दिलचस्प है सबसे रईस शख्स बनने की रेस! आगे-पीछे मस्क और अरनॉल्ट

LVMH के 73 वर्षीय मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट और टेस्ला के 51 वर्षीय बॉस एलन मस्क की संपत्ति में मामूली अंतर है। आइए जानते हैं कौन किससे कितना आगे है।

elon musk

दिलचस्प है सबसे रईस शख्स बनने की रेस! आगे-पीछे मस्क और अरनॉल्ट

नई दिल्ली। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के नए मालिक और टेस्ला (Tesla) के बॉस एलन मस्क (Elon Musk) को कुछ देर के लिए बड़ा झटका लगा। एलन मस्क ने कुछ देर के लिए फोर्ब्स की अरबपतियों की लिस्ट में सबसे रईस शख्स का ताज खो दिया था। उनकी जगह दुनिया के प्रमुख लक्जरी ग्रुप एलवीएमएच (LVMH) के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) ने ले ली थी। दरअसल मंदी की आशंकाओं के बीच अमेरिकी तकनीकी शेयरों में गिरावट आई थी, जिससे मस्क की संपत्ति कुछ समय के लिए अरनॉल्ट परिवार से कम हो गई।
अब कितनी है मस्क और अरनॉल्ट की दौलत?
फोर्ब्स रियल टाइम इंडेक्स के मुताबिक एलन मस्क की संपत्ति 184.6 अरब डॉलर हो गई थी, जबकि अरनॉल्ट की उनसे ज्यादा यानी 184.7 अरब डॉलर थी। आज सुबह 8.35 बजे के करीब एलन मस्क 185.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे रईस शख्स थे। इस दौरान अरनॉल्ट की संपत्ति 184.7 अरब डॉलर थी। मालूम हो कि अरनॉल्ट 2021 में फोर्ब्स की लिस्ट में कई बार टॉप स्थान पर रहे हैं।
बर्नार्ड अरनॉल्ट के LVMH ग्रुप में Louis Vuitton, Givenchy और Kenzo सहित दर्जनों ब्रांड शामिल हैं। इनकी कंपनी ने मजबूत राजस्व और लाभ दर्ज करना जारी रखा। मस्क का भाग्य टेस्ला के शेयरों की कीमत से जुड़ा हुआ है। ट्विटर डील के बाद से उद्यमी लगातार सुर्खियों में रहे हैं।
तीसरे स्थान पर ये भारतीय
भारतीय कारोबारी गौतम अडानी (Gautam Adani) इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। अडानी की संपत्ति 134.8 अरब डॉलर है। अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) 111.8 अरब डॉलर के साथ दुनिया के चौथे सबसे रईस शख्स हैं। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की बात करें, तो वे इस लिस्ट में आठवें स्थान पर हैं। अंबानी की संपत्ति 93.3 अरब डॉलर है।
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की रैंकिंग के अनुसार, मस्क की संपत्ति 171 अरब डॉलर है और वे शीर्ष स्थान पर हैं। उनके बाद अरनॉल्ट की दौलत 166 अरब डॉलर है। लिस्ट में तीसरे स्थान पर गौतम अडानी (127 अरब डॉलर) हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | बिजनेस (business News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

डिंपल अलावाधी author

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खा...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited