Global Business Summit 2025: ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए पीएम नरेंद्र मोदी, जानिए उन्होंने क्या-क्या कहा, देखें VIDEO
Global Business Summit 2025: टाइम्स ग्रुप का ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 दिल्ली के ताज पैलेस होटल में हो रहा है। इस कार्यक्रम के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत कर रहे हैं और कई मुद्दों पर विस्तार से अपने विचार रखे।

Global Business Summit 2025 में पीएम मोदी
Global Business Summit 2025: टाइम्स ग्रुप 15-16 फरवरी को दिल्ली के ताज पैलेस होटल में अपने प्रमुख कार्यक्रम ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 की मेजबानी कर रहा है, यह ऐसे समय में जब दुनिया द्विपक्षीय संबंधों के मामले में एक बड़े बदलाव का गवाह बन रही है। इसलिए इस वर्ष के ग्लोबल बिजनेस समिट का थीम - "Evolve, Emerge, Expand" है। इस समिट में चीफ गेस्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विचार व्यक्ति किये। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि पिछली बार मैंने कहा था तीसरे टर्म भारत नई स्पीड से काम करेगा। आज यह दिख रही है। देश समर्थन दे रहा है। नई सरकार बनने के बाद राज्यों में बीजेपी एनडीए को जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। ओडिशा, हरियाणा के बाद दिल्ली के लोगों ने भरपूर समर्थन दिया है। इससे पता चलता है देश लोग किस तरह से समर्थन दे रहे है।
पिछले बार मैंने कहा था तीसरी टर्म भारत नई स्पीड से काम करेगा। आज यह दिख रही है। देश समर्थन दे रहा है। नई सरकार बनने के बाद राज्यों में बीजेपी एनडीए को जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। ओडिशा, हरियाणा के बाद दिल्ली के लोगों ने भरपूर समर्थन दिया है। इससे पता चलता है देश लोग किस तरह से समर्थन दे रहे है।
मैं कभी-कभी सोचता हूं कि अगर 2014 में देशवासियों ने हमें आशीर्वाद न दिया होता तो क्या होता। देश तो पहले भी चल रहा था। कांग्रेस का speed of development और कांग्रेस का speed of corruption अगर वही जारी रहता तो क्या होता, देश का एक अहम time period बर्बाद हो जाता। 2014 में तो कांग्रेस सरकार ये लक्ष्य लेकर चल रही थी कि वर्ष 2044 तक भारत को 11वीं से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनाएंगे। विकसित भारत का speed of development क्या होता है, वो भी आप देख रहे हैं। सिर्फ एक दशक में भारत, Top five इकोनॉमी में आ गया। अब अगले कुछ सालों में ही आप भारत को दुनिया की third largest economy बनते देखेंगे।
पीएम ने कहा कि आज हिंदुस्तान जो रिफॉर्म कर रहा है, वह कंविक्शन से हो रहा है। कांग्रेस सरकार में यह बहुत धीमी गति से हो रही थी। मुझे संतोष है कि ये स्पीड आज दिख भी रही है और देश इसको समर्थन भी दे रहा है। पीएम ने कहा किमैं अभी कल रात ही अमेरिका और फ्रांस की यात्रा से लौटा हूं। आज दुनिया के बड़े देश और मंच भारत को लेकर जिस विश्वास से भरे हुए हैं, वो पहले कभी नहीं था। ये पेरिस में AI Action Summit के दौरान हुई चर्चा में भी देखने को मिला है। आज भारत Global Future से जुड़े विमर्श के centre में है, उसको lead भी कर रहा है।
ऐसे ही एक बड़ा रिफॉर्म प्रॉपर्टी राइट्स में हुआ है। दुनिया के अनेक देशों में प्रॉपर्टी के कानूनी दस्तावेज नहीं है। लोगों को प्रॉपर्टी राइट्स होने से गरीबी कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए हमने स्वामित्व योजना लागू की। हमनें 3 लाखों गांवों को जोड़ा। इस योजना की गावों 100 लाख करोड़ रुपए के प्रॉपर्टी की वैल्यू हुआ है। पहले प्रॉपर्टी राइट नहीं होने से गांवों के लोगों को लोन लेने में दिक्कत होती थी। अब लोगों को प्रॉपर्टी कार्ड से लाभ हो रहा है। राजस्थान के एक बहन को प्रॉपर्टी कार्ड के 8 लाख का लोन मिला। देखिए कैसे बदलाव आता है। एक और गांव में प्रॉपर्टी कार्ड से 4.5 लाख का लोन लिया, गाड़ी खरीदकर बिजनेस शु्रू किया। ये रिफॉर्म परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म का तरीका है। पिछड़े जिलों को पहले कोई हाथ नहीं लगाता था, हमने इन 100 से अधिक जिलों को पहचान की। युवा अधिकारियों को नियुक्त किया। उस पर काम किया। इनमें से कई जिले इंस्पेरेशनल जिले बन चुके हैं।
एक समय भारत का बैंक मुश्किल दौर से गुजर रहा था। हमने बैंकिंग सिस्टम को सुधारा। 10 साल पहले ये तर्क दिया जाता था। देश में बैंक ब्रांच नहीं हैं। आज देश में हर 5 किलोमीटर के दायरे में बैंक बांच है। आज एमएसएमई के लिए लोन मिलना आसान हो गया है। रेहड़ी पटरी वालों को आसानी से लोन मिल रहा है। लोगों को आसानी से लोन मिल रहा है। पहले ईटी बैंकों में लोन घोटाले की खबरें छापता था। यह बैंकिंग रिफॉर्म से संभव हुआ। बीते दशक में फीयर ऑफ बिजनेस को ईज ऑफ डूईंग बिजनेस में बदल दिया। हमने सैकड़ों मुश्किल कानूनों को खत्म किये।
आजादी के बाद भी भारत ज्यादा नहीं बदला। पहले कंप्यूटर खरीदने के लिए भी लाइसेंस लेना पड़ता था। विकसित भारत की यात्रा में हमारी सरकार ने बहुत सारे सेक्टर को प्राइवेट सेक्टर के लिए खोल दिया है। नौजवान स्टार्टअप के जरिये इसमें काम कर रहे हैं। रिन्यूवल एनर्जी में भी प्राइवेट सेक्टर को आगे बढ़ा रहे हैं। इस बजट में भी हमने न्यूक्लियर सेक्टर को भी प्राइवेट सेक्टर के लिए खो दिया है।
हमारी सरकार ने संवेदनशीलता को समझा। लोगों को बेसिक सुविधाएं मिली। पिछले 10 साल में 25 करोड़ भारतीयों को गरीबी से बाहर निकला। अब लोग अपनी पहली कार, पहला घर खरीदने का सपना देख रहे हैं। हमने 7 लाख से बढ़ाकर 12 लाख तक की आय को ट्रैक्स फ्री किया। इससे मिडिल क्लास मजबूत हुआ। सरकार में विश्वास बढ़ा।
तेजी से हो रहे आर्थिक बदलावों और डिजिटल परिवर्तन के दौर में टाइम्स ग्रुप का ET NOW ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 बिजनेस और पॉलिसी के भविष्य पर पावरफुल बातचीत को आगे बढ़ा रहा है। इस ऐतिहासिक सभा ने वैश्विक विकास के अगले चरण को आकार देने के लिए दूरदर्शी नेताओं, नीति निर्माताओं और नवप्रवर्तकों को एक साथ लाया है।
'Evolve, Emerge, Expand' थीम के तहत ET NOW ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 शिखर सम्मेलन 15-16 फरवरी 2025 को नई दिल्ली के होटल ताज पैलेस में हो रहा है, यह सिर्फ एक उच्चस्तरीय सभा से कहीं ज्यादा है। यह एक ऐसी दुनिया में लचीलेपन, इनोवेशन और रणनीतिक विकास का प्रमाण है जो लगातार खुद को फिर से परिभाषित कर रही है। वैश्विक सीईओ, नीति निर्माताओं और अग्रणी विचारकों की उपस्थिति में, चर्चाएं बिजनेस परिवर्तन, नीतिगत बदलावों और भविष्य आकार देने वाली आर्थिक शक्तियों पर गहन चर्चा करती हैं।
टाइम्स ग्रुप की एक प्रमुख पहल, ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट ने एशिया के प्रमुख विचार नेतृत्व मंच के रूप में अपनी जगह बनाई है, जहां सबसे प्रभावशाली आवाजें बदलाव लाने के लिए एक साथ आती हैं। ऐसे समय में जब उद्योग अपने प्रक्षेपवक्र को फिर से परिभाषित कर रहे हैं, पीएम नरेंद्र मोदी की उपस्थिति ने भविष्य के लिए तैयार अर्थव्यवस्था के लिए साहसिक विचारों, दूरदर्शी संवादों और रणनीतियों के लिए मंच तैयार किया है। शिखर सम्मेलन केवल बातचीत के बारे में नहीं है। यह योग्य अंतर्दृष्टि, सार्थक सहयोग और गेम चेंजिंग दृष्टिकोणों के बारे में है जो अगले दशक को आकार देंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिजनेस (Business News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
रामानुज सिंह अगस्त 2017 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। यहां वे असिस्टेंट एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। वह बिजनेस टीम में ...और देखें

Gold-Silver Price Today 25 March 2025: 87750 रु के पार पहुंचा सोना, चांदी 97900 रु से ऊपर, चेक करें अपने शहर के रेट

5 साल में 1365% का रिटर्न! यह स्मॉलकैप स्टॉक में मल्टीबैगर का दम, क्या आपके पास है?

Times Drive Auto Summit 2025: भारत में जीरो-एमिशन ट्रकिंग की अपार संभावनाएं, बोले SIAM के चीफ एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर

ITC Vs ITC Hotels: कौन सा स्टॉक खरीदना सही? जानिए बड़ा फर्क

अप्रैल से क्रेडिट कार्ड नियमों में होंगे बदलाव! SBI, IDFC फर्स्ट बैंक, Axis बैंक ने लिया ये फैसला
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited