लाइव अपडेट्स

आज का मौसम, 28 September 2028 LIVE: यूपी-बिहार में लौटा मानसून, झमाझम बारिश के बीच मौसम हुआ सुहावना; जानें अन्य शहरों का मौसम का हाल

Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 28 September 2028, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम फिर एक बार करवट ले रहा है। विदाई के ओर बढ़ रहा मानसून वापसी से पहले कई राज्यों में जमकर बरस रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि आज महाराष्ट्र के 14 जिले, उत्तर प्रदेश के करीब 30 जिले , बिहार के 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आपके शहर में मौसम का हाल -

आज का मौसम, 28 September 2028 LIVE: यूपी-बिहार में लौटा मानसून, झमाझम बारिश के बीच मौसम हुआ सुहावना; जानें अन्य शहरों का मौसम का हाल

मानसून अपडेट

Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 28 September 2028, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: भारत के कई राज्यों में बीते दिनों मानसून कमजोर पड़ गया था। लेकिन अब उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, झारखंड व अन्य कई राज्यों में मानसून विदाई से पहले फिर एक्टिव हो गया है। इस दौरान इन राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश के विभिन्न अलर्ट जारी किए हैं। कहीं रेड तो कहीं ऑरेंज और येलो अलर्ट है। इस दौरान उत्तर और दक्षिण भारत के अधिकतर जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। यहां मौसम एक बार फिर सुहावना हो गया है। इसके अलावा आइए जानें आपके शहर में मौसम का हाल -

Sep 28, 2024 | 10:52 AM IST

हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना



हिमाचल प्रदेश के मंडी, बिलासपुर, कांगड़ा और ऊना में भारी बारिश का संभावना जताई गई है। इस दौरान हमीरपुर, सिरमौर, चंबा, सोलन, शिमला, कुल्लू में हल्की बारिश की संभावना है।
Sep 28, 2024 | 09:55 AM IST

उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी



मौसम विभाग ने पूरे उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश की राजधानी देहरादून, चंपावत, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और टिहरी गढ़वाल भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में वज्रपात और हल्की बारिश की संभावना है।
Sep 28, 2024 | 08:42 AM IST

मध्य प्रदेश के इन 4 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट



मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 4 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में झाबुआ, धार, अलीराजपुर और बड़वानी शामिल हैं। भारी 41 से 61 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज बारिश हुई थी।
Sep 28, 2024 | 08:02 AM IST

यूपी के इन जिलों में जारी भारी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, रायबरेली, फतेहपुर, प्रतापगढ़, आजमगढ़, मऊ, बलिया, ललितपुर, झांसी, जालौन, हमीरपुर, महोबा और बांदा भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश में 20 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
Sep 28, 2024 | 06:39 AM IST

दिल्ली में बूंदाबांदी की संभावना

मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को ग्रीन जोन में रखा हुआ है। इस दौरान शहर में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। शहर में हल्की बारिश से या तो मौसम सुहावना हो जाएगा या फिर उमस और बढ़ जाएगी।
Sep 28, 2024 | 05:35 AM IST

झारखंड में येलो अलर्ट



मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान झारखंड के पलामू, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहेबगंज में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
Sep 28, 2024 | 05:35 AM IST

राजस्थान में येलो अलर्ट



मौसम विभाग ने राजस्थान के जालोर, सिरोही, उदयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, कोटा, राजसमंद, भीलवाड़ा, पाली, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, बूंदी, बारां और झालावाड़ में वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।



Sep 28, 2024 | 05:35 AM IST

उत्तर प्रदेश के इन जिलों बारिश का ऑरेंज अलर्ट



मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के विभिन्न अलर्ट जारी किए हैं। कहीं रेड तो कहीं ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बस्ती, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, संतकबीरनगर, गोरखपुर, कुशीनगर और देवरिया शामिल हैं। इन जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है।


Sep 28, 2024 | 05:35 AM IST

बिहार में मानसून मेहरबान



विदाई से पहले बिहार में मानसून मेहरबान होने लगा है। यहां मौसम विभाग ने रेड, ऑरेंज और येलो तीनों अलर्ट जारी किए हैं। इस दौरान प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश से अति भारी बारिश की संभावना है। रेड अलर्ट जोन में लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।


Sep 28, 2024 | 05:35 AM IST

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट



मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान महाराष्ट्र के नंदुरबार, धुले, नासिक, पालघर, रायगढ़, मुंबई, पुणे, सतारा, रत्नागिरी, ठाणे, जलगांव, अकोला, अमरावती, गोंदिया में भारी बारिश से अति भारी बारिश होगी।


© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited