लाइव अपडेट्स
आज का मौसम, 9 October 2024 LIVE: दिल्ली-एनसीआर में उमस जारी, दक्षिण भारत और नॉर्थ ईस्ट राज्यों में बारिश का अलर्ट
Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 9 October 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-समेत उत्तर भारत में मॉनसून की वापसी हो चुकी है। इसके साथ ही गर्मी फिर से बढ़ गई है। फिलहाल हफ्तेभर तक गर्मी का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं। अभी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश बंद हो गई है। यूपी और राजस्थान के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश जरूर देखने को मिल रही है। हालांकि अभी दक्षिण भारत और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में बारिश का दौर जारी है। आज भी केरल, तमिलनाडु, मिरोजरम, त्रिपुरा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है। आइए जानते हैं कि तमाम शहरों में आज मौसम का क्या हाल रहेगा?
आज का मौसम, 9 October 2024 LIVE: दिल्ली-एनसीआर में उमस जारी, दक्षिण भारत और नॉर्थ ईस्ट राज्यों में बारिश का अलर्ट
Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 9 October 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-भारत में बारिश का दौर थम चुका है। वहीं नॉर्थ ईस्ट और दक्षिण भारत के राज्यों में अभी भी बारिश का सिलसिला जारी है। आज भी कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं उत्तर भारत में राजस्थान और यूपी समेत कुछ राज्यों में कहीं-कहीं हल्की-फुल्की बारिश के आसार है।
Oct 9, 2024 | 09:42 AM IST
बिहार के 5 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
बिहार के 5 जिलों में आज बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। ये जिले भागलपुर, बांका, जमुई, खगड़िया और मुंगेर है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।Oct 9, 2024 | 08:02 AM IST
लखनऊ में आज कैसा रहेगा मौसम
लखनऊ में आज सुबह के समय आसमान साफ रहेगा। लेकिन दोपहर के बाद आंशिक तौर पर बादल छाने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।Oct 9, 2024 | 05:51 AM IST
दिल्ली में आज हल्के-फुल्के बादलों का डेरा
दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रह सकता है।
Oct 9, 2024 | 05:50 AM IST
दिल्ली में कब दस्तक देगी ठंड
दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिन तेज धूप और उमस का दौर जारी रहेगा। 20 अक्टूबर के बाद यहां धीरे-धीरे ठंड बढ़ने की संभावना है। फिलहाल राजधानी में तड़के और शाम में तापमान में कमी देखने को मिल रही है।
Oct 9, 2024 | 05:50 AM IST
इन इलाकों में चलेंगी तेज हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार 12 से 14 अक्टूबर के बीच केरल, मन्नार की खाड़ी, कर्नाटक तटों और मध्य अरब सागर के ऊपर तेज हवाएं चलने के आसार हैं। जिसको देखते हुए मछुआरों और आम लोगों को इन इलाकों में न जाने की सलाह दी गई है।
Oct 9, 2024 | 05:50 AM IST
इन राज्यों में आज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज तमिलनाडु, केरल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, लक्षद्वीप, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, रायलसीमा, त्रिपुरा और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश होने की संभावना है। इन जगहों पर येलो अलर्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु, केरल और अरुणाचल प्रदेश में 10 और 11 अक्टूबर को भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
Oct 9, 2024 | 05:50 AM IST
पूर्वी यूपी में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में आज मौसम शुष्क रहने वाला है। वहीं पूर्वी यूपी में हल्की-फुल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान तेज बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। अगले 5 दिनों में यूपी के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है।
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited