IEC 2023: आईईसी 2023 का जोरदार आगाज, टाइम्स नेटवर्क के MD&CEO एमके आनंद ने कहा-तीसरे सुपरपावर के रूप में उभर रहा भारत

India Economic Conclave 2023 Live: 'इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2023' कार्यक्रम का उद्घाटन टाइम्स नेटवर्क के एमडी एवं सीईओ एमके आनंद ने किया। उद्घाटन मौके पर एमके आनंद ने कहा कि भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और चौथी सबसे बड़ी सैन्य शक्ति है। भारत तीसरे सुपरपावर देश के रूप में उभर रहा है। इस कॉन्क्लेव में तीसरे सुपरपावर के रूप में उभर रहे भारत की बात होगी।

India Economic Conclave 2023 Live: टाइम्स नेटवर्क के प्रतिष्ठित वार्षिक कार्यक्रम 'इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2023' के नौवें संस्करण का गुरुवार को आगाज हो गया। राजधानी दिल्ली के ताज पैलेस होटल में दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्घाटन टाइम्स नेटवर्क के एमडी एवं सीईओ एमके आनंद ने किया। उद्घाटन मौके पर एमके आनंद ने कहा कि भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और चौथी सबसे बड़ी सैन्य शक्ति है। भारत तीसरे सुपरपावर के रूप में उभर रहा है। इस कॉन्क्लेव में तीसरे सुपरपावर के रूप में उभर रहे भारत की बात होगी।
संबंधित खबरें

भारत की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रही दुनिया-MK आनंद

संबंधित खबरें
कॉन्क्लेव की शुरुआत करते हुए एमके आनंद ने कहा कि 'बीते आठ से 10 साल भारत के लिए बहुत शानदार रहे हैं। वैश्विक चुनौतियों का जिक्र करते हुए एमके आनंद ने कहा कि कोरोना संकट ने वैश्विक व्यवस्था को प्रभावित किया। चीन का लॉकडाउन, यूक्रेन संकट ने आपूर्ति चेन को बुरी तरह प्रभावित किया। इन चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी के साथ बढ़ रही है। ऐसे में दुनिया उम्मीद भरी नजरों से भारत की तरफ देख रही है। कोरोना संकट के बाद भारत अर्थव्यवस्था सहित अन्य मोर्चों पर जिस तरह से तरक्की कर रहा है उससे भारत की छवि बदल गई है। भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और चौथी सबसे बड़ी सैन्य शक्ति है। भारत तीसरे सुपरपावर में उभर रहा है। इस कॉन्क्लेव में तीसरे सुपरपावर के रूप में उभर रहे भारत की बात होगी।'
संबंधित खबरें
End Of Feed