जन्माष्टमी पर आगरा पहुंचे सीएम योगी, बांग्लादेश के मुद्दे पर बोले- एक रहेंगे नेक रहेंगे, बंटेंगे तो कटेंगे

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज आगरा में दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें समाज, जाति और भाषा के नाम पर बांटने वाली ताकतों से सावधान रहना चाहिए। हम एक होंगे तभी राष्ट्र भी सशक्त होगा।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Agra News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बांग्लादेश से सबक सीखिए, एक रहना है, बंटना नहीं है। बंटेंगे तो कटेंगे और एक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी सोमवार को आगरा में जन्माष्टमी के अवसर पर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं है। राष्ट्र तभी सशक्त होगा, जब हम एक होंगे। बांग्लादेश में देख रहे हैं न, वो गलतियां यहां नहीं होनी चाहिए। बंटेंगे तो कटेंगे। एक रहेंगे-नेक रहेंगे। सुरक्षित रहेंगे और समृद्धि की पराकाष्ठा तक पहुंचेंगे।
आगरा के कण-कण में कन्हैया का वास
सीएम योगी ने कहा कि समाज, जाति, भाषा के नाम पर बांटने वाली ताकतों से सावधान रहना होगा। दुर्गादास राठौर का यही संकल्प था। आगरा के कण कण में कन्हैया का वास है। यहां कला है, आस्था है, समर्पण है, विश्वास है। ये ही राष्ट्र निष्ठा बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि दुर्गादास राठौर का यही संकल्प था। सबसे बड़ी सत्ता के सामने जमींदारों के लिए घुटने टेक दिए थे। उनका कोई नाम लेने वाला नहीं है। दुर्गादास का नाम मारवाड़, एमपी में अमर है। हमें महापुरुषों का नाम याद रखना होगा। 10 साल से मूर्ति मेरा इंतजार कर रही थी। जिस दिन कृष्ण आए, उस दिन लोकार्पण हुआ।
End Of Feed