लाइव अपडेट्स

शहरों के ताज़ा समाचार, 14 अक्टूबर 2023 LIVE: दिल्ली में युवक की चाकू से हत्या, बरेली के जिला अस्पताल में प्लेटलेट्स खत्म

शहरों के ताज़ा समाचार, 14 अक्टूबर 2023 LIVE: दिल्ली में युवक की चाकू से हत्या, बरेली के जिला अस्पताल में प्लेटलेट्स खत्म
आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 14 अक्टूबर 2023 LIVE: LIVE: दिल्ली के नरेला में कुछ दोस्तों ने मिलकर एक युवक की चाकू से हत्या कर दी। यूपी के बरेली में डेंगू के प्रकोप से मरीजों की संख्या बढ़ रही है लेकिन जिला अस्पताल में ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स खत्म हो गए हैं। इनके अलावा राज्यों के समाचार ये हैं।
Oct 14, 2023 | 06:34 PM IST

बरेली में बढ़े डेंगू मरीज

यूपी के बरेली में डेंगू के प्रकोप से मरीजों की संख्या बढ़ रही है साथ ही ब्लड बैंकों में भी प्लेटलेट्स की मांग बढ़ गई है। लेकिन जिला अस्पताल में ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स खत्म हो गए हैं।
Oct 14, 2023 | 06:30 PM IST

दिल्ली में एक युवक की हत्या

दिल्ली के नरेला में कुछ दोस्तों ने मिलकर एक युवक की चाकू से हत्या कर दी। आरोपी नशे में धुत थे और दबदबा बनाने के लिए इस हत्या को अंजाम दिया।
Oct 14, 2023 | 03:29 PM IST

मौसा ने 8 साल की बच्ची को उतारा मौत के घाट

बलरामपुर में बेटी को पीटने पर सगा मौसा हत्यारा बन गया। उसने अपने साढ़ू की आठ साल की बेटी को मारकर शव तालाब के पास फेंक दिया।
Oct 14, 2023 | 01:24 PM IST

राजस्थान में 17 को कांग्रेस जारी कर सकती है उम्मीदवारों की सूची

राजस्थान कांग्रेस के प्रत्याशियों की पहली सूची 17 अक्टूबर को जारी होने की संभावना है। दिल्ली में होने वाली स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अन्य प्रमुख नेता रवाना हो गए हैं।
Oct 14, 2023 | 01:19 PM IST

अतीक के बेटे अली-उमर ने जान को बताया खतरा

माफिया अतीक अहमद के जेल में बंद बेटों को भी जान का खतरा दिखाई दे रहा। लखनऊ जेल में बंद उमर अहमद व नैनी जेल में बंद अली अहमद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर सुरक्षा की मांग की है।
Oct 14, 2023 | 01:14 PM IST

नालंदा में युवक की गला रेत हत्या

बिहार के नालंदा में घर में सो रहे युवक की गला रेत हत्या कर दी गई। जब पंखा बंद करने कमरे में घुसी बहन तो उसने भाई का खून से लथपथ शव देखा। लड़के शरीर के कई हिस्सों पर जख्म के निशान पाए गए हैं।
Oct 14, 2023 | 12:29 PM IST

बिहार सरकार ने रद्द की साप्ताहिक छुट्टियां

बिहार सरकार ने राज्य कर्मचारियों की साप्ताहिक छुट्टियां रद्द कर दी हैं। मुख्य सचिव ने कहा-प्रमोशन को लेकर सभी कार्यालय खुलेंगे। लिस्ट तैयार करने के आदेश दिए गए हैं।
Oct 14, 2023 | 12:25 PM IST

वाराणसी में 20 लाख पिंडदानियों ने किया श्राद्ध-तर्पण

वाराणसी में पितृ पक्ष का आखिरी दिन है। बताया जा रहा है कि बीते 15 दिन में 20 लाख पिंडदानियों ने श्राद्ध-तर्पण किया है। अकाल मौत मरने वाले एक करोड़ का पिंडदान होगा।
Oct 14, 2023 | 12:22 PM IST

पीयूष जैन ने सिंडीकेट बनाकर की अरबों की टैक्स चोरी

कानपुर के इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर से 197 करोड़ बरामद हुए केस के जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पीयूष जैन ने टैक्स चोरी का खेल सिंडीकेट बनाकर किया था। 197 करोड़ का 2 वर्षों में 50 करोड़ ब्याज हो गया है।
Oct 14, 2023 | 10:51 AM IST

दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण

दिल्ली में वायु गुणवत्ता (AQI) 'खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया। अब दिल्ली में शुद्ध हवा में सांस ले के लिए लंबा इंतजार करना होगा।
Oct 14, 2023 | 09:32 AM IST

राजस्थान में ट्रक-बस एक्सीडेंट में चार की मौत,18 घायल

राजस्थान के चित्तौणगढ़ स्थित सांवलिया के दर्शनों के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खड़े किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. जबिक 18 यात्री घायल है।
Oct 14, 2023 | 09:26 AM IST

CM योगी ने महिला सशक्तिकरण रैली का किया शुभारंभ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'मिशन शक्ति अभियान' के चौथे चरण के तहत महिला सशक्तिकरण रैली का शुभारंभ किया।
Oct 14, 2023 | 09:25 AM IST

UP में पराली जलाने पर लगेगा जुर्माना

उत्तर प्रदेश में पराली जलाने पर अब जुर्माना चुकाना होगा। इतना ही नहीं एफआईआर भी दर्ज होगी। इसके लिए योगी सरकार ने जिलों के डीएम-कमिश्नर को निर्देश दिए हैं।
Oct 14, 2023 | 08:32 AM IST

मुंगेर में डूबने से चार बच्चों की मौत

बिहार के मुंगेर में गंगा नदी के किनारे बने पानी के गड्ढे में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई।
Oct 14, 2023 | 07:48 AM IST

यूपी 30-35 फीसदी महंगी हो सकती है बिजली

यूपी पावर कॉर्पोरेशन ने चौथी बार कॉस्ट डाटा बुक में कोई बदलाव नहीं किया है। यदि पावर कॉर्पोरेशन के प्रस्ताव को हरी झंडी मिली तो बिजली कनेक्शन की नई दरों में 30 से 35 फीसदी वृद्धि हो जाएगी।
Oct 14, 2023 | 07:36 AM IST

हैदराबाद में TSPSC की महिला उम्मीदवार ने की आत्महत्या

हैदराबाद में TSPSC की अधिसूचना स्थगित होने के कारण TSPSC की महिला उम्मीदवार ने अशोक नगर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
Oct 14, 2023 | 06:07 AM IST

PFI संगठन के आरोपियों को हाईकोर्ट से झटका

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट एकलपीठ ने प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के कार्यकर्ताओं की डिफॉल्ट जमानत वाली याचिका को खारिज कर दिया है। पीएफआई के इन आरोपियों को एनआईए ने गिरफ्तार किया था।
Oct 14, 2023 | 06:05 AM IST

यूपी में मौसम लेने वाला है करवट

यूपी में मौसम 15 अक्टूबर तक मौसम करवट लेने वाला है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में कल से बारिश के आसार हैं। बिजली गिरने का भी अलर्ट है।
Oct 14, 2023 | 06:02 AM IST

गोरखपुर में लगेगा देश का दूसरा चारकोल प्लांट

गोरखपुर में आज सीएम योगी देश के दूसरे चारकोल प्लांट का शिलान्यास करेंगे। वाराणसी में पहला प्लांट है। इसके अलावा सीएम योगी 220 करोड़ की सौगात भी देंगे।
Oct 14, 2023 | 06:00 AM IST

महिलाओं का छोटे कपड़े पहनकर डांस करना अश्लीलता नहीं- बॉम्बे हाईकोर्ट

बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक मामले में कहा है कि महिलाओं के छोटे कपड़े में डांस करने को अश्लीलता नहीं कहा जा सकता है और यह अनैतिक कृत्य नहीं है। इससे सभ्य समाज के किसी भी नागरिक को परेशानी नहीं होनी चाहिए।
Oct 14, 2023 | 05:58 AM IST

आज साल का आखिरी सूर्यग्रहण आज

आज यानी 14 अक्टूबर की शाम 8:34 मिनट पर साल 2023 का आखिरी सूर्यग्रहण लगेगा। ये सूर्यग्रहण 15 अक्टूबर तड़के 2:25 मिनट पर समाप्त होगा।