17 कंपनियां चलाता है Tata Group, एक ने तो एक लाख को बना दिया 6.58 करोड़, जानें दूसरों का हाल

टाटा ग्रुप की कुल 17 कंपनियां शेयर बाजार पर लिस्टेड हैं। इनमें से कई कंपनियों ने शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद से बढ़िया रिटर्न दिया है। टीसीएस ने 2004 से अब तक 2629 फीसदी रिटर्न दिया है।

Tata Group listed companies return

टाटा ग्रुप की कंपनियों के शेयरों का रिटर्न

मुख्य बातें
  • टाटा ग्रुप की 17 कंपनियां है स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट
  • कई कंपनियों ने लिस्टिंग से अब तक दिया है भारी रिटर्न
  • टीटीएस, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स हैं सेंसेक्स की 30 कंपनियों में शामिल
Tata Group listed companies return : टाटा ग्रुप (Tata Group) देश के प्रमुख बिजनेस ग्रुप्स में से एक है। इसकी कुल 17 कंपनियां शेयर बाजार (Share Market) में लिस्टेड हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि किस कंपनी ने अपनी लिस्टिंग शुरुआत से अब तक सबसे ज्यादा फायदा कराया है। साथ ही जानेंगे पैसा डुबाने वाली टाटा ग्रुप की कंपनियां कौन सी हैं।
टीसीएस (TCS)
BSE के मुताबिक टीसीएस (TCS) ने अगस्त 2004 में शेयर बाजार में आने के बाद से अब तक 2629 फीसदी रिटर्न दिया है। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 27 लाख से अधिक बन गए हैं।
टाटा इलेक्सी (Tata Elxsi)
टाटा इलेक्सी ने अप्रैल 1996 से अब तक 65,703.86 फीसदी रिटर्न दिया और 1 लाख को 6.58 करोड़ से अधिक बना दिया।
टाटा स्टील (Tata Steel)
टाटा स्टील ने जुलाई 1995 से अब तक 740 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। कंपनी की मार्केट कैपिटल इस समय 1.34 लाख करोड़ रु है।
टाटा मोटर्स (Tata Motors)
टाटा मोटर्स ने नुकसान कराया है। इसने जुलाई 1995 से अब तक 13.7 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।
टाइटन (Titan)
टाइटन ने जुलाई 1995 से अब तक 39113 फीसदी रिटर्न दिया है। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 3.92 करोड़ बन गए होंगे।
टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals)
टाटा केमिकल्स 1995 से अब तक 888.85 फीसदी रिटर्न देने में कामयाब रहा है। इसके 5 सालों का रिटर्न 183 फीसदी रहा है।
द टाटा पावर कंपनी (The Tata Power Company)
द टाटा पावर कंपनी का शेयर 1999 में लिस्ट हुआ था। तब से अब तक इस शेयर ने निवेशकों को 1893 फीसदी रिटर्न दिया है।
द इंडियन होटल्स (The Indian Hotels)
द इंडियन होटल्स ने 1995 से अब तक 743 फीसदी रिटर्न दिया है। इसकी मार्केट कैपिटल इस समय 53,151.38 करोड़ है।
टाटा कंज्यूमर (Tata Consumer)
73257.21 करोड़ मार्केट कैपिटल वाली 2,581.97 फीसदी रिटर्न 1995 से अब तक दिया है। आज इसका शेयर 788.50 रु परं बद हुआ।
टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications)
टाटा कम्युनिकेशंस ने जुलाई 1997 से अब तक 359 फीसदी फायदा कराया है। इसका शेयर 1,300.10 रु पर है।
वोल्टास (Voltas)
वोल्टास ने जुलाई 1995 से अब तक 8935 फीसदी रिटर्न दिया है। हालांकि बीते एक साल में यह 18.7 फीसदी फिसला है।
ट्रेंट (Trent)
ट्रेंट ने अप्रैल 1996 से अब तक 11246 फीसदी रिटर्न देते हुए, निवेशकों को 1 लाख रु को 1.13 करोड़ बना दिया।
टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स (Tata Steel Long Products)
टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स ने 1995 से अब तक 1626 फीसदी रिटर्न दिया है।
टाटा मेटालिक्स (Tata Metaliks)
टाटा मेटालिक्स 1995 से अब तक 2766 फीसदी रिटर्न देने में कामयाब रही है।
नेल्को (Nelco) और टाटा कॉफी (Tata Coffee)
नेल्को ने 1995 से अब तक 3321 फीसदी और टाटा कॉफी ने अब तक 1448 फीसदी रिटर्न दिया है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर टाटा ग्रुप के शेयरों के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | बिजनेस (business News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

काशिद हुसैन author

काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की ब...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited