अब Spotify में होगी छंटनी ! इस हफ्ते हो सकती है शुरूआत
Spotify Lay off: Spotify ने साल 2019 में पॉडकास्टिंग पर बड़ा दांव लगाया था। और उसने पॉडकास्ट नेटवर्क, सॉफ्टवेयर क्रिएशन, होस्टिंग सर्विस और पॉपुलर शोज के अधिकार हासिल करने पर एक अरब डॉलर से ज्यादा खर्च कर दिए हैं।



टेक कंपनियों में छंटनी का दौर
Spotify Layoff:टेक कंपनियों में छंटनी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब स्वीडिश म्यूजिक कंपनी Spotify ने कर्मचारियों को निकालने का फैसला किया है। कंपनी कितने कर्चमारियों को निकालेगी, इसकी डिटेल उसने अभी तक नहीं दी है। लेकिन इस हफ्ते वह छंटनी की शुरूआत कर सकती है। इसके पहले साल अक्टूबर 2022 स्पोटिफाई ने अपने Podcast के करीब 11 प्रोडक्ट को बंद कर दिया था। इसमें से कंपनी के 5 फीसदी कर्मचारियों पर असर हुआ था। जो या तो छंटनी का शिकार हुए या फिर उनके रोल में बदलाव किया गया था। कंपनी में इस समय 9800 कर्मचारी है। कंपनी ने 4.33 करोड़ के करीब एक्टिव यूजर्स हैं।
एक अरब डॉलर से ज्यादा कर दिए खर्च
Spotify ने साल 2019 में पॉडकास्टिंग पर बड़ा दांव लगाया था। और उसने पॉडकास्ट नेटवर्क, सॉफ्टवेयर क्रिएशन, होस्टिंग सर्विस और पॉपुलर शोज के अधिकार हासिल करने पर एक अरब डॉलर से ज्यादा खर्च कर दिए हैं। लेकिन इसके बावजूद पिछले साल कंपनी के शेयरों में 66 फीसदी गिरावट आ गई थी। जिसके बाद से निवेशकों का भरोसा डगमगाने लगा था। Spotify का दावा था कि अगले एक से दो सालों में कंपनी के पॉडकास्ट बिजनेस प्रोफिट कमाने लगेगा।
जनवरी में ये बड़ी टेक कंपनियां कर चुकी हैं छंटनी का ऐलान
साल 2023 का आगाज टेक कंपनियों के कर्मचारियों के लिए अच्छा नहीं रहा है। Spotify के पहले Amazon, Microsoft, Alphabet जैसी दिग्गज कंपनियां ने भी कॉस्ट कटिंग करने के लिए छंटनी का बड़ा ऐलान कर दिया है। असल में कोविड के दौरान कंपनियों ने कर्मचारियों की बंपर भर्तियां की लेकिन अब वह रणनीति कारगर होती नहीं दिख रही है और मंदी का साया बढ़ता जा रहा है। अमेजन ने 18000, माइक्रोसॉफ्ट ने 10,000 और अल्फाबेट ने 12,000 लोगों की छंटनी का ऐलान किया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | बिजनेस (business News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल
अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना च...और देखें
Stock market Open on Saturday: आज खुला रहेगा स्टॉक मार्केट! जानें आज NSE-BSE पर ट्रेडिंग का समय
Gold-Silver Price Today 1st March 2025: महीने के पहले दिन कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें अपने शहर का भाव
Bank holiday today: आज शनिवार को बैंक खुले हैं या नहीं, जानें 1 मार्च को बैंक की छुट्टी रहेगी या नहीं?
LPG Price : एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी, जानें 1 मार्च 2025 को क्या है ताजा रेट
Gold-Silver Price Today 28 February 2025: आज कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी, खरीदने का बेहतरीन मौका! जानें अपने शहर का भाव
'बिग बॉस 18' से निकलते ही दुश्मन बने Shilpa Shirodkar और Vivian Dsena! खुद एक्टर ने बताया रिश्ते का सच
Ikea Delhi-NCR two new stores: आइकिया दिल्ली-एनसीआर में खोलेगी 2 नए स्टोर, 1 अरब यूरो का निवेश
IRCTC Tour Package: गर्मी से मिलेगा छुटकारा, सस्ते में कर आएं सिक्किम और दार्जिलिंग की सैर
Stock market Open on Saturday: आज खुला रहेगा स्टॉक मार्केट! जानें आज NSE-BSE पर ट्रेडिंग का समय
YRKKH Spoiler 1 March: धन-दौलत को कावेरी के मुंह पर मारकर जाएगा अरमान, सच सामने आते ही मोड़ा विद्या से मुंह
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited