मुकेश अंबानी के सबसे बड़े बेटे Akash Ambani के पास कौन सी कंपनी की कमान, जानें कितनी है दौलत

Akash Ambani Net worth: मौजूदा समय में आकाश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़े हैं। रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी हैं। 2022 में आकाश अंबानी को रिसायंस जियो का चेयरमैन बनाया गया। इससे पहले वो रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड में स्ट्रेटजी चीफ के तौर पर कार्यरत थे, जिसके बाद वो जियो इंफोकॉम लिमिटेड में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बन गए थे।

Akash Ambani

आकाश अंबानी।

Akash Ambani Net worth: देश में उभरते बिजनेसमैन में अब आकाश अंबानी (Akash Ambani) का नाम शामिल हो रहा है। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बड़े बेटे आकाश अंबानी, कॉरपोरेट जगत में धीरे-धीरे अपनी पहचान बना रहे हैं। एशिया के सबसे अमीर बिजनेमैन मुकेश अंबानी के बेटे को कारोबार विरासत में मिला है। अपनी लीडरशिप स्किल और पॉलिसी की बदौलत वह रिलायंस इंडस्ट्रीज, जियो प्लेटफॉर्म और अन्य ग्रुपों में योगदान दे रहे हैं। यहां हम आपको आकाश अंबानी से जुड़ी खास बातों के बारे में बता रहे हैं। जिनमें आकाश अंबानी की नेवटर्थ, करियर और उन्होंने कहां से पढ़ाई की है शामिल है।

आकाश अंबानी कितने अमीर हैं?

आकाश अंबानी जियो इंफोकॉम की कमान संभालते हैं (Akash Ambani Net worth) और इंडिया टाइम्स के अनुसार उसकी वैल्युएशन 40 बिलियन डॉलर है। इसे यदि भारतीय रुपये में बदले तो यह 332,000 करोड़ रुपये होगी।

आकाश अंबानी का करियर

मौजूदा समय में आकाश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) से जुड़े हैं। रिलायंस कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी हैं। 2022 में आकाश अंबानी को रिलायंस जियो (Reliance Jio) का चेयरमैन बनाया गया। इससे पहले वो रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड (Reliance Jio Infocom Limited) में स्ट्रेटजी चीफ के तौर पर कार्यरत थे, जिसके बाद वो जियो इंफोकॉम लिमिटेड में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बन गए थे। वह रिलायंस ग्रुप्स (Reliance Groups) की कई कंपनियों में अहम पदों पर काम करते हैं। इसमें रिलायंस ग्रुप्स के जियो प्लेटफॉर्म और रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) शामिल है। जियो को उंचाईयों तक पहुंचाने में आकाश अंबानी की भूमिका है।
जियो प्लेटफॉर्म भारत की सबसे बड़ी डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर कंपनी बनी हुई है। इसमें लोगों को हाई-स्पीड इंटरनेट, वॉयस कॉलिंग और कंटेंट स्ट्रीमिंग मिलती है।

Akash Ambani Education: आकाश अंबानी ने क्या पढ़ाई की?

आकाश अंबानी ने मुंबई में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (Dhirubhai Ambani International School) से अपनी पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने अमेरिका की Brown University से इकॉनोमिक्स की बैचलर्स डिग्री हासिल की।

आकाश अंबानी के भाई-बहन

आकाश अंबानी के एक भाई और एक बहन हैं। आकाश अंबानी की जुड़वां बहन ईशा अंबानी है। ये रिलायंस ग्रुप्स के रिटेल बिजनेस को संभालती हैं। पिछले साल ही रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 45वीं AGM के दौरान मुकेश अंबानी ने ईशा को ये जिम्मेदारी सौंपी थी। ईशा अंबानी के नेतृत्व में रिलायंस रिटेल तेजी से आगे बढ़ रही है।
आकाश के छोटे भाई और मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी रिलायंस ग्रुप के बिजनेस को आगे बढ़ा रहे हैं। मुकेश अंबानी ने अनंत को रिलायंस के न्यू एनर्जी कारोबार की जिम्मेदारी दी है। इस समय अनंत रिलायंस 02C और रिलायंस न्यू सोलर एनर्जी के डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।

Akash Ambani Marriage: किससे हुई है आकाश की शादी?

मार्च 2019 में आकाश अंबनी की शादी मशहूर डायमंड कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता (Shloka Mehta) से हुई। दोनों की शादी काफी ग्रैंड थी और इसमें देश-विदेश से कई हाई-प्रोफाइल सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | बिजनेस (business News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

आशीष कुशवाहा author

आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह मई 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजा...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited