Fish Consumption: भारत में एक व्यक्ति हर साल खा जाता है 9 किलो मछली, जानें कहां सबसे ज्यादा खपत
Fish Consumption In India: देश का मछली उत्पादन 5.63 प्रतिशत की सालाना वृद्धि (सीएजीआर) के साथ दोगुना होकर एक करोड़ 41.64 लाख टन हो गया। राज्यों में त्रिपुरा में मछली उपभोक्ताओं का अनुपात सबसे अधिक (99.35 प्रतिशत) है, जबकि हरियाणा में यह सबसे कम (20.55 प्रतिशत) है।

भारत में मछली उत्पादन
डबल हुआ उत्पादन
वर्ष 2005-2021 की अवधि के दौरान, देश का मछली उत्पादन 5.63 प्रतिशत की सालाना वृद्धि (सीएजीआर) के साथ दोगुना होकर एक करोड़ 41.64 लाख टन हो गया।कुल मछली उत्पादन में से, मछली की घरेलू खपत वर्ष 2005-06 में 82.36 प्रतिशत, वर्ष 2015-16 में 86.2 प्रतिशत और वर्ष 2019-20 में 83.65 प्रतिशत थी। शेष का उपयोग गैर-खाद्य उद्देश्यों और निर्यात के लिए किया गया था।
अध्ययन में कहा गया है कि देश के भीतर उपभोग के लिए आयातित मछली और मत्स्य उत्पादों की मात्रा में तेजी से वृद्धि हुई है। इस दौरान इसमें 543 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 12.84 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ, वर्ष 2005-06 के लगभग 14,000 टन से यह 2019-20 में 76,000 टन हो गया।स्थानीय रूप से प्राप्त और आयातित मछली दोनों को ध्यान में रखते हुए घरेलू बाजार में मछली की खपत 54.28 लाख टन से 120 प्रतिशत बढ़कर एक करोड़ 19.24 लाख टन हो गई।
भारत तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता
आईसीएआर के महानिदेशक, हिमांशु पाठक ने रिपोर्ट में कहा कि इसके साथ ही, भारत में मछली की घरेलू मांग बढ़ रही है, जिससे देश मात्रा के हिसाब से दुनिया में मछली का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता बन गया है। हालांकि, भारत में प्रति व्यक्ति मछली की खपत वैश्विक औसत से पीछे बनी हुई है रिपोर्ट के अनुसार, विभिन्न भारतीय राज्यों में त्रिपुरा में मछली उपभोक्ताओं का अनुपात सबसे अधिक (99.35 प्रतिशत) है, जबकि हरियाणा में यह सबसे कम (20.55 प्रतिशत) था। पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों, तमिलनाडु, केरल और गोवा में मछली खाने वाली आबादी सबसे अधिक (90 प्रतिशत से अधिक) थी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | बिजनेस (business News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

भारत ने बांग्लादेश को दिया बड़ा झटका, रेडीमेड गारमेंट्स सहित इन वस्तुओं के आयात पर लगाया बंदरगाह प्रतिबंध

20 Rupees New Notes: 20 रुपये के नए नोट जारी करेगा RBI, गवर्नर संजय मल्होत्रा के होंगे हस्ताक्षर

E-Filing: केंद्र सरकार का एक और बड़ा कदम, ट्रेड रेमेडी जांच में ई-फाइलिंग के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च करेगी

FPI Investment: विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार के लिए खोला खजाना ! एक दिन में किया 8,831 करोड़ रु का निवेश

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता जल्द संभव, ट्रंप बोले- भारत 100 फीसदी टैरिफ कटौती को तैयार
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited