Live Updates

लखनऊ में तेज बारिश से सड़कें लबालब; राजस्थान में मानसून मेहरबान, IMD ने बताया मौसम का हाल

लखनऊ में तेज बारिश से सड़कें लबालब; राजस्थान में मानसून मेहरबान, IMD ने बताया मौसम का हाल

मानसून अपडेट्स

देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। जहां एक तरफ मानसून मेहरबान नजर आ रहा है, वहीं दूसरी तरफ कई जिलों में लोग बारिश के लिए तरस रहे हैं। उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए बारिश का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच राजस्थान में मानसून फिर एक्टिव हुआ है। यहां 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वहीं कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। राजस्थान के बाद यूपी के 16 जिलों में, उत्तराखंड के 4 और बिहार के 3 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा जानें आपके शहर में मौसम का हाल -

Aug 23, 2024 | 04:53 PM IST

दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश, ‘येलो अलर्ट' जारी

ष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को दोपहर में बादल छाए रहे और कई हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने शाम तक और बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि शहर के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।
Aug 23, 2024 | 03:59 PM IST

लखनऊ के कई इलाकों तेज बारिश

यूपी की राजधानी लखनऊ में तेज बारिश से सड़कें लबालब हो गईं। बादलों की गरज के साथ चौक, हजरतगंज, गोमतीनगर समेत कई इलाकों में तेज बारिश हुई है।
Aug 23, 2024 | 12:35 PM IST

यूपी में कहीं धूप तो कही बादल

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में कहीं तेज धूप तो कही बादल छाए हुए हैं। कानपुर, फतेहपुर समेत कई जिलों में लोग उमस से परेशान हैं।
Aug 23, 2024 | 11:04 AM IST

मध्य प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट



मौसम विभाग ने पूरे मध्य प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। सागर, दमोह, टीकमगढ़, अशोकनगर, गुना रायसेन समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
Aug 23, 2024 | 10:31 AM IST

गाजिबाद में झमाझम बारिश

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के कई हिस्सों में सुबह 10:30 बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई है। बारिश शुरू होन के साथ ही यहां के लोगों के चेहरे भी खिल उठे हैं। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में भी कमी आएगी।
Aug 23, 2024 | 10:15 AM IST

यूपी में आगामी 4 दिनों तक जारी रहेगा बारिश का दौर



मौसम विभाग ने यूपी के 16 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ विभाग ने ये भी बताया कि आगामी चार दिनों यूपी में मानसूनी बारिश का दौर जारी रहेगा। अधिकतर हिस्सों में झमाझम बारिश होगी।
Aug 23, 2024 | 09:04 AM IST

गुजरात में येलो अलर्ट


गुजरात में मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। लेकिन इसमें से बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, अहमदाबाद, खेड़ा, आनंद, अरावली, महिसागर, दाहोद, पंचमहल, वडोदरा, छोटा उदेपुर, भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, नवसारी, वलसाड और डांग्स में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Aug 23, 2024 | 07:46 AM IST

उत्तराखंड के चमोली में बारिश के कारण राजमार्ग पर आया मलबा

Aug 23, 2024 | 07:20 AM IST

झारखंड के इन जिलों में बारिश का अलर्ट



मौसम विभाग ने पूरे झारखंड में येलो अलर्ट जारी किया है। कहीं भार बारिश की संभावना है तो कहीं हल्की बारिश होने की उम्मीद की जा रही है। मौसम विभाग ने लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, बोकारो, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़ और धनबाद में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Aug 23, 2024 | 06:32 AM IST

दिल्ली में आने वाले तीन दिनों में झमाझम बारिश का अलर्ट



मौसम विभाग ने दिल्ली में आने वाले दिनों में तीन दिन का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 24 से 26 अगस्त तक दिल्ली में झमाझम बारिश होगी। 26 अगस्त को 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।
Aug 23, 2024 | 05:37 AM IST

राजस्थान में मानसून मेहरबान



राजस्थान में एक बार फिर मानसून मेहरबान होने लगा है। राज्य के नागौर, जयपुर, दौसा, टोंक, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां और झालावाड़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Aug 23, 2024 | 05:37 AM IST

उत्तर प्रदेश में 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट



आईएमडी लखनऊ ने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र, चंदौली, संत रविदास नगर, जौनपुर, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, मिर्जापुर, कौशांबी, वाराणसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, खीरी, बहराइच, महाराजगंज और कुशीनगर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।


Aug 23, 2024 | 05:37 AM IST

बिहार के इन इन जिलों में बारिश की संभावना



मौसम विभाग ने बिहार के 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें से कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में भारी बारिश का अलर्ट है। बक्सर, भोजपुर, अरवल जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर और खगड़िया में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।



Aug 23, 2024 | 05:37 AM IST

Uttarakhand में बारिश का येलो अलर्ट अलर्ट




मौसम विभाग ने पूरे उत्तराखंड जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें से कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है और कुछ जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट। मौसम विभाग ने बागेश्वर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जबकि नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़ और देहरादून में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है।
Aug 23, 2024 | 05:37 AM IST

मथुरा में भारी बारिश से जलजमाव

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited