अगले 10 दिनों का मौसम: AC-कूलर होंगे बंद, शीतलहर के साथ आ रही सर्दी; जानें अपने राज्य का हाल

Agle 10 Din Ka Mausam: अगले 10 दिनों का मौसम (11-OCT to 21 OCT 24), दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में अगले 10 दिनों का मौसम कैसा रहेगा? 10 दिनों में मॉनसून बारिश का मौसम (Next 10 Days IMD Weather Forecast): मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए अगले 10 दिनों का मौसम अपडेट जारी किया है। आइये जानते हैं आने वाले दिनों में मौसम किस ओर करवट लेगा?

10 दिनों का मौसम

मुख्य बातें
  • मॉनसून की विदाई के बाद मौसम में बदलाव
  • दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर
  • दिन में धूप रात में ठंड का होगा एहसास
Agle 10 Din Ka Mausam: मॉनसून की विदाई के बाद मौसम में नमी का स्तर बढ़ता जा रहा है। दिन में धूप और रात में ओस स्वास्थ्य संबंधी विकारों को बढ़ा रही है। हालांकि, अभी मुंबई के कई क्षेत्रों में भारी से हल्की बारिश के साथ आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की खबरे भी सामने आ रही हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई में शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है, लेकिन आने वाले दिनों में बारिश का दौर खत्म हो जाएगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले एक सप्ताह में दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर नजर आएगा। दशहरे के बाद रात और सुबह में गुलाबी ठंड का एहसास होगा। हालांकि, दिन में धूप परेशान करती रहेगी। इससे रात में एसी और कूलर को बंद करने की नौबत आने वाली है। आइये जानते हैं आने वाले 10 दिन में किस राज्य में कैसा मौसम रहेगा?

अगले 10 दिन का तापमान (Next 10 Days Temperature)

दिन तापमान अधिकतम/न्यूनतम
12 अक्टूबर 31/23 डिग्री सेल्सियस
13 अक्टूबर 31/23 डिग्री सेल्सियस
14 अक्टूबर 31/22 डिग्री सेल्सियस
15 अक्टूबर 32/21 डिग्री सेल्सियस
16 अक्टूबर 32/21 डिग्री सेल्सियस
17 अक्टूबर 32/22 डिग्री सेल्सियस
18 अक्टूबर 31/22 डिग्री सेल्सियस
19 अक्टूबर 31/22 डिग्री सेल्सियस
20 अक्टूबर 30/22 डिग्री सेल्सियस
21 अक्टूबर 30/21 डिग्री सेल्सियस

एसी और कूलर से दूरी बना रहे लोग

इस दौरान कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तो कही हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की जाएगी। अगले 10 के मौसम पर गौर करें तो अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि देश के उत्तरी इलाकों में मौसम में बदलाव आया है। अब सुबह हल्की-हल्की सर्दी का एहसास शुरू हो गया है, जिस कारण अब लोग एसी और कूलर से दूरी बनाने लगे हैं। रात्रि के समय महज पंखे से ही काम चल रहा है। हालांकि, दोपहर के वक्त तेज धूप के कारण गर्मी का भी एहसास नहीं खत्म हो रहा है।

पहाड़ी हिस्सों में बर्फबारी ( Snowfall in Hilly Areas)

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और पंजाब समेत राजस्थान, मध्य प्रदेश के मौसम में ठहराव नजर आएगा। यहां तापमान में गिरावट देखी जाएगी। इन राज्यों से मॉनसून की विदाई लगभग हो चुकी है, लेकिन बीच-बीच में आंशिक तौर पर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कभी-कभार हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। IMD का कहना है कि 15 अक्टूबर से उत्तर प्रदेश और उसके पड़ोसी राज्यों में सर्दी का एहसास होना शुरू हो जाएगा। कमोबेश यही हाल पहाड़ी राज्य उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भी रहेगा। पहाड़ी राज्यों में सर्द जल्द दाखिल होगी। उत्तराखंड के पहाड़ी हिस्सों में बर्फबारी शुरू हो चुकी है। हेमकुंड साहिब और बद्रीनाथ में बर्फबारी देखने को मिल रही है। उत्तऱाखंड के मौसम का असर मैदानी राज्यों जैसे यूपी और दिल्ली में दिखाई देगा। आईएमडी का मानना है कि अब बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। 20 अक्टूबर से शीतलहर की संभावना जताई है।
End Of Feed