आगरा में बनेगा एक और पर्यटन थाना, फतेहपुर सीकरी में चिन्हित होगी जगह, पर्यटकों को मिलेगी सुविधा

Agra Tourist Police Station : उत्तर प्रदेश के आगरा में एक और पर्यटन थाना खुलेगा। इसके लिए प्रस्ताव शासन के पास भेजा है। इसके लिए फतेहपुर सीकरी में जगह चिह्नित की जा सकती है। इसके साथ ही एत्माददौला, सिकंदरा, मेहताब बाग में पर्यटन थाना पुलिस के बूथ भी बनाए जाएंगे।

Agra Tourist Police station

आगरा में एक और पर्यटन थाने के लिए शासन को भेजा प्रस्ताव

तस्वीर साभार : Times Now Digital
मुख्य बातें
  • आगरा में खुलेगा एक और पर्यटन थाना, शासन को भेजा प्रस्ताव
  • फतेहपुर सीकरी में चिह्नित की जा सकती है जगह
  • पर्यटन थाना पुलिस के बूथ भी बनाए जाएंगे
Tourist Police Station: ताजनगरी आगरा पर्यटन के हिसाब बहुत महत्वपूर्ण है। ताजमहल ही नहीं फतेहपुर सीकरी में बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी पहुंचते हैं। उनको बेहतर सुविधा देने के लिए आगरा कमिश्नरेट में कवायद की जा रही है। पुलिस आयुक्त डा. प्रीतिंदर सिंह ने एक और पर्यटन थाने का प्रस्ताव शासन के पास भेजा है। फतेहपुर सीकरी में इसके लिए जगह चिह्नित की जा सकती है। आपको बता दें कि साल 2007 में उत्तर प्रदेश का पहला पर्यटन थाना ताजनगरी आगरा में खुला था। इसका कार्यालय फतेहाबाद रोड पर है।
यह थाना ताजमहल के पास ही है। यहां पर्यटकों की संख्या सबसे ज्यादा रहती है। इसके बाद आगरा किला और फतेहपुर सीकरी में पर्यटक बड़ी संख्या में जाते हैं। पर्यटकों की समस्य को ध्यान में रखते हुए सीकरी में भी पर्यटन थाना की जरूरत है।

आगरा में लपकों की है समस्या

कमिश्नरेट बनने के फतेहपुर सीकरी में पर्यटन थाना बनाने का प्लान बनाया है। पुलिस आयुक्त डा. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि फतेहपुर पर्यट सीकरी में पर्यटन थाना बनाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। इसके साथ ही एत्माददौला, सिकंदरा, मेहताब बाग में पर्यटन थाना पुलिस के बूथ भी बनाए जाएंगे, इससे पर्यटकों को राहत मिलेगी, उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि थाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही जगह चिह्नित की जाएगी। वहीं, ताजमहल से लेकर फतेहपुर सीकरी तक पर्यटकों को लपके परेशान करते हैं। लपके स्मारक भ्रमण से लेकर होटल, खरीदारी और पार्किंग तक का ठेका लेकर पर्यटकों को ठगते हैं। पुलिस की कार्रवाई का असर भी नहीं दिखता। पर्यटन थाना नहीं होने के कारण पर्यटक को भटकना पड़ता है। सीकरी में नया थाना बनने से परेशानी दूर होगी।

दस मिनट में ढूंढ लिया पर्यटक का माइक

उधर, इंग्लैंड के रहने वाले पीस ब्लागर ताजमहल देखने के लिए रविवार को आगरा आए थे। ताजमहल में प्रवेश के दौरान उनका माइक गुम हो गया। इससे वो काफी परेशान हो गए। इधर-उधर भटकने पर पर्यटन पुलिस ने उनसे समस्या पूछी। उन्होंने माइक गुम होने की बात बताई तो पुलिस ने दस मिनट में माइक ढूंढ लिला। थाना पर्यटन की प्रभारी निरीक्षक रीना चौधरी के अनुसार, दोपहर तीन बजे पर्यटक का माइक खो गया था। पुलिस ने उनसे बात की और माइक ढूंढ लिया। माइक मिलने से पर्यटक की खुशी का ठिकाना न रहा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | आगरा (cities News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited