Live Updates

शहरों के समाचार, 24 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS: क्रिसमस से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, कई जगह ट्रैफिक रूट बदला, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का नीलाम होगा मुंबई और रत्नागिरी वाला बंगला

शहर के समाचार (Hindi News Samachar, Aaj Ke Mukhya Hindi Samachar) 24 दिसंबर 2023: खबरों की इस नई कड़ी में हम आपको बताएंगे उत्‍तर प्रदेश, बिहार और राजस्‍थान समेत आपके शहरों की प्रमुख व बड़ी खबरें।

शहरों के समाचार, 24 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS: क्रिसमस से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, कई जगह ट्रैफिक रूट बदला, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का नीलाम होगा मुंबई और रत्नागिरी वाला बंगला
आज के शहर के समाचार (Aaj Ke Hindi Samachar) 24 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS: क्रिसमस पर दिल्ली वासियों को ट्रैफिक से दो-चार नहीं होना पड़े, इसके लिए दिल्ली पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि क्रिसमस के मद्देनजर दिल्ली में चर्चों के पास विभिन्न मार्गों पर विशेष यातायात व्यवस्था प्रभावी रहेगी। कृपया सलाह का पालन करें। दाऊद इब्राहिम की रत्नागिरी में संपत्तियों की नीलामी 5 जनवरी को SAFEMA के तहत होगी। बता दें महाराष्ट्र के रत्नागिरी की दाऊद के बंगले और आम के बगीचे की नीलामी होगी। जानकारी के अनुसार, ड्रग्स के मामले में Department of Revenue ने दाऊद की इस प्रॉपर्टी को जब्त किया था। अयोध्या में पीएम 30 दिसंबर पर दौरे पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा राज्यों के प्रमुख समाचार ये हैं :
Dec 24, 2023 | 08:45 PM IST

Narayanpet News: तेलंगाना के नारायणपेट दो कारों की टक्कर में पांच की मौत

तेलंगाना के नारायणपेट जिले में रविवार को दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में महाराष्ट्र और कर्नाटक के पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
Dec 24, 2023 | 08:00 PM IST

Noida News: मकान की छत गिरने से दो नाबालिग बहनों की मौत

त्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के थाना दादरी क्षेत्र में एक मकान में मरम्मत के कार्य के दौरान छत गिरने से दो नाबालिग बहनों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मलबे में छह लोग दब गए थे जिन्हें निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने दो बच्चियों को मृत घोषित कर दिया।
Dec 24, 2023 | 07:27 PM IST

Christmas 2023: क्रिसमस से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, कई जगह ट्रैफिक रूट बदला

क्रिसमस पर दिल्ली वासियों को ट्रैफिक से दो-चार नहीं होना पड़े, इसके लिए दिल्ली पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि क्रिसमस के मद्देनजर दिल्ली में चर्चों के पास विभिन्न मार्गों पर विशेष यातायात व्यवस्था प्रभावी रहेगी। कृपया सलाह का पालन करें।
Dec 24, 2023 | 06:34 PM IST

Lucknow News: मुख्तार अंसारी से छीनी गई जमीन पर अब LDA बनाएगा सस्ते मकान

LDA अगले सप्ताह से मुख्तार अंसारी के चंगुल से मुक्त कराए गए पॉश डालीबाग इलाके में करीब 20000 वर्ग फुट के भूखंड पर LDA गरीबों के लिए चार मंजिला दो अपार्टमेंट बनाएगा।
Dec 24, 2023 | 05:48 PM IST

Indore News: कुत्ते के भौंकने पर युवक ने बुजुर्ग महिला के पेट में लात मारी, हुई मौत

मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में कुत्ते के भौंकने पर युवक का बुजुर्ग महिला से विवाद हो गया। युवक ने महिला के पेट में लात मार दी, जिसके चलते महिला की मौत हो गई।
Dec 24, 2023 | 05:15 PM IST

Delhi News: दिल्ली के अस्पताल में कई महिला कर्मियों के यौन शोषण से मचा हड़कंप

दिल्ली के अस्पताल में महिला कर्मी ने अधिकारियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया जिसके बाद इस मामले में दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने जांच कमेटी बनाई है।
Dec 24, 2023 | 04:40 PM IST

Hyderabad News: हैदराबाद में महिला से नौकरी दिलाने के नाम पर हुई 2.20 लाख रुपये की धोखाधड़ी

हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण में नौकरी दिलाने का वादा कर एक महिला से 2.20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
Dec 24, 2023 | 04:34 PM IST

Bareilly News: छुट्टा पशुओं को लेकर हुए विवाद में किसान की हत्या

बरेली जिले के विसारतगंज थाना इलाके में दो पक्षों में छुट्टा पशुओं को लेकर हुए विवाद में एक किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी और उसके परिवार के दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
Dec 24, 2023 | 04:07 PM IST

Kolkata News: परेड मैदान में करीब एक लाख लोगों ने किया गीता का पाठ

कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में एक अनूठे समागम के तहत अलग-अलग पृष्ठभूमि के करीब एक लाख लोगों ने सामूहिक रूप से भगवद गीता का पाठ किया। पारंपरिक परिधान पहने अलग-अलग आयु वर्ग के लोग इस ऐतिहासिक जगह पर इकठ्ठा हुए और संतों के साथ मिलकर गीता का पाठ किया।
Dec 24, 2023 | 03:13 PM IST

Delhi News: दिल्ली में छात्रों की पिटाई से 17 साल के युवक की मौत

उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक ही स्कूल में पढ़ने वाले कुछ छात्रों ने 17 वर्षीय छात्र की कथित तौर पर पिटाई की, जिसकी कुछ दिनों बाद अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
Dec 24, 2023 | 02:52 PM IST

Ratlam News: रतलाम में जेठ पर महिला की हत्या का आरोप, गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में 33 वर्षीय महिला को उसके जेठ ने दिनदहाड़े कथित तौर पर आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
Dec 24, 2023 | 02:16 PM IST

कार-वैन की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, आठ लोग घायल

कर्नाटक में धर्मस्थल-सुब्रमण्या राज्य राजमार्ग पर मर्दाला के समीप शनिवार शाम एक वैन और कार की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
Dec 24, 2023 | 01:26 PM IST

Rajasthan News: तापमान में उतार-चढ़ाव जारी, प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा

राजस्थान में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। वहीं राज्य के कुछ स्थानों पर रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि रविवार सुबह सीकर जिले का फतेहपुर न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया।वहीं अलवर में न्यनूतम तापमान 5.9 डिग्री दर्ज किया गया।
Dec 24, 2023 | 12:45 PM IST

Mumbai News: दाऊद इब्राहिम का नीलाम होगा मुंबई और रत्नागिरी वाला बंगला, 5 जनवरी को होगी नीलामी

दाऊद इब्राहिम की रत्नागिरी में संपत्तियों की नीलामी 5 जनवरी को SAFEMA के तहत होगी। बता दें महाराष्ट्र के रत्नागिरी की दाऊद के बंगले और आम के बगीचे की नीलामी होगी। जानकारी के अनुसार, ड्रग्स के मामले में Department of Revenue ने दाऊद की इस प्रॉपर्टी को जब्त किया था।
Dec 24, 2023 | 12:15 PM IST

Delhi News: दिल्ली में 25-28 दिसंबर तक घने कोहरे का पूर्वानुमान

दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम में सामान्य है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया है, वहीं सुबह हल्का कोहरा रहा।
Dec 24, 2023 | 12:09 PM IST

हरिद्वार में तीन दिवसीय दिव्य अध्यात्म महोत्सव की शुरुआत

हरिद्वार में तीन दिन के दिव्य अध्यात्म महोत्सव की शुरुआत हो गई है। इस महोत्सव में रामदेव कई बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली है। बता दें कि महोत्सव का आयोजन आचार्य महामंडलेश्व स्वामी अवधेशानंद महाराज को पीठ पर विराजमान हुए 25 वर्ष से अधिक का समय होने पर किया जा रहा है।
Dec 24, 2023 | 10:28 AM IST

देहरादून परेड ग्राउंड में भू कानून की मांग को लेकर महारैली का आयोजन

उत्तराखंड के देहरादून में आज भू कानून की मांग करने वाले संगठनों की महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इस महारैली में राजनीतिक संगठन देहरादून परेड ग्राउंड में एकत्रित होने वाले हैं।
Dec 24, 2023 | 09:05 AM IST

पीएम के अयोध्या दौरे पर सुरक्षा के कड़े हुए इंतजाम

30 दिसंबर को पीएम मोदी अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा ग्रैंड रिहर्सल में हिस्सा लेने वाले हैं। अयोध्या में उनकी इस यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम बहुत सख्त किए गए हैं।
Dec 24, 2023 | 07:43 AM IST

Delhi: जेल में स्वास्थ्य सुविधा के लिए समिति का हुआ गठन

दिल्ली के उच्च न्यायालय ने जलों में रहने वाले कैदियों की स्वास्थ्य देखभाल और सुविधाओं के सुधार को लेकर दिल्ली के स्वास्थ्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है। ये कैदियों के समान स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा देने के तरीकों पर सुझाव देगी।
Dec 24, 2023 | 07:14 AM IST

तमिलनाडु के रामेश्वरम पंबन में मछली पकड़ने वाली नाव में लगी आग

Dec 24, 2023 | 06:40 AM IST

Bhopal: शहर में कोरोना के दो नए मामले, होम आइसोलेशन में इलाज जारी

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना के दो नए मामले सामने आए है। इसके साथ ही शहर में अब कोरोना के तीन सक्रिय मामले है। संक्रमितों का इलाज होम आइसोलेशन में किया जा रहा है।
Dec 24, 2023 | 05:43 AM IST

एमपी में एक बार फिर मौसम ने ली करवट, अचानक बढ़ा तापमान

पिछले कुछ दिनों से तापमान में केवल गिरावट दर्ज की जा रही थी, लेकिन फिर अचानक एमपी के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बता दें कि तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है।
Dec 24, 2023 | 05:43 AM IST

तेलंगाना के एक अस्पताल में लगी भीषण आग

तेलंगाना स्थित एक अस्पताल में भीषण आग लगने से मरीजों को तुरंत शिफ्ट दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया गया। अस्पताल में उस दौरान 15 मरीज थे और उन्हें समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया था। जानकारी के अनुसार ये आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।
Dec 24, 2023 | 05:42 AM IST

गुजारत के चड्डी बनियान गिरोह को एमपी के खरगोन पुलिस ने किया गिरफ्तार

खरगोन पुलिस ने गुजरात के चड्डी बनियान गिरोह के सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें गैंग का मास्टरमाइंड भी शामिल है। जानकारी के अनुसार इससे पहले खरगोन की सोनम जिनिंग फैक्ट्री में 10 लाख की चोरी में भी शामिल रहा था ये आरोपी।
Dec 24, 2023 | 05:42 AM IST

फतेहपुर: इलाज के लिए गई महिला के साथ डॉक्टर ने किया दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में डॉ के पास इलाज के लिए गई के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद डॉक्टर ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।
Dec 24, 2023 | 05:42 AM IST

झांसी में आय से अधिक संपत्ति पर सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज

आगरा में स्थानीय अभिसूचना इकाई में तैनात दीपक सिंह सेंगर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संगठन को मिली गोपनीय शिकायत के अनुसार उनके पास आय से अधिक संपत्ति की जानकारी सामने। जांच में उनके पास 63 लाख 97 हजार की अधिक संपत्ति प्राप्त हुई। मामले की आगे जांच जारी है।