लाइव अपडेट्स

आज का मौसम, 1 October 2024 LIVE: दिल्ली में आज साफ रहेगा मौसम, यूपी में भी मूसलाधार बारिश का दौर थमा

Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 1 October 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मॉनसून अपने आखिरी दौर में चल रहा है। फिलहाल दिल्ली, यूपी, राजस्थान जैसे कई राज्यों में बारिश का सिलसिला थम गया है। वहीं कुछ जगहों पर हल्की फुल्की बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज मौसम साफ रहने वाला है और तेज धूप निकलने के आसार है। राजस्थान में भी आज कहीं भी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। यूपी में मंगलवार को कहीं छिटपुट बारिश तो कहीं शुष्क मौसम देखने को मिल सकता है। वहीं बिहार में नदियां उफान पर है और तबाही मचा रही हैं।

आज का मौसम, 1 October 2024 LIVE: दिल्ली में आज साफ रहेगा मौसम, यूपी में भी मूसलाधार बारिश का दौर थमा

आज का मौसम, 1 October 2024 LIVE: दिल्ली में आज साफ रहेगा मौसम, यूपी में भी मूसलाधार बारिश का दौर थमा

Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 1 October 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली मे बारिश ब्रेक लगने से तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी बढ़ने की संभावना है। दिल्ली में आज मौसम साफ रहने वाला है। 3 अक्टूबर तक ऐसा ही मौसम बना रहने वाला है। उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला फिर से थमने वाला है। पश्चिमी यूपी में 1 से 3 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। वहीं पूर्वी यूपी में इस दौरान छिटपुट बारिश हो सकती है। फिलहाल यूपी में कहीं भी अच्छी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

Oct 1, 2024 | 09:20 AM IST

रांची में आज बारिश होने के आसार


रांची में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही गरज के साथ बारिश होने और धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है। इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रह सकता है। बीते दिन सोमवार को रांची में अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री रहा।
Oct 1, 2024 | 07:53 AM IST

दिल्ली में आज साफ रहेगा मौसम


दिल्ली मे बारिश ब्रेक लगने से तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी बढ़ने की संभावना है। दिल्ली में आज मौसम साफ रहने वाला है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकता है। 3 अक्टूबर तक मौसम साफ बना रहने वाला है। जिसके बाद 4 अक्टूबर को हल्के बादल छाए रह सकते हैं।
Oct 1, 2024 | 06:01 AM IST

यूपी में मूसलाधार बारिश का दौर थमा


उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला फिर से थमने वाला है। पश्चिमी यूपी में 1 से 3 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। वहीं पूर्वी यूपी में इस दौरान छिटपुट बारिश हो सकती है। फिलहाल यूपी में कहीं भी अच्छी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।
Oct 1, 2024 | 06:00 AM IST

फलोदी में रहा सबसे अधिक तापमान

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान फलोदी में 38.6 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य के अधिकांश हिस्सों में हवा में नमी की औसत मात्रा 70 से 100 फीसदी के बीच रही। राजस्थान में आज बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।
Oct 1, 2024 | 06:00 AM IST

बिहार में कई जगह बिजली गिरने का अलर्ट


बिहार में आज पश्चिम और मध्य भागों में एक या दो स्थानों पर बादल गरजने और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की भी संभावना है। लेकिन इसको लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
Oct 1, 2024 | 06:00 AM IST

बिहार का बांका रहा सबसे गर्म

Oct 1, 2024 | 06:00 AM IST

बिहार में रौद्र रूप दिखा रही नदियां

बिहार के दरभंगा जिले में कोसी नदी और सीतामढ़ी में बागमती नदी सहित चार जिलों में सात स्थानों पर नदियों के तटबंध टूटने से सोमवार को कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति और खराब हो गई। बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा सोमवार को जारी बयान के अनुसार गंडक कोसी, बागमती, महानंदा एवं अन्य नदियों में आयी बाढ़ के कारण 16 जिलों पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चम्पारण, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, सिवान, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, मधुबनी, दरभंगा, सारण एवं सहरसा के 55 प्रखण्डों में 269 ग्राम पंचायतों की करीब 9.90 लाख आबादी प्रभावित हुई है।

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited