Ratan Tata Family Tree: रतन टाटा के परिवार में हैं कई लोग, जानिए कौन क्या करते हैं

Ratan-Noel Tata Family Tree: भारत के महान उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का देहांत हो गया है। उनके निधन के बाद उनके उत्तराधिकारी के तौर पर उनके रिश्तेदार नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का चेयरमैन बनाया गया है। आइए जानते हैं रतन टाटा के परिवार में कौन-कौन हैं।

Ratan-Noel Tata Family Tree

कौन-कौन हैं रतन टाटा के परिवार में

Ratan-Noel Tata Family Tree: भारत के महान उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार (09 अक्तूबर 2024) को मुंबई में 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिजनेस लीडर्स समेत देश-विदेश तमाम नामचीन हस्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने उन्हें एक दूरदर्शी कारोबारी नेता और असाधारण इंसान बताया। रतन टाटा टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन थे। अब उनकी जगह उनके ही रिश्तेदार नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नियुक्त किया गया है। हम सभी जानते हैं रतन टाटा ने शादी नहीं की लेकिन उनके परिवार के बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे। आइए विस्तार जानते हैं उनकी फैमिली के बारे में।

नुसरवानजी रतन टाटा

टाटा ग्रुप के संस्थापक जमशेदजी टाटा का जन्म 1939 में नुसरवानजी रतन टाटा (Nusserwanji Ratan Tata) और जीवनबाई कवसजी टाटा के घर हुआ था। जमशेदजी के अलावा नुसरवानजी के चार और बच्चे थे- रतनबाई, मानेकबाई, वीरबाईजी, जेरबाई। पारसी पुजारियों के परिवार में जन्मे जमशेदजी ने परंपरा को तोड़ते हुए 1868 में 29 साल की छोटी उम्र में अपनी खुद की ट्रेडिंग फर्म शुरू की। उन्होंने 1870 के दशक में मध्य भारत में एक कपड़ा मिल से शुरुआत की। उनके विजन ने बाद में भारत में तकनीकी शिक्षा की नींव रखी और देश को औद्योगिक देशों में गिना जाने में मदद की।

जमशेदजी टाटा

जमशेदजी टाटा ने हीराबाई डब्बू से शादी की और उनके तीन बच्चे हुए- सर दोराबजी टाटा, धुनबाई टाटा और सर रतन टाटा। जमशेदजी के बड़े बेटे दोराबजी ने अपने पिता के विजन को हकीकत में बदलने में अहम भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में ही सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट बनाया गया, जिसने परोपकार की टाटा परंपरा को आगे बढ़ाया। जमशेदजी के छोटे बेटे रतन एक परोपकारी व्यक्ति थे, जिन्होंने शैक्षिक विकास, मानवीय पीड़ा को कम करने और अन्य सार्वजनिक उपयोगिता कार्यों के लिए धन जुटाने हेतु एक ट्रस्ट बनाया था।

रतन टाटा के माता-पिता और जन्म

रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को पारसी जोरास्ट्रियन (Parsi Zoroastrian) परिवार में हुआ था। उनके पिता नवल टाटा (Naval Tata) को सर रतनजी टाटा ने गोद लिया था। उनकी मां सूनी टाटा (Sooni Tata), टाटा ग्रुप के संस्थापक जमशेदजी टाटा (Jamsetji Tata) की भतीजी थीं। रतन जब सिर्फ 10 साल के थे तब नवल और सूनी का तलाक हो गया था। बाद में नवल ने फ्रेंच बोलने वाली स्विस महिला सिमोन टाटा से शादी की, जो उनसे 26 साल छोटी थीं।

रतन टाटा के भाई जिमी टाटा

रतन टाटा दो भाई थे। उनके छोटे भाई जिमी टाटा (Jimmy Tata) ने लोगों की नजरों से दूर रहकर एक शांत और प्राइवेट लाइफ जीते हैं। टाटा ग्रुप की कई कंपनियों जैसे टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, टाटा संस और टीसीएस में महत्वपूर्ण शेयर रखने के बावजूद जिमी मुंबई के कोलाबा में 2BHK अपार्टमेंट में रहते हैं।

रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा

रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा का जन्म नवल टाटा और सिमोन टाटा (Simone Tata) से हुआ था। रतन टाटा और जिमी टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा वर्तमान में टाटा ग्रुप में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं। वह टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन और टाटा इंटरनेशनल के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। अब टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन भी बन गए हैं।

सौतेले भाई नोएल टाटा का परिवार

नोएल टाटा ने आलू मिस्त्री (Aloo Mistry) से विवाह किया, जो एक अन्य प्रसिद्ध उद्योगपति और टाटा संस में एक प्रमुख शेयरधारक पल्लोनजी मिस्त्री की बेटी हैं। साथ में, उनके तीन बच्चे हैं: लीह टाटा (Leah Tata), माया टाटा (Maya Tata) और नेविल टाटा (Neville Tata)।
लीह टाटा (Leah Tata): सबसे बड़ी लीह टाटा ने मैड्रिड में IE बिजनेस स्कूल से मार्केटिंग में मास्टर डिग्री प्राप्त की है और टाटा ग्रुप के साथ काम करती हैं, वर्तमान में द इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) में वाइस प्रेजिडेंट के रूप में कार्यरत हैं।
माया टाटा (Maya Tata): माया टाटा ने अपना करियर टाटा कैपिटल में एक विश्लेषक के रूप में शुरू किया और धीरे-धीरे कंपनी में आगे बढ़ती गईं। माया वर्तमान में टाटा मेडिकल सेंटर ट्रस्ट के बोर्ड में कार्यरत हैं।
नेविल टाटा (Neville Tata): नेविल टाटा ने अपना करियर टाटा के स्वामित्व वाली एक रिटेल कंपनी ट्रेंट के साथ शुरू किया, जिसे उनके पिता नोएल ने स्थापित करने में मदद की थी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिजनेस (Business News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह अगस्त 2017 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। यहां वे असिस्टेंट एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। वह बिजनेस टीम में ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited