भारत बना 4 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी वाला देश, GDP के मामले में चौथे नंबर पर पहुंचा

India Become 4 Trillion Dollar Economy: भारत की जीडीपी (GDP) 4 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो गई है। हाल के वर्षों में भारत की जीडीपी वृद्धि दर दुनिया में सबसे तेज रही है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के अनुसार भारत की रियल जीडीपी वृद्धि वित्त वर्ष 2023/24 में 6.3% रहने का अनुमान है, जो वित्त वर्ष 22/23 में रही 6.9% से कम है।

India Become 4 Trillion Dollar Economy

भारत 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन गया

मुख्य बातें
  • भारत की जीडीपी हुई 4 ट्रिलियन डॉलर
  • जीडीपी के मामले में चौथे नंबर पर पहुंचा
  • फ्यूचर में जापान और जर्मनी को पीछे छोड़ सकता है भारत
India Become 4 Trillion Dollar Economy: भारत 4 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी वाला देश बन गया है। जीडीपी के मामले में वैश्विक स्तर पर भारत टॉप चार देशों में शामिल हो गया है। यह पहली बार है जब भारत इस मुकाम पर पहुंचा है। ये भारत के 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी वाला देश बनने के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट दुनिया में सबसे तेज

ईटी नाउ की रिपोर्ट के अनुसार भारत की जीडीपी (GDP) 4 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो गई है। हाल के वर्षों में भारत की जीडीपी वृद्धि दर दुनिया में सबसे तेज रही है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के अनुसार भारत की रियल जीडीपी वृद्धि वित्त वर्ष 2023/24 में 6.3% रहने का अनुमान है, जो वित्त वर्ष 22/23 में रही 6.9% से कम है।
ग्रोथ रेट में यह कमी कई फैक्टरों के कारण आ सकती है। इनमें बढ़ती उधार लागत, मुश्किल वित्तीय स्थिति और मौजूदा मुद्रास्फीति दबाव शामिल हैं।

जापान और जर्मनी को पीछे छोड़ सकता है भारत

हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि भारत 2027 तक जापान और जर्मनी को पछाड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। नई दिल्ली में इंडो-पैसिफिक रीजनल डायलॉग को संबोधित करते हुए सीतारमण ने कहा था कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद, इस वर्ष भारत की आर्थिक वृद्धि 7 प्रतिशत से थोड़ी ही कम रहने का अनुमान है, जो प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक होगी।

आर्थिक वृद्धि की गति मजबूत

सीतारमण ने कहा था कि इसलिए भारतीय अर्थव्यवस्था सही रास्ते पर है और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ रही है। पिछले महीने, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि देश की आर्थिक वृद्धि की रफ्तार मजबूत बनी हुई है और दूसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़े चौंका देंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | बिजनेस (business News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

काशिद हुसैन author

काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की ब...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited