लाइव अपडेट्स

आज का मौसम, 23 October 2024 LIVE: नॉर्थ ईस्ट और दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का दौर, दिल्ली में फिर सता रही गर्मी

Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 23 October 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला अब तक जारी है। साथ ही नॉर्थ ईस्ट के कई राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं उत्तर भारत के राज्यों में सुबह-शाम गुलाबी ठंड की दस्तक हो गई है। लेकिन दिल्ली में बीते कुछ दिनों से तेज धूप के चलते गर्मी सता रही है। हालांकि 23 अक्टूबर से राजधानी के मौसम में भी बदलाव की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसरा बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण कई राज्यों में बारिश के आसार हैं। इसके प्रभाव से बिहार में 23 से 26 अक्टूबर के दौरान दक्षिण हिस्से में तेज हवाएं चल सकती है। साथ ही प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने के भी आसार हैं।

आज का मौसम, 23 October 2024 LIVE: नॉर्थ ईस्ट और दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का दौर, दिल्ली में फिर सता रही गर्मी
Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 23 October 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: एक ओर जहां दक्षिण भारत और नॉर्थ ईस्ट के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली-एनसीआर में फिर से गर्मी सता रही है। यहां कुछ दिनों से तेज धूप निकलने की वजह से गर्मी का एहसास हो रहा है। वहीं यूपी में कल से मौसम बदलने वाला है। गुरुवार को कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। जिसका असर तापमान पर भी देखने को मिल सकता है। अन्य राज्यों और शहरों के मौसम का हाल इस प्रकार है:
Oct 23, 2024 | 08:45 AM IST

दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज

दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। दिल्ली एनसीआर में अब तक अक्टूबर का महीना उमस भरा रहा है, लेकिन अब उमस के दिन ढलने वाले हैं और कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है।
Oct 23, 2024 | 07:31 AM IST

बिहार में 'दाना' के प्रभाव से इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'दाना' सक्रिय हो गया है। जिसका असर बिहार में भी देखने को मिलेगा। बिहार में 24 से 26 अक्टूबर के बीच कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। तूफान का प्रभाव प्रदेश के कुल 13 जिलों में दिख सकता है। इनमें भागलपुर, बांका, मुंगेर, शेखपुरा, जहानाबाद, नालंदा, लखीसराय, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज जिले शामिल हैं।
Oct 23, 2024 | 05:43 AM IST

यूपी में कल से बदलने वाला है मौसम


मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के दोनों भागों में मौसम साफ रहने की संभावना है। 24 अक्टूबर से मौसम बदलने का अनुमान जताया गया है। इस दिन पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। 25 और 26 अक्टूबर को भी कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
Oct 23, 2024 | 05:43 AM IST

दिल्ली-एनसीआर में सता रही गर्मी


दिल्ली-एनसीआर में बीते कुछ दिनों से तेज धूप निकल रही है। जिसके चलते गर्मी भी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आसमान साफ रहने वाला है। 27 अक्टूबर तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
Oct 23, 2024 | 05:43 AM IST

तमिलनाडु के डिंडीगुल के कुछ हिस्सों में बारिश हुई

Oct 23, 2024 | 05:43 AM IST

नॉर्थ ईस्ट के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट


मौसम विभाग के अनुसार आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना है। जिसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Oct 23, 2024 | 05:42 AM IST

दक्षिण भारत के 3 राज्यों में बारिश का अलर्ट


आज दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।