Live Updates

आज का मौसम, 27 September 2024 LIVE: यूपी में आज बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, पंजाब और हरियाणा में साफ रहेगा मौसम

Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 27 September 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में आज गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब और हरियाणा और इनकी राजधानी चंडीगढ़ तीनों जगहों पर आज मौसम साफ रहने के आसार हैं। साथ ही बारिश होने की भी कोई भविष्यवाणी नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी यूपी और पश्चिमी यूपी में बारिश के साथ 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बारिश होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण सामान्य जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित हो गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन पश्चिम बंगाल के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

आज का मौसम, 27 September 2024 LIVE: यूपी में आज बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, पंजाब और हरियाणा में साफ रहेगा मौसम
Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 27 September 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी यूपी में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट और पश्चिमी यूपी में येलो अलर्ट जारी किया गया है। दोनों हिस्सों में आज बारिश के साथ 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बारिश होने की संभावना है। पंजाब और हरियाणा और इनकी राजधानी चंडीगढ़ तीनों जगहों पर आज मौसम साफ रहने के आसार हैं।
Sep 27, 2024 | 11:40 AM IST

महाराष्ट्र के इन 7 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट



मौसम विभाग ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत 7 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान नंदुरबार, धुले, पालघर, ठाणे, रायगढ़, मुंबई और पुणे में बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
Sep 27, 2024 | 10:47 AM IST

मुंबई में कई हिस्सों में हुई भारी बारिश

Sep 27, 2024 | 09:41 AM IST

आज सुबह जम्मू में भारी बारिश के कारण आसमान में अंधेरा छा गया

Sep 27, 2024 | 08:21 AM IST

यूपी में इन जिलों में बिजली गिरने की आशंका

उत्तर प्रदेश में आज गोरखपुर, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, मैनपुरी, इटावा, झांसी, ललितपुर, संत कबीर नगर, नगर, बांदा, सिद्धार्थ, संतरविदास नगर, बलिया, देवरिया, कानपुर ग्रामीण, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज,अयोध्या, अम्बेडकर नगर, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बरेली, जौनपुर, गाजीपुर, आज़मगढ़, मऊ, पीलीभीत और शाहजहांपुर में बादल गरजने और बारिश होने की संभावना है।
Sep 27, 2024 | 07:20 AM IST

उत्तराखंड में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 28 सितंबर को भी भारी बारिश का येलो अलर्ट है। जिसके बाद 29 सितंबर को गरज-चमक की संभावना जताी गई है। वहीं 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
Sep 27, 2024 | 05:50 AM IST

दिल्ली में हल्की बारिश के आसार


दिल्ली में आज गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में 28 सितंबर को भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। वहीं 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आसमान में बादल तो छाए रहेंगे, लेकिन बारिश का कोई अनुमान नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
Sep 27, 2024 | 05:50 AM IST

यूपी में बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी


मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी यूपी में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट और पश्चिमी यूपी में येलो अलर्ट जारी किया गया है। दोनों हिस्सों में आज बारिश के साथ 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी भी हो सकती है। वहीं पूर्वी यूपी में भी कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। पूर्वी और पश्चिमी यूपी में आज बादल गरजने और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।
Sep 27, 2024 | 05:50 AM IST

पंजाब और हरियाणा में आज मौसम साफ


पंजाब और हरियाणा और इनकी राजधानी चंडीगढ़ तीनों जगहों पर आज मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने यहां बारिश की कोई भविष्यवाणी नहीं की है। IMD के अनुसार पंजाब में 27 सितंबर से 23 अक्टूबर तक आसमान साफ रहने का अनुमानहै। इस दौरान किसी भी तरह की बारिश की होने की संभावना नहीं है। वहीं हरियाणा और चंडीगढ़ में भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं।
Sep 27, 2024 | 05:50 AM IST

पोरबंदर शहर के कुछ हिस्सों में हुई भारी बारिश

Sep 27, 2024 | 05:49 AM IST

पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट


पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण सामान्य जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित हो गया। मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्य के कुछ जिलों में शुक्रवार तक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन पश्चिम बंगाल के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होने की और उसके बाद चार दिनों तक छिटपुट से लेकर भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। दार्जीलिंग, कलिमपोंग, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार जिलों में एक-दो स्थानों पर शुक्रवार की सुबह तक बहुत भारी बारिश से मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।