24Seven की मालिकन बन सकती हैं मुकेश अंबानी की बेटी ईशा , संभाल रही हैं रिलायंस रिटेल

Isha Ambani, 24Seven: मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल को संभालती है। उन्होंने अपने नेतृत्व में इस कंपनी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। अब खबर आ रही है कि वह जल्द ही रिटेल किराना चेन 24सेवन की नई मालिक बन सकती हैं क्योंकि उसे खरीदने के बातचीत चल रही है।

Isha Ambani, 24Seven

रिटेल किराना चेन 24सेवन खरीदने जा रही है रिलायंस इंडस्ट्रीज

Isha Ambani, 24Seven: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मालिक मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर आदमी हैं। उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे बड़ी वैल्यूशन वाली कंपनी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की कई सहायक कंपनियां भी हैं। जो कई तरह की बिजनेस करती हैं। कंपनियों को उनके परिवार के सदस्य नीता अंबानी, आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी संभालते हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनियों में से रिलायंस रिटेल का प्रदर्शन काफी अच्छा है। 820000 करोड़ रुपए की इस कंपनी को मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी संभालती हैं। उन्होंने अपने नेतृत्व के बल पर कंपनी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। अब खबर आ रही हैं कि ईशा अंबानी जल्द ही रिटेल किराना चेन 24सेवन की नई मालिक बन सकती हैं।

24सेवन को बचने के लिए रिलायंस रिटेल से बातचीत जारी

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक केके मोदी ग्रुप द्वारा समर्थित 24सेवन के वर्तमान मालिक गॉडफ्रे फिलिप्स अपनी खुदरा किराना कंपनी की बिक्री के लिए रिलायंस रिटेल के साथ बातचीत कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बातचीत का नतीजा वैल्यूशन पर निर्भर करेगा। गॉडफ्रे फिलिप्स रिलायंस रिटेल के अलावा 24सेवन की बिक्री को लेकर टाटा ट्रेंट और डी-मार्ट के साथ भी चर्चा कर रहे हैं।

किराना सामान बेचता है 24सेवन

24सेवन किराना सामान, स्टेपल, स्नैक्स, बेवरेज और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स की सीरीज बेचता है। अधिकांश स्थानों पर आउटलेट 24 घंटे और सप्ताह के सभी दिन खुले रहते हैं। यह कुछ बड़े प्रारूप वाले आउटलेटों में खाने के लिए तैयार फूड आइटम भी बेचता है। वर्तमान में इसके दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), पंजाब और हैदराबाद में करीब 145 स्टोर संचालित हैं।

टेक्सास में भी रिलायंस रिटेल

ईशा अंबानी की रिलायंस रिटेल पहले से ही टेक्सास बेस्ड 7-इलेवन सीरीज की मास्टर फ्रेंचाइजी पार्टनर है और यह इस ब्रांड के तहत करीब 50 स्टोर संचालित करती है। 24सेवन के साथ समझौते से युवा अरबपति को इस क्षेत्र में बड़ी पहचान बनाने में मदद मिलेगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | बिजनेस (business News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह अगस्त 2017 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। यहां वे असिस्टेंट एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। वह बिजनेस टीम में ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited