लाइव अपडेट्स

आज का मौसम, 10 October 2024 LIVE: दिल्ली-यूपी में थमी बरसात, इन राज्यों में अभी भी जोरदार बारिश का सिलसिला जारी

Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 10 October 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के अनुसार आज राजस्थान और बिहार के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं यूपी और दिल्ली में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर और यूपी से मॉनसून की विदाई हो चुकी है। जिसके साथ ही बादलों के बरसने का दौर भी जा चुका है। लेकिन अभी भी देश के कई हिस्से ऐसे हैं, जहां पर जोरदार बारिश का सिलसिला जारी है। आईएमडी के अनुसार आज नॉर्थ ईस्ट और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं कि तमाम शहरों में आज मौसम का क्या हाल रहे

आज का मौसम, 10 October 2024 LIVE: दिल्ली-यूपी में थमी बरसात, इन राज्यों में अभी भी जोरदार बारिश का सिलसिला जारी
Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 10 October 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: आज दिल्ली में आसमान साफ रहने वाला है। यहां पर सुबह और रात में तापमान में कमी देखने को मिल रही है। लेकिन दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। आज यूपी में भी कहीं भी बारिश होने के कोई आसार नहीं है।
Oct 10, 2024 | 11:39 AM IST

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने बताया कि आज दिल्ली का मौसम साफ रहने वाला है। आज राजधानी में बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई गई है।
Oct 10, 2024 | 10:45 AM IST

रांची में आज बारिश और धूलभरी आंधी चलने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आज रांची में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही बारिश और धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है। आज यहां का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है।
Oct 10, 2024 | 09:51 AM IST

मुंबई में आज बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार मुंबई में आज शाम में या रात के समय बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।
Oct 10, 2024 | 08:13 AM IST

लखनऊ में आज कैसा रहेगा मौसम

यूपी की राजधानी लखनऊ में आसमान मुख्यत: साफ रहने वाला है। जिसके बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।
Oct 10, 2024 | 05:52 AM IST

दिल्ली में तेज धूप से गर्मी का एहसास


दिल्ली में मॉनसून की विदाई के साथ ही बादलों के बरसने का समय भी चला गया है। अब जल्द ही सर्दियां भी शुरू हो जाएंगी। लेकिन अभी भी राजधानी में उमस भरी गर्मी महसूस हो रही है। हालांकि सुबह और रात के समय गर्मी से राहत रहती है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आसमान साफ रहने वाला है। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।
Oct 10, 2024 | 08:12 AM IST

यूपी में आज बारिश के आसार नहीं


मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान कहीं भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। आने वाले 4-5 दिनों में यूपी के तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलने वाला है।
Oct 10, 2024 | 05:52 AM IST

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट


आज तमिलनाडु, लक्षद्वीप, केरल, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसकौ लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 3 दिनों तक तमिलनाडु, केरल, माहे और महाराष्ट्र के तटीय और घाट इलाकों समेत पूर्वोत्तर भारत में अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

Oct 10, 2024 | 05:51 AM IST

बिहार में आज कुछ स्थानों पर बरसेंगे बदरा


मौसम विभाग के अनुसार बिहार में आज उत्तर मध्य, उत्तर पूर्व और दक्षिण पूर्व हिस्सों में एक दो स्थानों पर बारिश की संभावना है। वहीं 11 अक्टूबर को उत्तर पश्चिम बिहार, उत्तर पूर्व बिहार और दक्षिण पूर्व बिहार में एक दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। जिसके बाद 12 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं।
Oct 10, 2024 | 05:51 AM IST

राजस्थान के 3 जिलों में बारिश की संभावना


राजस्थान के कुछ जिलों में सुबह 4 बजे से अगले तीन घंटों तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कोटा, बारां और झालावाड़ में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है। लोगों को सलाह दी गई है कि मेघगर्जन के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें और पेड़ों के नीचे शरण न लें।