अपने बड़े भाई मुकेश अंबानी की तुलना में इतने 'गरीब' हैं अनिल अंबानी, जानें कैसे रूठ गई किस्मत
एक समय अनिल अंबानी मुकेश अंबानी से भी अमीर थे। पर साल दर साल अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनियां कर्ज के नीचे दबती गईं, जबकि मुकेश अंबानी ने नई ऊंचाइयों को छुआ। आज मुकेश दुनिया के 12वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

मुकेश अंबानी हैं दुनिया के 12वें सबसे अमीर व्यक्ति
- मुकेश अंबानी हैं दुनिया के 12वें सबसे अमीर व्यक्ति
- अनिल अंबानी का अमीरों की लिस्ट में नाम तक नहीं
- कभी मुकेश से अमीर थे अनिल
Mukesh Ambani & Anil Ambani : हाल ही में फोर्ब्स ने दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी की, जिसमें मुकेश अंबानी 83.4 अरब डॉलर के साथ 9वें नंबर पर रहे। वहीं 2500 से अधिक अमीरों वाली इस लिस्ट में मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी का नाम तक नहीं शामिल हुआ। बल्कि स्थिति यह है कि अनिल अंबानी की कंपनियां कर्ज के दबाव में हैं और कई दिवालिया प्रोसेस से गुजर रही हैं। आखिर साल दर साल कैसे अनिल अंबानी की हालत हुई खस्ता, आगे जानिए।
मुकेश अंबानी की बादशाहत बरकरार
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स रियल टाइम इंडेक्स के अनुसार आज मुकेश अंबानी 87.2 अरब डॉलर संपत्ति के साथ दुनिया के 12वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वे एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति भी हैं। 2023 अब तक मुकेश अंबानी के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ है, क्योंकि इस साल उन्होंने अब तक 6.40 अरब डॉलर की संपत्ति गंवाई है।
अनिल अंबानी की हालत है खस्ता
मुकेश अंबानी के मुकाबले अनिल अंबानी की हालत बहुत खस्ता है। एक समय दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति रहे अनिल ने फरवरी 2020 में यूके की कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा था कि उनकी संपत्ति शून्य है। 2007 में उनकी संपत्ति 45 अरब डॉलर थी, जबकि 2020 में उन्होंने अपनी संपत्ति शून्य बताई।
दोनों भाई हुए अलग
जिस रिलायंस इंडस्ट्रीज को धीरूभाई अंबानी ने शुरू किया था, उसके दो वारिस थे। धीरूभाई अंबानी के दोनों बेटे - मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी। पर धीरूभाई अंबानी देहांत के समय कोई वसीयत नहीं छोड़ कर गये थे, जिसके चलते दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ। हालांकि उनकी मां ने दोनों भाइयों के बीच सुलह कराई।
मुकेश ने ग्रुप के पेट्रोकेमिकल्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडियन पेट्रोकेमिकल्स कॉर्प, रिलायंस पेट्रोलियम और रिलायंस इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर को लिया, जबकि अनिल ने रिलायंस कम्युनिकेशंस, रिलायंस कैपिटल, रिलायंस एनर्जी और रिलायंस नेचुरल रिसोर्सेज के साथ अनिल धीरूभाई अंबानी (एडीएजी) ग्रुप बनाया।
2006 में मुकेश से आगे थे अनिल
2006 में अनिल अंबानी दौलत के मामले में अपने बड़े भाई मुकेश अंबानी से भी आगे थे। उनकी संपत्ति मुकेश अंबानी से करीब 550 करोड़ रु अधिक थी। मगर समय के साथ अनिल की कंपनियां कर्ज के जाल में फंसती चली गईं, जबकि मुकेश अंबानी ने लगातार कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ीं। आज मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैपिटल 15,86,463.00 करोड़ रु है और यह मार्केट कैपिटल के मामले में साथ देश की सबसे बड़ी कंपनी है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिजनेस (Business News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की ब...और देखें

Gold-Silver Price Today 22 May 2025 : सोना-चांदी के दाम में इजाफा, जानें अपने शहर के रेट

मूडीज का अनुमान: तेल बाजार में भारत का दबदबा बढ़ेगा, चीन की भूमिका घटेगी

एनएचएआई से हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स को मिला 23 करोड़ रु का ऑर्डर, शेयर में गिरावट के बावजूद निवेशकों की नजर

1 साल में 110 फीसदी की छलांग, आशीष कचोलिया पोर्टफोलियो वाले इस स्टॉक को नुवामा से मिली खरीद रेटिंग; जानें टागरेट प्राइस

इंडसइंड बैंक में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रहा है सेबी, चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने दी ये जानकारी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited