होम लाइव टीवी citiesशहर फोटोज अगली
खबर
LIVE

दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में बारिश के आसार, गिरेगा तापमान; जानें अपने शहर के मौसम का हाल

एक बार फिर कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। आईएमडी ने अगले 24 घंटे के दौरान यूपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब समेत दिल्ली-एनसीआर में मौसम संबंधी गतिविधियां होने की की संभावना जताई है। स्काईमेट की माने तो अगले 2 दिन बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। उधर, तमिलनाडु, केरल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात समेत कई राज्यों में भीषण लू का अलर्ट जारी है। वहीं, पूर्वी भारत में प्री मॉनसून के एक्टिव होने की संभावना है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में तापमान में मामूली गिरावट देखी जाएगी। इसके अलावा पहाड़ों में पश्चिमी हिमालयी विक्षोभ के एक्टिव होने से बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। देशभर के विभिन्न राज्यों और शहरों में मौसम से जुड़ी तमाम छोटी-बड़ी अपडेट के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े रहिए।

 दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में बारिश के आसार,  गिरेगा तापमान; जानें अपने शहर के मौसम का हाल  दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में बारिश के आसार,  गिरेगा तापमान; जानें अपने शहर के मौसम का हाल
शहरों के ताजा समाचार।
एक बार फिर कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। आईएमडी ने अगले 24 घंटे के दौरान यूपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब समेत दिल्ली-एनसीआर में मौसम संबंधी गतिविधियां होने की की संभावना जताई है। स्काईमेट की माने तो अगले 2 दिन बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। उधर, तमिलनाडु, केरल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात समेत कई राज्यों में भीषण लू का अलर्ट जारी है। वहीं, पूर्वी भारत में प्री मॉनसून के एक्टिव होने की संभावना है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में तापमान में मामूली गिरावट देखी जाएगी। इसके अलावा पहाड़ों में पश्चिमी हिमालयी विक्षोभ के एक्टिव होने से बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। देशभर के विभिन्न राज्यों और शहरों में मौसम से जुड़ी तमाम छोटी-बड़ी अपडेट के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े रहिए।
Mar 28, 2025 | 08:57 PM IST

राजस्थान में बारिश का अनुमान


राजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार-शनिवार तक हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार एक बार फिर बादल छाए रहने व राज्य के उत्तरी भागों में मेघ गर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
Mar 28, 2025 | 08:57 PM IST

झारखंड में भीषण गर्मी का अलर्ट

झारखंड में आईएमडी ने 21 से 22 मार्च तक झारखंड के लिए 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोहरदगा जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
Mar 28, 2025 | 08:58 PM IST

झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने से शख्स की मौत


झारखंड के लोहरदगा जिले में बृहस्पतिवार शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। आकशीय बिजली गिरने की घटना कुडू थाना क्षेत्र के जामरी तालाब के पास हुई।
Mar 28, 2025 | 08:58 PM IST

ओडिशा में कैसा है मौसम


ओडिशा में राज्य भर में कई स्थानों पर एक महीने पहले ही तापमान सामान्य से अधिक पहुंचना शुरू हो गया है। बौद्ध, संबलपुर, झारसुगुड़ा, बरगढ़, बोलांगीर और सुंदरगढ़ जैसे जिलों के लोग तेज गर्मी का सामना कर रहे हैं, जबकि तटीय क्षेत्र में भी उमस भरा मौसम है।
Mar 28, 2025 | 08:59 PM IST

एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम


नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी देखने को मिलेंगे। अगर, आज बारिश होती है तो यकीनन बढ़ते तापमान पर थोड़ा ब्रेक लगेगा और लोगों को सुहावने मौसम का एहसास होगा।
Mar 28, 2025 | 08:59 PM IST

हरियाणा में बारिश का अल

र्ट
हरियाणा में 21 मार्च से बारिश होने का पूर्वानुमान है। आईएमडी के मुताबिक गुरुवार को हिसार, भिवानी, चरखी, दादरी, रेवाड़ी, फतेहाबाद, सिरसा के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। बांकी जिलों में बादलों की आवाजाही हो सकती है, लेकिन बारिश की गुंजाइश नहीं है।
Mar 28, 2025 | 09:02 PM IST

बिहार में 2 दिन बारिश का अलर्ट


बिहार में अगले 2 दिन प्रदेश के मौसम में बदलाव दिखेगा। 21 और 22 मार्च को 7 शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आसमान से बिजली कड़कने के साथ गिरने की भी संभावना है।
Mar 28, 2025 | 09:00 PM IST

जम्मू-कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम


जम्मू-कश्मीर में अगले 26 घंटों के दौरान ऊपरी हिस्सों में बर्फबारी का अलर्ट है। इस दौरान बारिश भी दस्तक दे सकती है। 26 मार्त तक घाटी में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 27 मार्च से मौसम का मिजाज बदल सकता है। बहरहाल, पललगाम, गुलमर्ग और श्रीनगर में तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है।
Mar 28, 2025 | 08:56 PM IST

उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश


उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट है। इस दौरान चमक गरज के साथ कहीं बूंदाबांदी तो कहीं मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। कमोबेश यही हाल बिहार के होंगे। बिहार में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना बन रही है।
Mar 28, 2025 | 09:02 PM IST

राजस्थान में भीषण गर्मी का अलर्ट


राजस्थान में 21 मार्च को राजस्थान के कुछ भागों में हल्की वर्षा हो सकती है। स्काईमेट ने बताया कि अगले सप्ताह तक राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को टच कर लेगा।
Mar 28, 2025 | 09:01 PM IST

मुंबई में गर्मी


मुंबई में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अभी मौसम संबंधी गतिविधियां बढ़ेंगी, जिससे प्रचंड गर्मी पड़ सकती है। स्काईमेट के मुताबिक, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में एक चक्रवाती परिसंचरण बनेगा, जिससे आंधी बारिश दस्तक दे सकती है। 23 मार्च से अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना है।
Mar 28, 2025 | 09:03 PM IST

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर घटा


दिल्ली में धीरे-धीरे प्रदूषण का स्तर कम हो रहा है। एक्यूआई 151 के आसपास दर्ज किया जा रहा है, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।
Mar 28, 2025 | 09:01 PM IST

दिल्ली में बारिश का पूर्वानुमान


दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 21 मार्च को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सुबह हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। सके बाद थोड़ा सा तापमान गिरेगा, लेकिन अगले सप्ताह से प्रचंड गर्मी का अलर्ट है।
Mar 28, 2025 | 09:00 PM IST

बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी


बद्रीनाथ धाम में दो-तीन दिनों से मौसम साफ हो चला है। चटक धूप खिल चुकी है लेकिन इसके बावजूद भी बद्रीनाथ धाम में काफी ठंड महसूस की जा रही है। धाम बर्फ के बीच किस तरह से चांदी और सोने की तरह चमकता हुआ नजर आ रहा है। तीर्थ यात्रियों को भगवान बद्री विशाल जी के धाम के कपाट खुलते समय चारों तरफ सुंदर बर्फ के नजारे भी देखने को मिल सकते हैं।