Mainpuri: गणेश प्रतिमा विसर्जन दौरान सरोवर में डूबे चार श्रद्धालु, तीन की मौत

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में गणेश प्रतिमा विसर्जन करने गए चार श्रद्धालु सरोवर में डूब गए। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये घटना घिरोर थाना क्षेत्र के बिधूना गांव में स्थित मार्कण्डेय सरोवर की है। हादसे के दौरान स्थानीय गोताखोरों और पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया।

सांकेतिक तस्वीर।

Mainpuri News: जनपद मैनपुरी के थाना क्षेत्र के गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब गणेश प्रतिमा को विसर्जन करने गए गए श्रद्धालुओं में से चार श्रद्धालु सरोवर में डूब गए। श्रद्धालुओं के डूबता देख लोगों ने शो मचाई। आनन फानन में क्षेत्रीय गोताखोरों ने रेस्क्यू कर डूब रहे चार लोगों को बाहर निकाला। जिनकी गंभीर हालत को देखते हुए सैफई रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, वहीं एक श्रद्धालु की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
संबंधित खबरें

नहाते वक्त गहरे पानी में चले गए श्रद्धालु

संबंधित खबरें
मामला घिरोर थाना क्षेत्र के बिधूना गांव में स्थित मार्कण्डेय सरोवर से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार बरनाहल थाना क्षेत्र के गांव डालूपुर के श्रद्धालु गणेश प्रतिमा को लेकर मार्कण्डेय सरोवर में विसर्जन के लिए गए थे। तभी विसर्जन के दौरान काफी श्रद्धालु एक साथ सरोवर में नहाने के लिए उतर गए जिसमें से अतुल कुमार, आर्यन, हेतराम, अजय कुमार नहाते नहाते सरोवर के गहरे पानी में चले गए, गहरे पानी में जाते ही वह डूबने लगे। उन्हें डूबता देख उनके साथ के ग्रामीण चीखने चिल्लाने लगे।
संबंधित खबरें
End Of Feed