Mathura News: सीवान जेल से महंत पिता के हत्या की रची साजिश, पुलिस के साथ 11 शूटरों की मुठभेड़

मथुरा में 11 बदमाश किशोरी कुंज आश्रम में डकैती और महंत की हत्या के उद्देश्य से आए थे। फिरोजाबाद एसओजी, मथुरा स्वाट टीम और वृंदावन पुलिस ने मुठभेड़ में 4 शूटरों को घायल कर और 7 अन्य बदमाशों को गिरफ्तार लिया है।

मथुरा में महंत के हत्या की साजिश

मथुरा: जिले के किशोरी कुंज आश्रम में डकैती और महंत की हत्या के उद्देश्य से आए बदमाशों की मंगलवार रात पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। इस कार्रवाई को फिरोजाबाद एसओजी, मथुरा स्वाट टीम और वृंदावन पुलिस ने मिलकर अंजाम दिया है। ये मुठभेड़ एक्सप्रेस वे वृंदावन लिंक रोड पर घेराबंदी के दौरान हुई। जहां मुठभेड़ में 4 बदमाश घायल हो गए, जबकि 7 अन्य बदमाश गिरफ्तार हो गए। इन बदमाशों को महंत के बेटे ने ही अपने पिता की हत्या की सुपारी दी थी।

11 शूटरों के साथ मुठभेड़

वृंदावन स्थित किशोरी कुंज आश्रम के मुख्य पीठासन राज स्वामी की हत्या और आश्रम में डकैती की वारदात को अंजाम देने आए 11 शूटरों को मंगलवार रात फिरोजाबाद और मथुरा पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि चाचा की हत्या के आरोप में सिवान (बिहार) जेल में बंद महंत राजस्वामी के बेटे केशव दास ने शूटरों को यहां भेजा था। पिता की हत्या कराकर आश्रम की संपत्ति हड़पना उसका उद्देश्य था।

चाचा के हत्यारे ने बाप की हत्या की रची साजिश

एसपी सिटी मार्तंड प्रताप सिंह ने बताया कि वृंदावन में किशोरी कुंज आश्रम है, जिसके मुख्य पीठासीन राजस्वामी उर्फ कौशल तिवारी निवासी सिवान, बिहार हैं। उनका बेटा केशवदास उर्फ अवनीश तिवारी सगे चाचा की हत्या के आरोप में सिवान जेल में बंद हैं। उसने अपने साथी आदित्य कुमार राय निवासी सिवान और आश्रम के सामने मेडिकल स्टोर संचालित करने वाले विपिन पुत्र हरी सिंह निवासी नगला मुंशी, राया व अपनी पत्नी पूनम तिवारी के जरिये शूटरों को जुटाया था। सोमवार को धोखाधड़ी के एक मुकदमे में केशवदास मथुरा कोर्ट में पेशी पर आया। यहां उसने मंगलवार रात वारदात को अंजाम देने के लिए तय किया था। विपिन ने टूंडला, फिरोजाबाद के 3 शूटरों को एकत्रित किया।
End Of Feed