लाइव अपडेट्स

आज का मौसम, 12 October 2024 LIVE: दिल्ली-यूपी में गर्मी से लोग परेशान, दक्षिण भारत में बारिश का सिलसिला जारी

Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 12 October 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में गर्मी का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं यूपी में भी पूरे प्रदेश से मानसून की वापसी हो चुकी है। साथ ही यहां बारिश भी थमी हुई है। जिसके चलते गर्मी में बढ़ोत्तरी हो रही है। जहां एक ओर दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड जैसे राज्यों में बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है। वहीं कुछ राज्यों में अब भी भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आज तमिलनाडु, केरल, अरुणाचल प्रदेश समेत कुछ राज्यों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं कि तमाम राज्यों में मौसम का क्या हाल है?

आज का मौसम, 12 October 2024 LIVE: दिल्ली-यूपी में गर्मी से लोग परेशान, दक्षिण भारत में बारिश का सिलसिला जारी
Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 12 October 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में तेज धूप और गर्मी ने लोगों को बहुत परेशान किया हुआ है। जिसके चलते लोग दिन के समय बाहर निकलने से बच रहे हैं। हालांकि सुबह और रात के समय मौसम खुशनुमा बना हुआ है। दिल्ली के साथ ही यूपी में भी गर्मी का सिलसिला जारी है। तेज धूप के चलते कई जिलों का तापमान बढ़ रहा है। शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है।
Oct 12, 2024 | 10:44 AM IST

कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट


मौसम विभाग ने कर्नाटक के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बेलगाम, गदग, हावेरी, बेल्लारी, दावणगेरे, चित्रदुर्ग, तुमकुर और रामनगर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान यहां झमाझम बारिश होगी।
Oct 12, 2024 | 10:28 AM IST

मुंबई में आज बारिश के आसार

मुंबई में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान शाम या रात के समय बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना है। आज मुंबई में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।
Oct 12, 2024 | 09:10 AM IST

राजस्थान में आज गरज-चमक के साथ बरसेंगे बदरा

मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में बिजली गिरने की आशंका जताई है। साथ ही आंधी-तूफान का लेकर भी अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने कई जिलों में बारिश होने की भी संभावना जताई है। इनमें जालौर, पाली, सिरोही, राजसमंद, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, कोटा, झालावाड़ और बारां में जिले शामिल हैं। साथ ही इन जिलों में 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
Oct 12, 2024 | 08:04 AM IST

बिहार में आज नहीं होगी बारिश

बिहार में आज पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं भी बारिश, बादल गरजने या बिजली गिरने की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।ै

Oct 12, 2024 | 05:58 AM IST

यूपी में आज बारिश के आसार नहीं


दिल्ली के साथ ही यूपी में भी गर्मी का सिलसिला जारी है। तेज धूप के चलते कई जिलों का तापमान बढ़ रहा है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। 11 अक्टूबर को मॉनसून ने पूरे प्रदेश से विदाई ले ली है। जिसके बाद आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश होने या बिजली गिरने का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है।
Oct 12, 2024 | 05:58 AM IST

दिल्ली में गर्मी से परेशान लोग


दिल्ली में तेज धूप और गर्मी ने लोगों को बहुत परेशान किया हुआ है। जिसके चलते लोग दिन के समय बाहर निकलने की जगह घरों में एसी-कूलर में रहना पसंद कर रहे हैं। हालांकि सुबह और रात के समय मौसम खुशनुमा बना हुआ है। आज के मौसम की बात करें तो दिल्ली में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है।
Oct 12, 2024 | 05:58 AM IST

इन राज्यों में आज बारिश के आसार


मौसम विभाग के अनुसार आज तमिलनाडु, केरल, अरुणाचल प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र के अलावा गुजरात और कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। जिसको लेकर आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है।
Oct 12, 2024 | 05:58 AM IST

नैनीताल में गुलाबी ठंड


नैनीताल में अब हल्की ठंड की शुरुआत हो गई है। शुक्करवार को जिले का मौसम सामान्य रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह के समय नैनीताल में आसमान साफ रहने वाला है। जिसके बाद शाम के समय हल्के बादल छाने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है।
Oct 12, 2024 | 05:58 AM IST

उत्तराखंड में आगामी दिनों में गिरेगा पारा


उत्तराखंड में मानसून के विदा होने के बाद से यहां का मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है। हालांकि आगामी दिनों में यहां पारा लुढ़क सकता है। पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश का मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। इस दौरान कहीं-कहीं आंशिक बादल भी छाए रह सकते हैं। 15 अक्टूबर के बाद प्रदेश के तापमान में और गिरावट होने के आसार हैं।