्रॉबेरी जैसे विदेशी फल और हर्बल फसलों के अलावा पॉलीहाउसों में कई सब्जियां उगाई जाती हैं। इनमें शिमला मिर्च, खरबूजे, ककड़ी, गाजर, पालक, सीताफल, पुदीना, टमाटर और ब्रोकली शामिल हैं। वहीं पत्तेदार सब्जियां और बेलों के अलावा चमेली, गुलाब, जरबेरा, कार्नेशन जैसे फूल भी पॉलीहाउसों में उगाये जाते हैं। पॉली हाउस का बिजनेस आप कितने में शुरू कर सकते हैं और कितनी कमाई कर सकते हैं, ये जानकारी आपको नाबार्ड के इस लिंक पर मिल जाएगी।
सरकार देगी सब्सिडी से मदद
पॉली हाउस शुरू करने के लिए राज्य सरकारें सब्सिडी देती हैं। इनमें सबसे अधिक हिमाचल प्रदेश सरकार 85 फीसदी मदद करती है। हरियाणा सरकार 65 फीसदी और पंजाब और यूपी सरकार 50-50 फीसदी सब्सिडी देती हैं। हिमाचल सरकार 3-5 वर्षों के बाद प्लेशीट बदलने के लिए भी 70 फीसदी सब्सिडी देती है।
स्टार्टअप पॉयनियर एग्रीटेक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (एनएचबी) और राष्ट्रीय बागवानी मिशन (एनएचएम) भी किसानों को सब्सिडी देते हैं। एनएचबी और एनएचबी दोनों प्रोजेक्ट कॉस्ट पर 50-50 फीसदी सब्सिडी देते हैं।
सिर्फ 10 फीसदी पैसा लगाना होगा
हर राज्य का अपना राज्य बागवानी मिशन (एसएचएम) है, जिससे एनएचएम से मिलने वाली 50 फीसदी के ऊपर राज्य सरकार की पॉलिसी के तहत 15%- 40% तक टॉप-अप सब्सिडी मिलती है। इससे कुल सब्सिडी हो 90 फीसदी जाएगी। यानी आपको केवल 10 फीसदी पैसा लगाना होगा।
क्या हैं पॉली हाउस के फायदे
- उपज 10-12 गुना या इससे भी अधिक बढ़ जाती है
- लेबर कॉस्ट में आती है कमी
- कम पानी में हो जाती है खेती
- ऑपरेट , मैंटेन और कंट्रोल करने में आसान
सब्सिडी के लिए कैसे करें अप्लाई
हिमाचल सरकार मुख्यमंत्री नूतन पॉली हाउस परियोजना चलाती है, जिसके तहत सब्सिडी के लिए अप्लाई किया जा सकता है। इसके लिए इस लिंक पर जाएं। यहां पहले आपको Sign Up करके अपना अकाउंट बनाना होगा, उसके बाद आगे की प्रोसेस शुरू होगी। पिछले वित्त वर्ष के लिए राज्य सरकार ने 22 करोड़ रु इस योजना के लिए रखे थे। हरियाणा के लोग इस लिंक पर, मध्य प्रदेश के लोग यहां और राजस्थान के लोग यहां सारी जरूरी जानकारी ले सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | बिजनेस (business News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

काशिद हुसैन author

काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की ब...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited