Times Now Summit 2024: 2047 में विकसित राष्ट्र बनेगा भारत, 6 गुनी हो जाएगी लोगों की आय, बोले अमिताभ कांत

Times Now Summit 2024: टाइम्स नाउ समिट-इंडिया अनस्टॉपेबल (India Unstoppable) के मंच पर जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि प्रधानमंत्री का विकसित राष्ट्र का सपना 2047 में पूरा होने पर देश का हर आदमी अमीर हो जाएगा। उनकी आय 3000 डॉलर से बढ़कर 18000 डॉलर हो जाएगी।

टाइम्स नाउ समिट में जी20 शेरपा अमिताभ कांत

Times Now Summit 2024: 2047 तक भारत के विकसित राष्ट्र बनाने पर देश के लोगों की आय 6 गुनी हो जाएगी। अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सपना साकार हुआ तो प्रति व्यक्ति आय 3000 डॉलर से बढ़ाकर 18000 डॉलर हो जाएगी। हर भारतीय अमीर हो जाएगा। टाइम्स नाउ समिट-इंडिया अनस्टॉपेबल (India Unstoppable) के मंच पर जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि बीती तीसरी तिमाही में भारत की विकास दर 8.3 प्रतिशत रही। जो दुनिया में किसी भी देश से अधिक है। हम पांचवीं बड़ी इकोनॉमी हैं। तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनने जा रहे हैं। जापान और जर्मनी को पीछे छोड़ने वाले हैं। साथ उन्होंने मोदी सरकार के विजन को बताते हुए कहा कि अगर भारत साल दर साल तीन दशक तक 9 से 10 प्रतिशत की दर से विकास करता है तो लोगों की आय 18000 डॉलर से अधिक हो जाएगी।

कैसे बढ़ेगी भारतीयों की आय?

अमिताभ कांत ने कहा कि भारत को उच्च दर से विकास करना चाहिए। भारत की विकास दर 9 से 10 प्रतिशत प्रति साल बढ़ना चाहिए। साल दर साल तीन दशक तक इसी तरह बढ़ना चाहिए। यह हमारा एम्बिशन होना चाहिए। कोरिया, ताइवान, चीन भी इसी दर से विकास किए थे। हम इसके लिए कई स्ट्रक्चरल रिफॉर्म कर रहे हैं। हमने काफी डिजिटाइजेशन किया है। आने वाले दिनों में इसका फायदा मिलेगा। बड़ी ग्रोथ का प्लेटफॉर्म तैयार हो रहा है। चुनाव के बाद ग्रोथ में तेजी आएगी। भारत तेजी से आगे बढ़ेगा। निर्यात बढ़ेगा। शहरीकरण में तेजी आएगी। कृषि प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी। सभी बेसिक सेक्टर में तेजी आएगी। अमृतकाल में आप आगे बढ़ेंगे। हमारा लक्ष्य 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का है। प्रति व्यक्ति आय 3000 डॉलर से बढ़कर 18000 डॉलर से अधिक करना है। उस समय के हर भारतीय अमीर हो जाएगा। अगले कुछ सालों में कई बड़े रिफॉर्म होंगे। केंद्र सरकार के रिफॉर्म के बाद राज्य सरकार रिफॉर्म करेंगी।
End Of Feed