Agra News: जामा मस्जिद से मनकामेश्वर हुआ Metro Station का नाम, PM मोदी इसी महीने करेंगे उद्घाटन!

आगरा का ऐतिहासिक महत्व है, लेकिन अब इस शहर आधुनिकता का मिश्रण हो रहा है। यही कहते हुए पीएम मोदी ने 2020 में आगरा के लिए मेट्रो परियोजना की घोषणा की थी। अब खबर है कि इसी महीने मेट्रो चल सकती है। यहां के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम बदल दिया गया है।

mankameshwar Metro Station Agra

Agra का मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन

आगरा के लोगों का मेट्रो का सपना इसी महीने पूरा हो सकता है। हैरिटेज सिटी में मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है। उम्मीद की जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने यानी फरवरी के अंत तक आगरा मेट्रो का उद्घाटन कर सकते हैं। इस बीच शहर में बन रहे एक मेट्रो स्टेशन का नाम बदल दिया गया है। इस स्टेशन का नाम पहले जामा मस्जिद ऱका गया था, लेकिन अब इस नाम को बदलकर मनकामेश्वर स्टेशन कर दिया गया है।
राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कुछ ही समय पहले जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर मनकामेश्वर करने का आदेश दिया था. अब उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने स्टेशन का नाम बदलकर जिस जगह पहले जामा मस्जिद स्टेशन का होर्डिंग लगा था, उसे बदलकर अब मनकामेश्वर स्टेशन का होर्डिंग लगा दिया है।
ज्ञात हो कि पिछले वर्ष यानी जुलाई 2023 में जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां आगरा मेट्रो हाई स्पीड का उद्घाटन करने आए थे तो उन्होंने अपने भाषण में जामा मस्जिद की जगह मनकामेश्वर मंदिर का जिक्र किया था। सीएम योगी के इस भाषण के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन किया जाएगा। इस तरह से अब इस स्टेशन को मनकामेश्वर स्टेशन के नाम से पुकारा जाएगा।
साल 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगरा में मेट्रो परियोजना की घोषणा की थी। पीएम मोदी ने उस समय कहा था कि आगरा का पुरातन इतिहास रहा है और अब इसमें आधुनिकता का मिश्रण हो रहा है। प्रधानमंत्री ने उस समय कहा था कि आगरा उत्तर प्रदेश का सातवां जिला बन गया है, जहां मेट्रो परियोजना का काम चल रहा है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | आगरा (cities News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

Digpal Singh author

खबरों की दुनिया में लगभग 19 साल हो गए। साल 2005-2006 में माखनलाल चतुर्वेदी युनिवर्सिटी से PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। कई अखबार...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited