Oil Import: भारत में खाद्य तेल के आयात में आई 29% की गिरावट, जानें क्या है कमी की वजह

सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SEAI) द्वारा आज वनस्पति तेलों के आयात संबंधित आंकड़े जारी किये गएसॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक भारत के खाद्य तेल के आयात में 29% की कमी देखने को मिली है। आइये आपको बताते हैं कि ये कमी किस वजह से देखने को मिली है।

भारत में खाद्य तेल के आयात में आई 29 की गिरावट, जानें क्या है कमी की वजह

Oil Import: सितंबर के महीने में भारत में खाद्य तेलों का आयात सालाना आधार पर 29 प्रतिशत घटकर 10,64,499 टन रह गया है। कच्चे तेल के साथ-साथ रिफाइंड पाम तेल का आयात कम रहने की वजह से खाद्य तेल के आयात में जबरदस्त गिरावट आई है। यह जानकारी खाद्य तेल इंडस्ट्री से प्राप्त हुए आंकड़ों से प्राप्त हुई है। पिछले साल इसी महीने (सितंबर 2023) में खाद्य तेलों का आयात 14,94,086 टन था।

तेल के आयात में इतनी आई कमी

सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SEAI) ने शुक्रवार को सितंबर के लिए वनस्पति तेलों (खाद्य और अखाद्य दोनों) के आयात के आंकड़े जारी किए। सितंबर में अखाद्य तेलों का आयात सालाना आधार पर 57,940 टन से घटकर 22,990 टन रह गया। आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में वनस्पति तेलों का आयात एक साल पहले के 15,52,026 टन की तुलना में 30 प्रतिशत घटकर 10,87,489 टन रह गया है।
End Of Feed