Agra News: दिल्ली चलो कूच में नहीं शामिल हैं ये किसान, जानें आंदोलन को लेकर क्या हैं इनके विचार
Farmers Protest: संयुक्त किसान मोर्चा अराजनैतिक के स्थानीय किसान दिल्ली चलो कूच में शामिल नहीं हो रहे हैं, हालांकि वे किसानों की मांग का पूरा समर्थन कर रहे हैं।

किसान आंदोलन
आंदोलन को लेकर किसानों के विचार
किसान आंदोलन 2.0 को लेकर किसान संगठनों की प्रतिक्रियाएं अलग-अलग हैं। इस आंदोलन को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा अराजनैतिक के स्थानीय किसानों का कहना है कि उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी पर गारंटी जरूर मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी लागत के अनुसार ही लाभकारी मूल्य मिलना चाहिए। आंदोलन को लेकर भारतीय किसान संघ के प्रदेश मंत्री मोहन सिंह चाहर का कहना है हिंसात्मक आंदोलन कभी सफल नहीं होते और वे उग्र आंदोलन के पक्ष में भी नहीं हैं। उन्होंने कहा है कि वे किसानों की मांगों के साथ हैं। एत्मादपुर के किसान लाखन सिंह त्यागी ने किसानों की मांग को जायज ठहराया है, लेकिन आंदोलन में अभी शामिल नहीं होने की भी बात बताई है।
16 फरवरी को भारत बंद
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत इस आंदोलन में नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि उन्होंने 16 फरवरी को भारत बंद का ऐलान जरूर किया है। उन्होंने कहा है कि किसान संयुक्त मोर्चा 16 फरवरी को पूरे देश में प्रदर्शन करेगी। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया का कहना है कि वे अभी दिल्ली कूच नहीं कर रहे हैं, लेकिन 16 फरवरी के भारत बंद की तैयारी हो रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | आगरा (cities News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

पूजा सितंबर 2023 से Timesnowhindi.com से जुड़ी हुई हैं। यहां बतौर कॉपी एडिटर सिटी न्यूज, मेट्रो- रेल और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, ...और देखें

आज का मौसम, 23 June 2025 IMD Alert LIVE: रांची, जमशेदपुर, धनबाद में बादल छाए, IMD ने अलर्ट जारी किया, सूरत में आई भारी बारिश

आप मेरा एडमिशन करवा दीजिए- बच्ची ने CM योगी से की फरियाद, बातचीत का वीडियो वायरल

Noida NPCL WhatsApp Number: नोएडा में बिजली की समस्याओं के लिए मोबाइल नंबर 9193301659 के व्हाट्सएप पर करें मैसेज

Meerut: मजदूर के नाम से दिल्ली में चल रही थी फर्जी कंपनी, घर पर आया 67.90 लाख का आयकर नोटिस तब खुली बात

राजस्थान के छोटे रेलवे स्टेशनों को बड़ी राहत; एस्केलेटर, फ्रेट टर्मिनल और मल्टीलेवल पार्किंग से बढ़ेंगी सुविधाएं
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited