Agra Metro: ताजनगरी में रफ्तार की सरताज बनेंगी मेट्रो, बस से कम किराये में सैर कराएंगी AC ट्रेनें

​​​Agra Metro: आगरा को येलो लाइन (Agra Yellow Line Metro) और ब्लू लाइन मेट्रो (Agra Blue Line Metro) की सौगात पहले ही मिल चुकी है। फिलहाल, सिकंदरा से ईस्ट गार्डेन के बीच येलो लाइन पर लोग मेट्रो की सवारी कर रहे हैं। लेकिन, दूसरे (ब्लू लाइन) कॉरिडोर के निर्माण की कवायत शुरू हो चुकी है। आइये जानते हैं नए मेट्रो कॉरिडोर के तहत ताजनगरी के कौन-कौन से स्टेशन कवर होंगे?

Agra Metro Details.

आगरा मेट्रो

Agra Metro: ताजनगरी आगरा दुनियाभर में अपने ऐतिहासिक इमारतों के लिए मशहूर है। यहां मौजूद मुहब्बत की निशानी ताज महल (Taj Mahal) के दीदार के लिए दुनियाभर के कोने-कोने से पर्यटक (Tourist) दस्तक देते हैं। लिहाजा, यहां यातायात को सुगम बनाने के प्रयास चल रहे हैं। ताकि, लोगों शहर की परिधि मापने के लिए दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसमें सबसे अहम भूमिका निभाने वाली है मेट्रो। फिलहाल, शहर की एक लाइन पर मेट्रो ट्रेनें संचालित हैं। लेकिन, अब दूसरे कॉरिडोर को विकसित करने के प्रयास चल रहे हैं, जिसके लिए 20 जुलाई से टेंडर प्रस्तावित कर दिये गए हैं। इस दूसरे कॉरिडोर के तहत 14 एलिवेटेड स्टेशन (Elevated Metro Station) बनाए जाएंगे। तो चलिए जानते हैं कि नया मेट्रो प्रोजेक्ट पुराने मेट्रो कॉरिडोर से कितना अलग है और नया रूट कहां से कहां तक शहरवासियों को यात्रा का लाभ देगा? साथ ही आज पुराने मेट्रो के रूट मैप (Agra Metro Route Map) से लेकर समय सारिणी (Agra Metro Timing) और किराया भी जानेंगे।
आगरा के दूसरे मेट्रो कॉरिडोर को 4520 करोड़ रुपये से विकसित किया जाएगा। इसके लिए 14 एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाएंगे। फिलहाल, गर्डर बनाने के लिए रुनकता में मिक्सर प्लांट भी स्थापित कर दिया गया है। यूपीएमआरसी (UPMRC) के हवाले से पता चला है कि दूसरा मेट्रो कॉरिडोर 15 किमी तक आगरा कैंट (Agra Cant) से कालिंदी विहार (Kalindi Vihar) तक बनाया जाएगा। हाईवे के बीच ट्रैक का निर्माण किया जाएगा और यमुना पुल (Yamuna Bridge) के किनारे एक और पुल बनेगा। फ्लाईओवर के बराबर ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। यूपीएमआरसी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में 2 साल का वक्त लगेगा।

आगरा ब्लू लाइन मेट्रो स्टेशन लिस्ट (Agra Blue Line Metro Station List

  • आगरा कैंट
  • सदर बाजार
  • प्रतापपुरा
  • कलेक्ट्रेट
  • आगरा कॉलेज
  • हरीपर्वत
  • संजय प्लेस
  • एमजी रोड
  • सुलतानगंज
  • कमला नगर
  • रामबाग
  • फाउंड्री नगर
  • कृषि मंडी
  • कालिंदी विहार

फतेहाबाद रोड मॉडल (Fatehabad Road Model) अपनाया जाएगा

यूपीएमआरसी के मुताबिक, पहले कॉरिडोर के अंतिम तीन स्टेशन आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा पर निर्मित होगा। पहला स्टेशन सर्विस रोड पर होगा, जिसका कार्य शुरू हो गया है। यहां से ट्रैक घूमकर हाईवे के बीच से होकर विकसित होगा। इसके लिए फतेहाबाद रोड मॉडल अपनाया जाएगा। उधर, डिवाइडर के दोनों ओर से 4-4 मीटर बैरिकेडिंग की जाएगी। इसमें 6 लेन के हाईवे से तीन लेन बंद होंगे। हालांकि, लोगों को समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए सर्विस रोड के डिवाइडर को हटाकर चौड़ा किया जाएगा, जिससे वाहनों की आवाजाही हो सकेगी।

आगरा में पहली मेट्रो (Agra Frist Metro Project)

आगरा को पहली मेट्रो फरवरी 2024 में मिली। 29.65 किमी लंबे मेट्रो कॉरिडोर रैपिड ट्रांजिट सिस्टम में कुल 29 स्टेशन हैं। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की सरकार में साल 2014 में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट सौंपी गई थी। लेकिन, साल में 2029 में इसे मंजूरी मिली। मंजूरी में देरी नई सरकार (योगी सरकार) के गठन और संशोधित नीतियों के कारण होना बताया जा रहा है।

आगरा मेट्रो कोच (Agra Metro Coach)

पहली मेट्रो में तीन डिब्बे सवारियों के लिए लगाए गए हैं। प्रत्येक कोच में कुल 60 व्यक्ति बैठ सकते हैं, जबकि 200 व्यक्तियों के खड़े होने की क्षमता है। इस प्रकार से पूरी ट्रेन में एक साथ 600 से 700 लोग यात्रा कर सकते हैं। आगरा मेट्रो की पांच ट्रेनें सुबह 6 बजे से शुरू होकर रात 10 बजे तक अपनी सेवा दे रही हैं। इसकी अधिकतम स्पीड 90 किमी. प्रति घंटे रखी गई है।
आगरा येलो लाइन मेट्रो की कुल लंबाई 14.27 किमी. है, जिसमें 6.569 किमी एलिवेटेड और 7.681 किमी हिस्सा अंडरग्राउंड (Agra Underground Metro) है।

आगरा येलो लाइन मेट्रो स्टेशन लिस्ट ( Agra Yellow Line Metro Station List)

  • सिकंदरा
  • गुरु का ताल
  • आईएसबीटी
  • शास्त्रीनगर
  • विश्वविद्यालय
  • आरबीएस कॉलेज
  • राजा की मंडी
  • सेंट जॉन्स (आगरा विश्वविद्यालय)
  • मेडिकल कॉलेज
  • जामा मस्जिद
  • आगरा का किला
  • ताजमहल
  • फतेहाबाद रोड
  • बसई
  • ताज ईस्ट गेट
यह भी पढे़ं - Jaipur Orange Metro : नई मेट्रो की सवारी करेगी पिंक सिटी, 21 स्टेशनों पर रुकेगी AC ट्रेन
आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट को विकसित करने के लिए 12,900 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसमें से येलो लाइन को निर्मित करने में 8379.62 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, जबकि ब्लू लाइन प्रोजेक्ट को तैयार करने के लिए 4520 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। एक अनुमान के मुताबिक, आगरा की दो लाइनें संचालित होने के बाद करीब 20 लाख लोगों को लाभ होगा। इससे शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर रहेगी। सड़कों पर भी कम ट्रैफिक रहने का अनुमान है। आगरा मेट्रो में सफर करने के लिए आपको न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम 20 रुपये खर्च करने होंगे। हालांकि, ये कीमत घट-बढ़ भी सकती है।
जानकारी विवरण
परियोजना का नाम आगरा मेट्रो
आगरा मेट्रो की लंबाई
  • येलो लाइन 14.27 किमी. संचालित
  • ब्लू लाइन 15.40 प्रस्तावित
स्टेशनों की संख्या
  • येलो लाइन-13 संचालित
  • ब्लू लाइन 14
आगरा मेट्रो का प्रकारमास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम
आगरा मेट्रो की लागत
  • येलो लाइन 8379.62 करोड़ रुपये
  • ब्ल लाइन 4520 करोड़ रुपये
आगरा मेट्रो की टॉप स्पीड90 किमी.
आगरा मेट्रो का किराया
  • न्यूनतम 10 रुपये
  • अधिकतम 20 रुपये
निर्माणकर्ता कंपनीयूपीएमआरसी
आगरा मेट्रो का उद्घाटनयेलो लाइन फरवरी 2024
यह भी पढ़ें - Delhi-Dehradun Expressway जल्द खुलने वाला है, जानिए कहां-कहां से मिलेगा एंट्री का मौका
आगरा येलो मेट्रो लाइन के आसपास कई ऐतिहासिक इमारतें-धरोहर हैं, जिन्हें पर्यटक मेट्रो में बैठकर भी दूर से निहार सकते हैं या उन स्टेशनों पर उतरकर नजदीक से उनका दीदार कर सकते हैं। तो आइये जनते हैं किस मेट्रो स्टेशन के नजदीक कौन सी ऐतिहासिक विरासत मौजूद है?

आगरा मेट्रो के पास ऐतिहासिक स्मारक (Historical Monuments Near Agra Metro)

आगरा मेट्रो स्टेशन स्मारक के नाम
ताज महल मेट्रो स्टेशनताज महल
सिकंदरा मेट्रो स्टेशनअकबर का मकबरा, सिकंदरा
गुरु का ताल मेट्रो स्टेशनपत्थर का घोड़ा
गुरु का ताल मेट्रो स्टेशनगुरु का ताल
आईएसबीटी मेट्रो स्टेशनसलामत खान का मकबरा
आईएसबीटी मेट्रो स्टेशनसादिक खान का मकबरा
राजा की मंडी मेट्रो स्टेशनदिल्ली गेट
जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशनजामा मस्जिद
आगरा फोर्ट मेट्रो स्टेशनआगरा का किला
संजय प्लेस मेट्रो स्टेशनदिल्ली गेट
एमजी रोड मेट्रो स्टेशनरोमन कैथोलिक कब्रिस्तान
कमला नगर मेट्रो स्टेशनलाल मस्जिद
राम बाग मेट्रो स्टेशनराम बाग
आगरा की येलो लाइन और ब्लू लाइन मेट्रो पूरी तरीके से संचालित होने से आगरा के पर्यटन को और बूस्ट मिलेगा। इसके अलावा मेट्रो सिटी होने के नाते, वहां के व्यापार को पंख लगेंगे। मेट्रो स्टेशनों के बाहर कई अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं, जिनमें आगरा की पारंपरिक चीजों के साथ अन्य खरीद सकते हैं। खासकर, मेट्रो स्टेशनों के नीच फूड कोर्ट और शॉपिंग सेंटर इत्यादि ओपन हैं, जहां से यात्री आराम से खाने-पीने के साथ जरूरत की चीजें खरीद सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | आगरा (cities News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

Pushpendra kumar author

पुष्पेंद्र यादव यूपी के फतेहुपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। बचपन एक छोटे से गांव में बीता और शिक्षा-दीक्षा भी उसी परिवेश के साथ आगे बढ़ी। साल 2016 स...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited