चौखंभा ट्रैक पर फंसे दोनों पर्वतारोहियों को निकाला गया सुरक्षित, वायु सेना और SDRF ने किया रेस्क्यू
Chamoli News: चौखंबा चोटी पर गए पर्वतारोही की 3 दिन के तलाश के बाद किया गया रेस्क्यू, आज दिनांक 06 अक्टूबर 2024 को दोनों पर्वतारोही को सुरक्षित निकाला गया। 6995 मीटर ऊंचाई पर ये दोनों चौखंबा पर्वत-थ्री के आरोहण के लिए गए थे

वायु सेना और SDRF ने किया रेस्क्यू
Chamoli News: चौखंबा चोटी पर गए विदेशी पर्वतारोही की तलाश में वायुसेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया है। जिसके तहत 03 अक्टूबर से चौखम्भा ट्रैक पर फंसे दोनों विदेशी पर्वतारोही को आखिरकार सुरक्षित रेस्क्यू कर निकाला गया। चौखम्भा पर्वत मे 6015 मीटर की ऊंचाई पर 02 पर्वतारोही (01 USA, 01 UK) फंस गए थे, जिनका तुरंत हेलीकॉप्टर के माध्यम से रेस्क्यू भारतीय वायु सेना और एसडीआरएफ उत्तराखंड एवं अन्य विभागों के सहयोग से तत्काल बचाव अभियान प्रारम्भ किया गया।
पर्वतारोही का सुरक्षित रेस्क्यू
हालांकि, अभियान के पहले दिन सर्च के बाद सफलता नहीं मिली थी। जिसके बाद दूसरे और तीसरे दिन भी तलाश के लिए टीम को रवाना किया गया। जिसके बाद आज दिनांक 06 अक्टूबर 2024 को दोनों पर्वतारोही को सुरक्षित रेस्क्यू कर दिया गया है।
ये भी जानें-मुंबई के शिवड़ी में केमिकल कंपनी में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद फायर सर्विसेज ने पाया काबू
6995 मीटर ऊंचाई
बता दें कि 6995 मीटर ऊंचाई पर स्थित चौखंबा पर्वत-थ्री के आरोहण के लिए ब्रिटिश नागरिक फायजने मन्नेस, और यूएएस नागरिक मिचेल थेरेसा देवोरोक, इंडियन काउंट ट्रेनिंग एसोसिएशन से परमिशन लेकर चौखंबा ट्रैकिंग पर गए थे।
फर्फ से ढके चौखंबा पर्वत
इनके पास 11 सितंबर से 18 अक्तूबर तक की परमिशन थी। लेकिन, 3 अक्तूबर को शाम के समय चौखंबा पर चढ़ाई करते हुए उनका बैग खाई में जा गिरा। जिससे वह फर्फ से ढके चौखंबा पर्वत पर फंस गए। जिसके बाद पेजर से पर्यटकों ने अपने एंबेसी क संपर्क किया। जिसके बाद वायुसेना से सर्च अभियान चलाया गया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट क...और देखें

Agra: चंबल नदी में नहाने गए युवक पर मगरमच्छ ने बोला हमला, बाल बाल बची जान

दिल्ली की आबोहवा फिर हुई खराब, GRAP-1 लागू; जानिए किन चीजों पर लगा प्रतिबंध

Delhi News: गर्मी के साथ बढ़ी दिल्ली में बिजली की मांग, आज टूट गया इस साल का रिकॉर्ड

Uttarakhand: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर कैबिनेट ने किया जवानों को सलाम,अभिनंदन प्रस्ताव हुआ पारित

Udaipur: नींबू के विवाद में चला धारदार हथियार, स्थिति संभालने में लगी चार थानों की पुलिस; इलाके में तनाव
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited