लाइव अपडेट्स

आज का मौसम, 14 October 2024 LIVE: दक्षिण भारत में जमकर बरसेंगे बदरा, राजस्थान के 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने बताया अन्य राज्यों में मौसम का हाल

Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 14 October 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर भारत के बाद दक्षिण भारत और उत्तर-पूर्वी भारत में भारी बारिश का दौर जारी है। बारिश से यहां मौसम खुशनुमा बना हुआ है। वहीं राजस्थान के 3 जिलों में भारी बारिश और 18 जिलों में हल्की बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बारिश होने से लोगों को उमस से राहत मिल रही है। इसके अलावा आइए आपको बताएं आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल -

Monsoon Update
Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 14 October 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-यूपी, बिहार व उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर पूरी तरह से थम चुका है। इस बीच राजस्थान के तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट और अन्य 18 जिलों में वज्रपात और हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान में बारिश का दौर फिर शुरू हुआ है। इस दौरान दक्षिण भारत और उत्तर-पूर्वी भारत के कई जिलों में मौसम विभाग ने बारिश के विभिन्न अलर्ट जारी किए हैं। कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट है तो कहीं अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से इन जिलों का मौसम ठंडा बना हुआ है और गर्मी से राहत मिल रही है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज अन्य शहरों/राज्यों में मौसम का हाल -
Oct 14, 2024 | 10:11 AM IST

मेघालय के तीन जिलों में येलो अलर्ट



मौसम विभाग ने मेघालय के री भोई, वेस्ट जयंतिया हिल्स, ईस्ट जयंतिया हिल्स में वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना भी है।
Oct 14, 2024 | 09:41 AM IST

तमिलनाडु के इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने तमिलनाडु में भारी बारिश का येलो अलर्ट और अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने डिंडीगुल, तिरुप्पुर, कोयंबटूर, नीलगिरी, इरोड, नमक्कल, सलेम, पेरम्बलुर, तिरुचिरापल्ली, करूर, पुदुक्कोट्टई, शिवगंगई, रामनाथपुरम, धर्मपुरी, अरियालुर, नागपट्टिनम में येलो अलर्ट जारी किया है।
Oct 14, 2024 | 08:48 AM IST

राजस्थान के 21 जिलों में वज्रपात का अलर्ट



मौसम विभाग ने राजस्थान के 21 जिलों में आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बाड़मेर, जालोर, सिरोही, राजसमंद, उदयपुर, पाली, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, सवाई माधोपुर, टोंक, अलवर, जयपुर, करौली और धौलपुर शामिल हैं। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है।
Oct 14, 2024 | 08:07 AM IST

दिल्ली में 18.6 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

दिल्ली में मानसून के बाद से अब गुलाबी ठंड की शुरुआत हो गई है। सुबह-शाम के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दोपहर में भले ही उमस भरी गर्मी है, लेकिन शाम तक पारा गिरने से मौसम सुहावना हो जा रहा है। इस बीच रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
Oct 14, 2024 | 07:13 AM IST

केरल में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने केरल के पथानामथिट्टा, इडुक्की, एर्नाकुलम, पलक्कड़, त्रिशूर, मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
Oct 14, 2024 | 05:39 AM IST

महाराष्ट्र में बारिश वज्रपात का अलर्ट


मौसम विभाग ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत पुणे, ठाणे, नासिक, रत्नागिरी, सातारा, कोल्हापुर, सिंधुदुर्ग, रायगढ़, अहमदनगर, पालघर, धुले, नंदूबार, औरंगाबाद, जालना, अमरावती, वर्धा, नागपुर, आदि जिलों में वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान नासिक और धुले में भारी बारिश की अलर्ट भी जारी किया गया है।
Oct 14, 2024 | 05:39 AM IST

आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट


मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश के सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान एसपीएसआर नेल्लोर, प्रकाशम और बापटला में भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा शेष जिलों में आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है।


Oct 14, 2024 | 05:38 AM IST

राजस्थान के तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट


मौसम विभाग ने राजस्थान के 21 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। लेकिन केवल 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। बाकी सभी में जिलों में वज्रपात की संभावना जताई गई है। इन जिलों में उदयपुर, डूंगरपुर और बांसवाड़ा शामिल है। यहां बारिश आज भारी बारिश होगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।


Oct 14, 2024 | 05:38 AM IST

मुंबई में बारिश की संभावना


मौसम विभाग ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आंधी-वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मुंबई के कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।



Oct 14, 2024 | 05:38 AM IST

तमिलनाडु में बारिश का ऑरेंज अलर्ट


मौसम विभाग ने तमिलनाडु में बारिश के विभिन्न अलर्ट जारी किए हैं। कहीं येलो अलर्ट है को कहीं ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, थेनी, मदुरै, विरुधुनगर, तिरुवरुर और तंजावुर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।