लाइव अपडेट्स

शहरों के ताज़ा समाचार, 10 अक्टूबर 2023 LIVE: PM मोदी ने एशियन गेम्स पदक विजेताओं पर जताया गर्व , योगी सरकार 1 करोड़ युवाओं को देगी रोजगार

शहरों के ताज़ा समाचार, 10 अक्टूबर 2023 LIVE:  PM मोदी ने एशियन गेम्स पदक विजेताओं पर जताया गर्व , योगी सरकार 1 करोड़ युवाओं को देगी रोजगार

शहरों के ताज़ा समाचार, 10 अक्टूबर 2023 LIVE: PM मोदी ने एशियन गेम्स पदक विजेताओं पर जताया गर्व , योगी सरकार 1 करोड़ युवाओं को देगी रोजगार

आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 10 अक्टूबर 2023 LIVE: आज समाजवादी पार्टी के संस्‍थापक मुलायम सिंह यादव की पहली पुण्यतिथि के मौके पर यूपी में जगह-जगह कार्यक्रम होंगे। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान से जुड़े परिसरों पर छापेमारी हुई। मध्य प्रदेश में आचार संहिता लगने के बाद महाकाल मंदिर में नेताओं का राजनीतिक कोटा खत्म कर दिया है। इनके अलावा राज्‍यों के प्रमुख समाचार ये हैं :

Oct 10, 2023 | 08:50 PM IST

शाह के बयान पर BRS के टी रामा राव का पलटवार

हैदराबाद में तेलंगाना सरकार में मंत्री के टी रामा राव ने कहा, "हम अमित शाह से पूछना चाहते हैं कि देश में ऐसा कौन सा राज्य है, जहां प्रति व्यक्ति आय 300% से ज्यादा बढ़ी है। 2014 से लेकर अब तक तेलंगाना ने इस तरह धमाका किया है कि RBI खुद कहती है।
Oct 10, 2023 | 08:46 PM IST

उदयपुर में निर्माणाधीन रेस्तरां में लगी आग

राजस्थान के उदयपुर के शोभागपुरा क्षेत्र में एक निर्माणाधीन रेस्तरां में आग लगी है। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
Oct 10, 2023 | 06:32 PM IST

CM भूपेश बघेल ने बीजेपी पर साधा निशाना

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा-"भाजपा धर्म की बात करती है, लेकिन गंगाजल जैसे पवित्र जल मभी 18% GST लगाया है।
Oct 10, 2023 | 05:46 PM IST

एशियन गेम्स पदक विजेताओ को संबोधित कर रहे PM मोदी

एशियन गेम्स में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों के दल को PM मोदी ने संबोधित करते हुए कहा-इस बार मेडल तालिका में कम उम्र के बहुत से एथलीट्स ने अपनी जगह बनाई है। जब कम उम्र के खिलाड़ी ऊंचाई को पाते हैं तो वे हमारे खेल राष्ट्र की पहचान बनते हैं। यह खेल राष्ट्र की निशानी है। मैं उन्हें डबल बधाई देता हूं।"
Oct 10, 2023 | 05:08 PM IST

CM योगी ने मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

सीएम ने कहा पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
Oct 10, 2023 | 05:03 PM IST

KCR की पार्टी की स्टीयरिंग ओवैसी के पास: शाह

तेलंगाना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आदिलाबाद में आयोजित 'जन गर्जना सभा' में कहा KCR की पार्टी का चुनाव चिह्न गाड़ी है, लेकिन गाड़ी कौन चलाता है? उनकी गाड़ी का स्टीयरिंग ओवैसी के पास है उनके पास नहीं है।
Oct 10, 2023 | 04:43 PM IST

योगी सरकार 1 करोड़ युवाओं को देगी रोजगार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया है। उन्होंने कहा-6 साल में 6 लाख युवाओं को विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी मिली है। उन्होंने पूर्व सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि पहले एक वर्ग को मिलती थीं। ये हमने खत्म किया है।
Oct 10, 2023 | 03:59 PM IST

तेलंगाना में गृह मंत्री शाह की 'जन गर्जना सभा

तेलंगाना के आदिलाबाद में आयोजित 'जन गर्जना सभा' में में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, तेलंगाना की सरकार 10 साल तक चली, लेकिन मुख्यमंत्री KCR ने गरीब, किसान, दलित, आदिवासी का काम नहीं किया। मुख्यमंत्री KCR का एक ही लक्ष्य है, अपने बेटे KTR को मुख्यमंत्री बनाना है।
Oct 10, 2023 | 03:09 PM IST

शिरोमणि अकाली दल का विरोध प्रदर्शन

चंडीगढ़ में शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने सतलुज-यमुना लिंक मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश कर रही है।
Oct 10, 2023 | 02:38 PM IST

नीतीश कैबिनेट की 14 प्रस्तावों पर मुहर

सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 14 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। पैक्स के साथ व्यापार मंडलों के लिए चावल को लेकर ऑफर दिया गया है। साथ ही लोकसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारी से संबंधित प्रस्ताव भी पास हुआ।
Oct 10, 2023 | 02:22 PM IST

राऊज एवेन्यू कोर्ट लाए गए सांसद संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में लाया गया है। यहां आज उनकी पेशी है।
Oct 10, 2023 | 01:21 PM IST

कमलनाथ ने कहा विदा होंगे शिवराज

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा, अब'समय आ गया है झूठ और घोषणाओं की मशीन बंद होने वाली है। मध्य प्रदेश की जनता शिवराज सिंह को विदा करेगी, जिन्होंने पिछले 18 साल में हमारे प्रदेश को चौपट प्रदेश बना दिया है।
Oct 10, 2023 | 01:19 PM IST

सोनिया गांधी से मिले CM अशोक गहलोत

दिल्ली में कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, "लंबे समय तक वे हमारी अध्यक्ष रहीं हैं। आज हम जहां भी पहुंचे हैं, उनके आशीर्वाद से पहुंचे हैं। हम चाहेंगे की वे चुनाव प्रचार के लिए आएं।
Oct 10, 2023 | 01:08 PM IST

चेन्नई में तमिलनाडु के किसानों का प्रदर्शन

चेन्नई में तमिलनाडु के किसानों ने धान और गन्ने के लिए न्यूनतम निर्धारित मूल्य सहित अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
Oct 10, 2023 | 12:27 PM IST

रामलला की 3 मूर्तियां नवंबर तक होंगी तैयार

चंपत राय बोले इनमें से एक मूर्ति गर्भगृह में विराजेगी। फिलहाल मंदिर के फर्श में रंग भरे जा रहे हैं । उन्होंने कहा-जो मूर्ति प्रभु श्रीराम चुनेंगे, वही मूर्ति गर्भगृह में स्थापित होगी।
Oct 10, 2023 | 09:55 AM IST

महाकाल मंदिर में हटा VIP कोटा

मध्य प्रदेश में आचार संहिता लगने के बाद महाकाल मंदिर में नेताओं का राजनीतिक कोटा खत्म कर दिया है। नेताओं को मंदिर में दर्शन के लिए आम श्रद्धालुओं की तरह आना होगा।
Oct 10, 2023 | 08:57 AM IST

शोपियां में दो आतंकी ढेर

शोपियां में सोमवार रात को सुरक्षा बलों की आंतकियों के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें दो आतंकियों की मौत हो गई। एनकाउंटर के बाद भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस सर्च ऑपरेशन में जुटी है।
Oct 10, 2023 | 10:23 AM IST

ED के निशाने पर आप विधायक अमानतुल्लाह खान

सूत्रों के अनुसार ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की है।
Oct 10, 2023 | 06:34 AM IST

NewsClick मामले में फैसला

NewsClick मामले में अब एक और नया मोड़ आ गया है। दरअसल, यहां पर आरोपियों के रिमांड और गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली HC ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।
Oct 10, 2023 | 06:33 AM IST

MP समेत पांच राज्‍यों के चुनाव की घोषणा

भारतीय निर्वाचन आयोग ने मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान, छत्‍तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधासभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है।
Oct 10, 2023 | 06:33 AM IST

बिहार पेपर लीक मामले में खुलासा

बिहार में सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पता चला है कि, दो सरकारी कर्मियों ने ही सिपाही को आंसर-की भेजी थी। सिपाही के कॉल रिकॉर्ड आरोपियों की पहचान कर ली गई है।
Oct 10, 2023 | 06:33 AM IST

कानपुर में हादसा

कानपुर में सजेती के पास दो डंपरों में जोरदार भिड़ंत हो जाने से दोनों वाहनों में आग लग गई। इस दौरान केबिन में फंसे ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई।
Oct 10, 2023 | 06:33 AM IST

मुलायम सिंह यादव की पहली पुण्‍यतिथि

आज समाजवादी पार्टी के संस्‍थापक मुलायम सिंह यादव की पहली पुण्यतिथि के मौके पर यूपी में जगह-जगह कार्यक्रम होंगे। पैतृक गांव सैफई में अखिलेश यादव समेत तमाम नेता उपस्थि‍त रहेंगे। इस दौरान रक्‍तदान शिविर समेत कई प्रकार के इवेंट्स होंगे।

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited