Gold Price Today: सोना में उछाल, चांदी के भी बदले दाम, जानिए आपके शहर में क्या है भाव
Today Gold Price in India (Aaj Gold ka Bhav) On 02 February 2024: सोना-चांदी की कीमतों में लगातार चौथे दिन बढ़ोतरी हुई। आप यहां कैरेट के हिसाब से अपने प्रदेश और शहरों का ताजा भाव जान सकते हैं।

फिर बढ़े सोना-चांदी के दाम (तस्वीर-Pixabay)
Today Gold Price in India (Aaj Gold ka Bhav) On 02 February 2024: सोना और चांदी की कीमतों फिर बढ़ोतरी हुई। भारत में सोने की कीमतों में आज लगातार चौथे दिन उछाल देखा गया। दो फरवरी को भारत में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की मौजूदा बाजार कीमत 150 रुपए की तेजी के बाद 58,300 रुपए है और 24 कैरेट 10 ग्राम की कीमत आज 160 रुपए की तेजी के बाद 63,600 रुपए है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक दिल्ली में शुक्रवार को 24 कैरेट वाले सोने की कीमतें 200 रुपए बढ़कर 63,650 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गईं। पिछले कारोबारी दिन कीमती धातु 63,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी भी 400 रुपए बढ़कर 76,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई जबकि पिछले दिन यह 76,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। नीचे जानिए अपने शहरों का ताजा भाव।
शुद्धता | 01/02/2024 (सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम) | 02/02/2024 (सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम) |
सोना 999 | 62599 | 63142 |
सोना 995 | 62348 | 62889 |
सोना 916 | 57341 | 57838 |
सोना 750 | 46949 | 47366 |
सोना 585 | 36620 | 36938 |
चांदी 999 | 70834 रुपए प्रति किलो | 71864 रुपए प्रति किलो |
शहर का नाम (City Name) | 22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) |
चेन्नई | 58,900 | 64,250 | 48,250 |
मुंबई | 58,300 | 63,600 | 47,700 |
दिल्ली | 58,450 | 63,750 | 47,820 |
कोलकाता | 58,300 | 63,600 | 47,700 |
लखनऊ | 58,450 | 63,750 | 47,820 |
अयोध्या | 58,450 | 63,750 | 47,820 |
गाजियाबाद | 58,450 | 63,750 | 47,820 |
नोएडा | 58,450 | 63,750 | 47,820 |
गुरुग्राम | 58,450 | 63,750 | 47,820 |
पटना | 58,350 | 63,650 | 47,741 |
अहमदाबाद | 58,350 | 63,650 | 47,740 |
जयपुर | 58,450 | 63,750 | 47,820 |
चंडीगढ़ | 58,450 | 63,750 | 47,820 |
भूवनेश्वर | 58,300 | 63,600 | 47,700 |
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटी के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि विदेशी बाजारों से संकेत लेते हुए दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 200 रुपये बढ़कर 63,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोना हाजिर 2,054 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद से 10 अमेरिकी डॉलर अधिक है।
गांधी ने कहा कि व्यापारी शुक्रवार को जारी होने वाले अमेरिकी गैर-कृषि पेरोल डेटा की उम्मीद कर रहे हैं। जो यूएस फेड की मौद्रिक नीति दृष्टिकोण के लिए वृहद मोर्चे पर अधिक संकेत दे सकता है। साथ ही चांदी बढ़त के साथ 23.15 डॉलर प्रति औंस पर बोली जा रही थी। एलकेपी सिक्योरिटीज के वीपी रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी ने कहा, मध्य पूर्व तनाव और यूएस फेड की मौद्रिक नीति ब्याज दर पर अनिश्चितता के कारण इस सप्ताह सोने की कीमतें सकारात्मक रहीं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | बिजनेस (business News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

रामानुज सिंह अगस्त 2017 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। यहां वे असिस्टेंट एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। वह बिजनेस टीम में ...और देखें

बांग्लादेश ने अपने 'राष्ट्रपिता' शेख मुजीबुर रहमान की तस्वीर नोटों पर से हटाई, ये तस्वीरें लगाकर जारी किए नए नोट

Infosys के CEO सलिल पारेख की सैलरी सुनकर उड़ेंगे होश, 80.62 करोड़ रुपये पहुंचा वेतन

भारत के विमानन क्षेत्र में निवेश के बेहतरीन अवसर, 2030 तक बड़ा लक्ष्य, बोले पीएम मोदी

Gold-Silver Price Today 2 June 2025: आज क्या है सोने-चांदी का रेट, जानें अपने शहर का दाम

Manufacturing Sector: भारत के विनिर्माण क्षेत्र की ग्रोथ रेट घटी, मई में तीन महीने के निचले स्तर पर फिसली
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited