होमलाइव टीवीcitiesशहर फोटोजअगली
खबर

Credit Card Loan: क्रेडिट कार्ड लोन लेने की सोच रहे हैं? पहले जान लें ये जरूरी बातें

Credit Card Loan: अगर आपको तुरंत पैसा चाहिए। इसके लिए क्रेडिट कार्ड लोन आसान विकल्प हो सकता है। लेकिन क्रेडिट कार्ड के जरिये लोन लेने से पहले कुछ बातें जरूर जान लेने चाहिए। नहीं तो बाद में पछतावा हो सकता है। आइए यहां जरूरी बातें जानें।

Credit Card Loan, Credit Card loan interest rate, Instant credit card loan, Loan on credit card is good or bad, Credit Card Loan HDFC, Credit card loan app, Credit card loan calculator, Credit Card loan SBI, Credit Card Loan ICICICredit Card Loan, Credit Card loan interest rate, Instant credit card loan, Loan on credit card is good or bad, Credit Card Loan HDFC, Credit card loan app, Credit card loan calculator, Credit Card loan SBI, Credit Card Loan ICICICredit Card Loan, Credit Card loan interest rate, Instant credit card loan, Loan on credit card is good or bad, Credit Card Loan HDFC, Credit card loan app, Credit card loan calculator, Credit Card loan SBI, Credit Card Loan ICICI

क्रेडिट कार्ड लोन से पहले यहां बताई गई बातों पर जरूर ध्यान दें (तस्वीर-Canva)

Credit Card Loan: क्या आपको तुरंत पैसों की जरुरत है, लेकिन कागजी कार्यवाही से बचना चाहते हैं? क्रेडिट कार्ड लोन एक आसान विकल्प हो सकता है। यह एक तरह का लोन है, जो आमतौर पर पहले से मंज़ूर (pre-approved) होता है और आपके क्रेडिट कार्ड की उपलब्ध सीमा (credit limit) के आधार पर दिया जाता है। इसे तुरंत प्राप्त किया जा सकता है। लेकिन किसी भी अन्य लोन की तरह, इसे लेने से पहले यह समझना जरूरी है कि यह कैसे काम करता है, क्या सुविधाएं देता है, और इसकी लागत कितनी होगी। इससे आपको यह तय करने में मदद मिलेगी कि यह आपके लिए सही विकल्प है या नहीं। आइए इसे विस्तार से समझते हैं। क्या जानना जरूरी है?

Credit Card Loan: केवल चुनिंदा ग्राहकों के लिए प्री-अप्रूव्ड लोन

बैंक आमतौर पर अच्छे क्रेडिट इतिहास वाले ग्राहकों को ही क्रेडिट कार्ड लोन की ऑफर करते हैं। ऐसे ग्राहकों को पहले से तय क्राइटेरिया के आधार पर चुना जाता है, जिससे यह लोन प्री-अप्रूव्ड होता है और इसके लिए अलग से आवेदन या दस्तावेजी प्रक्रिया की जरूरत नहीं होती है।

Credit Card Loan: ब्याज दरें हो सकती हैं कम या ज्यादा

क्रेडिट कार्ड लोन की ब्याज दरें हर बैंक और NBFC के अनुसार अलग-अलग होती हैं। भारत में यह दरें 10.8% से 24% प्रति वर्ष के बीच हो सकती हैं। हालांकि ये दरें पर्सनल लोन से थोड़ी ज्यादा हो सकती हैं, लेकिन यह क्रेडिट कार्ड के बकाया (outstanding) पर लगने वाली 42% सालाना तक की ऊंची ब्याज दरों से कम होती हैं।

End Of Feed