Gold-Silver Price Today 1st March 2025: महीने के पहले दिन कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें अपने शहर का भाव
Gold and Silver price Today In India (सोना का भाव आज का) 1st March 2025 : सोना-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। यहां आप हर अपडेट जान सकते हैं। ये भी जानिए आपके शहर में आज ताजा रेट क्या है? ज्वेलरी में 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल होता है। यह सोना 91.6 प्रतिशत शुद्ध होता है। लेकिन अक्सर इसमें मिलावट कर 89 या 90 प्रतिशत शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर ज्वेलरी को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें।

1 मार्च को सोना-चांदी का भाव क्या है?
Gold and Silver price Today In India (सोना का भाव आज का) 1st March 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। शुक्रवार को सोना और चांदी की कीमत फिसले। चूंकि आज शनिवार है और इस दिन छुट्टी होने की वजह से बाजार बंद रहता है इसलिए आज सोना का भाव वही रहेगा, जो शुक्रवार को था। सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 24 कैरेट (999) सोने का दाम अभी 85056 रुपये है। इसी तरह 23 कैरेट (995) सोने का भाव 84715 रुपए प्रति 10 ग्राम है, 22 कैरेट (916) सोने का भाव 77911 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। 18 कैरेट (750) सोने का भाव 63792 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। 14 कैरेट (585) सोने का भाव 49758 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। 24 कैरेट (999) चांदी का भाव 93480 रुपये/किलो हो गया।
22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)
शहर का नाम (City Name) | 22 कैरेट कैरेट सोना का भाव | 24 कैरेट कैरेट सोना का भाव | 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) |
चेन्नई में सोना का भाव | ₹80710 | ₹88050 | ₹66410 |
मुंबई में सोना का भाव | ₹80710 | ₹89050 | ₹66040 |
दिल्ली में सोना का भाव | ₹80860 | ₹88200 | ₹66160 |
कोलकाता में सोना का भाव | ₹80710 | ₹88050 | ₹66040 |
अहमदाबाद में सोना का भाव | ₹80760 | ₹88100 | ₹66080 |
जयपुर में सोना का भाव | ₹80860 | ₹88200 | ₹66160 |
पटना में सोना का भाव | ₹80760 | ₹88100 | ₹66080 |
लखनऊ में सोना का भाव | ₹80860 | ₹88200 | ₹66160 |
गाजियाबाद में सोना का भाव | ₹80860 | ₹88200 | ₹66160 |
नोएडा में सोना का भाव | ₹80860 | ₹88200 | ₹66160 |
अयोध्या में सोना का भाव | ₹80860 | ₹88200 | ₹66160 |
गुरुग्राम में सोना का भाव | ₹80860 | ₹88200 | ₹66160 |
चंडीगढ़ में सोना का भाव | ₹80860 | ₹88200 | ₹66160 |
जानिए क्या होता है गोल्ड हॉलमार्क
जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।
सोना का वायदा भाव 446 रुपये की गिरावट के साथ 84750 रुपये प्रति 10 ग्राम
कमजोर हाजिर मांग के बीच शुक्रवार को वायदा कारोबार में सोना 446 रुपये की गिरावट के साथ 84,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीई) में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंध का भाव 446 रुपये यानी 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 14,812 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 20.50 औंस या 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,875.40 डॉलर प्रति औंस रह गई।
वायदा बाजार में चांदी की कीमत में 333 रुपये की गिरावट
कारोबारियों के सौदों का आकार कम करने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 333 रुपये की गिरावट के साथ 93,302 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में चांदी के मार्च महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 333 रुपये यानी 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 93,302 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसमें 729 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि बाजार में मौजूदा स्तर पर कारोबारियों की बिकवाली से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 31.76 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें
सभी कैरेट के सोने का हॉलमार्क अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। कैरेट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिजनेस (Business News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, ...और देखें

Gold And Silver Price Today 27 June 2025: घट गए सोना-चांदी के दाम, बढ़ी या घटी, जानें अपने शहर का भाव

ET Edge Supply Chain Summit 2025 में नितिन गडकरी ने बताया- कैसे हासिल होगा भारत का 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी का लक्ष्य

Sambhv Steel IPO GMP: आईपीओ को मिला अच्छा रिस्पॉन्स, आज आखिरी दिन, जानें जीएमपी, शेयर प्राइस और अन्य डिटेल

Stock Market Today 27 June 2025: लगातार चौथे दिन तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में खुले

Gold And Silver Price Today 26 June 2025: सोना-चांदी की कीमतों में बदलाव, बढ़ी या घटी, जानें अपने शहर का भाव
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited