Edible Oil Import:भारत में वनस्पति तेल का आयात 13 फीसदी गिरा, जानें क्यों आ रही है गिरावट
Edible Oil Import In India: भारत द्वारा इंडोनेशिया और मलेशिया से पाम तेल का आयात किया जाता है। यह अर्जेंटीना और ब्राजील से सोयाबीन तेल का आयात करता है।एसईए ने कहा कि फरवरी, 2024 में वनस्पति तेल के आयात में गिरावट जारी रही। खाद्य तेल आवश्यकताओं के लिए पाम तेल की उपलब्धता में कमी आई है क्योंकि मुख्य दो उत्पादक देश मलेशिया और इंडोनेशिया इसे बायोडीजल के उत्पादन के लिए लगा रहे हैं ।

खाद्य तेल का आयात गिरा
इसलिए घटा उत्पादन
भारत द्वारा इंडोनेशिया और मलेशिया से पाम तेल का आयात किया जाता है। यह अर्जेंटीना और ब्राजील से सोयाबीन तेल का आयात करता है।एसईए ने कहा कि फरवरी, 2024 में वनस्पति तेल के आयात में गिरावट जारी रही। खाद्य तेल आवश्यकताओं के लिए पाम तेल की उपलब्धता में कमी आई है क्योंकि मुख्य दो उत्पादक देश मलेशिया और इंडोनेशिया इसे बायोडीजल के उत्पादन के लिए लगा रहे हैं।
नवंबर से फरवरी तक 21 फीसदी गिरावट
नवंबर, 2023-फरवरी, 2024 की अवधि के दौरान, वनस्पति तेलों का कुल आयात 21 प्रतिशत घटकर 46,47,963 टन रह गया, जो पिछले तेल वर्ष की इसी अवधि में 58,87,900 टन था।तेल विपणन वर्ष नवंबर से अक्टूबर तक चलता है।तेल वर्ष 2023-24 के पहले चार माह के दौरान खाद्य तेलों का आयात घटकर 46,15,551 टन रह गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 58,44,765 टन था।तेल वर्ष 2023-24 की नवंबर-फरवरी अवधि के दौरान गैर-खाद्य तेलों का आयात घटकर 32,412 टन रह गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 43,135 टन था।भारत खाद्य तेलों की अपनी 50 प्रतिशत से अधिक घरेलू जरूरत को आयात से पूरा करता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | बिजनेस (business News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

Retail Inflation: महंगाई के मोर्चे पर बड़ी राहत, छह साल के निचले स्तर पर आ गई खुदरा महंगाई, अप्रैल में रही 3.16%

Gold-Silver Price Today 13 May 2025: सोना फिर पहुंचा 94000 के पार, चांदी की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव, जानें अपने शहर का रेट

Stock Market Down: शेयर बाजार में भारी गिरावट, 1282 अंक लुढ़का सेंसेक्स, IT-FMCG कंपनियों में जमकर हुई बिकवाली

Cipla Dividend: सिप्ला को हुआ 1222 करोड़ रु का प्रॉफिट, किया 16 रु के डिविडेंड का ऐलान, 27 जून है रिकॉर्ड डेट

Gurgaon Trump Towers : लॉन्च होते ही बिके ट्रंप टावर के अल्ट्रा-लक्जरी फ्लैट्स, 125 करोड़ का है पेंटहाउस
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited