लाइव अपडेट्स

आज का मौसम, 07 October 2024 LIVE: दिल्ली में सताएगी उमस भरी गर्मी, यूपी-बिहार में बदली मौसम की चाल; IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 07 October 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उमस भरी गर्मी की मार झेल रहे लोगों का बुरा हाल है। वहीं यूपी और बिहार के अधिकतर जिलों में मौसम विभाग ने वज्रपात के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस बीच दक्षिण भारत और उत्तर-पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी बारिश के विभिन्न अलर्ट जारी किए गए हैं। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। इसके अलावा आइए आपको बताएं आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल -

मौसम का हाल
Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 07 October 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: भारत के कई राज्यों मानसून की विदाई हो चुकी है। वहीं कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां झमाझम बारिश हो रही है। उत्तर भारत में जहां बारिश की संभावना कम बनती नजर आ रही है, वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में बदरा झूमकर बरस रहे हैं। यूपी, दिल्ली, उत्तराखंड व अन्य उत्तर भारत के राज्यों में बारिश का दौर थम गया है। लेकिन बिहार में मानसून एक्टिव है। प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। इसके अलावा केरल और कर्नाटक सहित की राज्यों में भारी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के इन राज्यों के निवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज अन्य शहरों में मौसम का हाल -
Oct 7, 2024 | 10:26 AM IST

मेघालय में भारी बारिश का अलर्ट



मौसम विभाग ने मेघालय के पश्चिम गारो हिल्स, पूर्व गारो हिल्स, दक्षिण गारो हिल्स, पश्चिम खासी हिल्स, दक्षिण पश्चिम खासी हिल्स, पूर्व खासी हिल्स में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Oct 7, 2024 | 09:24 AM IST

तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, नीलगिरी, विरुधुनगर, इरोड, तिरुप्पुर, कोयंबटूर, डिंडीगुल, थेनी, तेनकासी, तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी, पुदुक्कोट्टई, तंजावुर, तिरुवरुर, नागापट्टिनम, मयिलादुथुराई में आज बारिश होगी।
Oct 7, 2024 | 07:58 AM IST

एमपी के 9 जिलों में जारी येलो अलर्ट



मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने ग्वालियर, अनुपपुर, सिंधी, सिंगरौली, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, खरगोन और बड़वानी में हल्की बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया था।
Oct 7, 2024 | 07:11 AM IST

गुरुग्राम-फरीदाबाग में इस दिन बरसेंगे बदरा

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज गुरुग्राम और फरीदाबाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने बताया कि 3 दिन बाद 10 अक्टूबर को शहर में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।
Oct 7, 2024 | 05:42 AM IST

झारखंड में येलो अलर्ट


मौसम विभाग ने झारखंड की राजधानी रांची समेत 17 जिलों में हल्की बारिश और आकाशीय बिजली करने की अलर्ट जारी किया है। यहां हजारीबाग, गिरिडीह, दुमका, साहिबगंज, धनबाद, रामगढ़ आदि में हल्की बारिश की संभावना है।
Oct 7, 2024 | 05:42 AM IST

बिहार में आज मौसम का हाल


मौसम विभाग ने बिहार के नवादा, लखीसराय, शेखपुर, जमुई, बेगूसराय, बांका, मुंगेर, भागलपुर, मधेपुरा, कटिहार, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज और खगड़िया में वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की भी संभावना है।


Oct 7, 2024 | 05:42 AM IST

उत्तर प्रदेश के 27 जिलों में येलो अलर्ट


मौसम विभाग ने यूपी के 27 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोंडा, अयोध्या, अंबेदकर नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, वाराणसी और संत रविदास नगर शामिल है। यहां वज्रपात की आशंका के साथ हल्की बारिश की संभावना है।


Oct 7, 2024 | 05:42 AM IST

केरल में भारी बारिश का अलर्ट


IMD ने केरल के कासरगोड, कन्नूर, कोझिकोड, वायनाड, मलप्पुरम, पलक्कड़, त्रिशूर, एर्नाकुलम, कोट्टायम, अलाप्पुझा, पथनमथिट्टा, कोल्लम और तिरुवनंतपुरम में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।


Oct 7, 2024 | 05:42 AM IST

कर्नाटक में आज भारी बारिश का अलर्ट


मौसम विभाग ने कर्नाटक के उत्तर कन्नड़, दावणगेरे, बेल्लारी, तुमकुर, चिक्काबल्लापुरा, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु शहरी, तुमकुर, रामनगर, मांडया, चिकमगलूर, हसन, दक्षिण कन्नड़, उडुपी, कोडागु, मैसूर, और चामराजनगर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।