लाइव अपडेट्स

आज का मौसम, 27 October 2024 LIVE: कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफान दाना, अभी भी कई राज्यों में बारिश का सिलसिला बरकरार

Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 27 October 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: चक्रवाती तूफान दाना के प्रभाव से कई राज्यों में बारिश और तेज हवाएं चलीं। तूफान दाना की वजह से झारखंड और बिहार के मौसम में बदलाव हुआ। वहीं ओडिशा, पश्चिम बंगाल समेत कुछ राज्यों में भी बारिश देखने को मिली। लेकिन तूफान से किसी भी जिले में कोई गंभीर नुकसान की सूचना नहीं मिली है। हालांकि अब तूफान दाना का असर कमजोर हो गया। फिर भी केरल, ओडिशा, पश्चिम बंगाल समेत कुछ राज्यों में अभी बारिश का सिलसिला देखने को मिलेगा। आज भी केरल, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, यूपी समेत कई राज्यों में कुछ जगहों पर बारिश होने के आसार हैं।

आज का मौसम, 27 October 2024 LIVE: कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफान दाना, अभी भी कई राज्यों में बारिश का सिलसिला बरकरार

आज का मौसम, 27 October 2024 LIVE: कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफान दाना, अभी भी कई राज्यों में बारिश का सिलसिला बरकरार

Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 27 October 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में दक्षिणी तट पर चक्रवाती गतिविधि के चलते केरल पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। प्रदेश के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं यूपी और बिहार के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं। देश की राजधानी की बात करें तो दिल्ली में आज भी मौसम साफ रहने वाला है। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक दर्ज हुआ है। देश के अन्य राज्यों या शहरों में मौसम का हाल इस प्रकार है:

Oct 27, 2024 | 08:23 AM IST

आगरा के कुछ हिस्सों में धुंध की परत

Oct 27, 2024 | 07:14 AM IST

ओडिशा में पिछले 24 घंटे में कहां-कहां हुई बारिश

Oct 27, 2024 | 05:55 AM IST

दिल्ली में साफ रहेगा मौसम


मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज आसमान साफ रहेगा। साथ ही धूप भी तेज निकलेगी। इस दौरान अधिकमत तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। शनिवार को राजधानी का अधिकमत तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 33 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं न्यूनमत तापमान भी 18.6 डिग्री दर्ज किया गया।
Oct 27, 2024 | 05:54 AM IST

यूपी में आज कहीं-कहीं पर बारिश के आसार


मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के दक्षिण पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं पर आज हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना है। लेकिन इसको लेकर कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है। वहीं पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है। सोमवार को भी ऐसा ही मौसम रहने वाला है। जिसके बाद मंगलवार 29 अक्टूबर को यूपी के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
Oct 27, 2024 | 05:54 AM IST

पश्चिम बंगाल में आज कैसा रहेगा मौसम


चक्रवाती तूफान दाना के प्रभाव से पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में जोरदार बारिश दर्ज की गई। हालांकि कभी भी तूफान से गंभीर नुकसान की सूचना नहीं है। वहीं कोलकाता में शनिवार को आसमान साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार अभी भी प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।
Oct 27, 2024 | 05:54 AM IST

केरल में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट


केरल के कई जिलों में आज बहुत भारी से लेकर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। ये जिले एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड और वायनाड है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश होने के आसार हैं। साथ ही बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग ने प्रभावित इलाकों में सावधानी बरतने की सलाह दी है।
Oct 27, 2024 | 05:54 AM IST

चक्रवाती तूफान दाना पड़ा कमजोर


चक्रवाती तूफान दाना ने ओडिशा में शुक्रवार को पूर्वी तट पर दस्तक दी है। जिसके प्रभाव से कई इलाकों में मूसलाधार बारिश और तेज हवाएं चली। जिसके कारण पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। साथ ही बुनियादी ढांचे और फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है। अब चक्रवाती तूफान दाना का प्रभाव कमजोर होने लगा है। लेकिन अभी ओडिशा, पश्चिम बंगाल, केरल समेत कुछ राज्यों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited