चीन में विशेष भर्ती अभियान, दी गई 1 करोड़ से अधिक नौकरियां

Jobs in China: चीनी मानव संसाधन और सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय के मुताबिक भर्ती अभियान के जरिये 1 करोड़ 4 लाख 89 हजार नौकरियां दी गईं।

चीन में भर्ती (तस्वीर-canva)

Jobs in China: चीनी मानव संसाधन और सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय द्वारा 27 अगस्त को जारी आंकड़ों के अनुसार 7 जून को दसियों लाख भर्ती अभियान के शुभारंभ के बाद से 6 लाख 26 हजार नियोक्ताओं ने 1 करोड़ 4 लाख 89 हजार नौकरियां पोस्ट की हैं, जिनमें कॉलेज स्नातकों के लिए 37 लाख 30 हजार नौकरियां शामिल हैं।
चीन के मानव संसाधन और सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय के रोजगार प्रोत्साहन विभाग के सम्बंधित प्रभारी ने परिचय दिया कि आयोजन के दौरान, आपूर्ति-मांग डॉकिंग प्लेटफॉर्म बनाने के लिए सार्वजनिक रोजगार सेवा एजेंसियों और बाजार-उन्मुख मानव संसाधन सेवा एजेंसियों का आयोजन किया गया।
साथ ही, स्थानीय मानव संसाधन और सामाजिक सुरक्षा विभाग स्थानीय वास्तविकताओं के आधार पर लक्षित और विशिष्ट भर्ती शुरू करना जारी रखे हुए हैं और व्यवस्थित तरीके से ऑनलाइन और ऑफलाइन गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।
End Of Feed